Facts About Jupiter in Hindi : जानिए बृहस्पति ग्रह से जुड़े अनोखे तथ्य 

1 minute read
Facts About Jupiter in Hindi : जानिए बृहस्पति ग्रह से जुड़े अनोखे तथ्य

सौर मंडल में कुल आठ ग्रह शामिल हैं जिसमें से सबसे बड़ा ग्रह जुपिटर है जो दो गैसों, हाइड्रोजन और हीलियम से बना है। जिसे सौरमंडल का सबसे विशाल ग्रह भी कहा जाता है। यह शनि, यूरेनस और नेपच्यून के साथ हमारे सौर मंडल में गैस का विशाल गोला है, जिसकी जानकारी स्टूडेंट्स के लिए काफी महत्वपूर्ण है और कई बार इससे जुड़े सवाल स्टूडेंट्स से प्रतियोगी परीक्षाओं में भी पूछ लिए जाते है। इसलिए आज के इस ब्लॉग में हम Facts About Jupiter in Hindi के बारे में जानेंगे। 

Facts About Jupiter in Hindi

जानिए बृहस्पति ग्रह से जुड़े अनोखे तथ्य : 

  1. जुपिटर रोमन सभ्यता के एक पौराणिक देवता का नाम है।
  2. जुपिटर पर कोई धरातल नहीं है। 
  3. जुपिटर पर एक लाल रंग का धब्बा है जिसका नाम ‘द ग्रेट रेड स्पॉट’ है।
  4. जुपिटर को सौरमंडल का ‘वैक्यूम क्लीनर’ के नाम से भी जाना जाता है। 
  5. जुपिटर पर एक दिन 10 घंटे का होते है। 
  6. जुपिटर दो गैसों, हाइड्रोजन और हीलियम से बना है। 
  7. जुपिटर के भीतर पृथ्वी के आकार के 1300 ग्रह आसानी से आ जाएंगे। 
  8. जुपिटर का 1 साल पृथ्वी के 11.8 साल के बराबर होता है।
  9. जुपिटर की खोज सर्वप्रथम सातवीं व आठवीं शताब्दी के बीच बेबीलोन (Babelon) के एस्ट्रोनॉमर्स ने की थी। 
  10. जुपिटर के वातावरण में जीवन संभव नहीं है। 
  11. 43,440.7 मील (69,911 किलोमीटर) की रेडियस के साथ, जुपिटर पृथ्वी से 11 गुना अधिक चौड़ा है। 
  12. सौर मंडल में जुपिटर पर सबसे छोटा दिन होता है। 
  13. जुपिटर के बाहरी हिस्से में मौजूद छल्ला छोटे, गहरे कणों से बने होते हैं और सूर्य की रोशनी के अलावा उन्हें देखना मुश्किल होता है।
  14. जुपिटर ने लगभग 4.5 अरब वर्ष पहले सौर मंडल के बाकी हिस्सों के साथ आकार लिया था।
  15. पृथ्वी से, जुपिटर रात्रि आकाश में चंद्रमा और शुक्र के बाद तीसरी सबसे चमकीली वस्तु है।
  16. जुपिटर का चुंबकीय क्षेत्र पृथ्वी की तुलना में लगभग चौदह गुना अधिक मजबूत है, जो इसे सौर मंडल में सबसे मजबूत बनाता है।
  17. सौरमंडल के सभी ग्रहों में जुपिटर की घूमने की गति सबसे तेज़ है। यह 10 घंटे से भी कम समय में पूरा चक्कर पूरा करता है।
  18. जुपिटर का कोर 36,000 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 
  19. आयो, यूरोपा, गेनीमेड और कैलिस्टो जुपिटर के गैलिलियन चंद्रमा के रूप में जाने जाते हैं।

सम्बंधित ब्लॉग 

Mobile Facts in HindiRepublic Day Amazing Facts in Hindi
Facts About Human Body in HindiPsychology Facts in Hindi About Study
Amazing Facts in Hindi About WorldBehaviour Psychology Facts in Hindi
Facts About India in HindiUttarakhand Facts in Hindi
Amazing Facts in Hindi About NatureFacts About Sun in Hindi
India GK Facts in HindiFacts About Japan in Hindi
Ram Mandir Facts in HindiRamayan Facts in Hindi
Facts About Dinosaurs in HindiRepublic Day Amazing Facts in Hindi

उम्मीद है की आपको Facts About Jupiter in Hindi का हमारा ये ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य फैक्ट्स से जुड़े ब्लॉग्स पढ़ने के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*