दीपावली भारत का सबसे लोकप्रिय त्यौहार है जिसे बहुत ही हर्षोल्लास के साथ पूरे भारतवर्ष में मनाया जाता है। इस त्यौहार को रोशनी का त्यौहार भी माना जाता है। यह त्यौहार अंधकार पर प्रकाश जीत और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस खूबसूरत उत्सव के दौरान हम धन की देवी लक्ष्मी और बुद्धि के देवता गणेश की पूजा अर्चना करते है। भारत देश के अलग अलग स्थान के आधार पर इसका अलग-अलग धार्मिक महत्व है। कहीं-कहीं पर इस त्यौहार को राम, सीता और लक्ष्मण के 14 साल के लंबे वनवास के बाद घर (आयोध्या) आने के सम्मान में मनाया जाता है। कुछ पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जब श्रीकृष्ण के हाथों नरकासुर का वध किया तो लोगों ने इस खुशी में दीपोत्सव मनाया था। दीपावली के बारे में इसी तरह की जानकारी हम आपको इस लेख के माध्यम से देंगे। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको Facts About Diwali in Hindi से अवगत कराएंगे जिसे जानकर आप अपने सामान्य ज्ञान को बढ़ा सकते हैं।
यह भी पढ़ें : स्टूडेंट्स के लिए दशहरा पर निबंध
Facts About Diwali in Hindi
रिसर्च, स्टडी और रिपोर्ट्स के अनुसार स्टूडेंट्स के लिए Facts About Diwali in Hindi यहाँ दिए गए है :
- दिवाली शब्द की उत्पत्ति संस्कृत शब्द ‘दीपावली’ से हुई है जिसका अर्थ है रोशनी की पंक्ति।
- पूरे भारतवर्ष में ये त्यौहार कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है।
- पश्चिम बंगाल में देवी काली के सम्मान में दिवाली को काली पूजा के रूप में मनाया जाता है। देवी काली शक्ति और साहस का प्रतीक है। ऐसे में यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है।
- यह पांच दिवसीय त्यौहार है जिसमें पहले दिन धनतेरस, दूसरे दिन नरक चतुर्दशी (छोटी दिवाली), तीसरे दिन दिवाली (लक्ष्मी पूजा), चौथे दिन गोवर्धन पूजा (अन्नकूट) और पांचवे दिन भाई दूज मनाया जाता है।
- यह त्यौहार केवल भारत में ही नहीं बल्कि अन्य देशों जैसे मॉरीशस, फिजी, सिंगापुर, मलेशिया, नीदरलैंड आदि में भी बड़े धूम धाम से मनाया जाता है।
- यूनाइटेड किंगडम के लीसेस्टर शहर में भी हर साल दिवाली को बड़े धूम धाम से मनाया जाता है। यहाँ दिवाली का उत्सव 1950 के दशक से मनाया जा रहा है।
- दिवाली का त्यौहार केवल हिंदुओं का ही नहीं बल्कि इसे सिख और जैन धर्म के लोग भी मनाते हैं।
- बौद्ध धर्म में दिवाली का त्यौहार सम्राट अशोक द्वारा बौद्ध धर्म अपनाने की याद में मनाया जाता है। बता दें कि तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में, सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म अपनाया था।
- सिख धर्म में, दिवाली का विशेष महत्व है। सिख धर्म में इस त्यौहार का संबंध गुरु हरगोबिंद की मुक्ति से है। बता दें कि उन्हें मुगल सम्राट शाहजहाँ द्वारा बंदी बनाया गया था।
- दिवाली को हिंदू नव वर्ष की शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता है।
- इस त्यौहार के दौरान दक्षिण भारत के कुछ क्षेत्रों में लोग गाय की पूजा करते हैं। वहां ऐसी मान्यता है गाय माता लक्ष्मी का ही स्वरूप है।
- लगभग 800 मिलियन से अधिक लोग इस त्यौहार को मनाते हैं।
- सॉउथर्न एशिया में दिवाली का त्यौहार फेस्टिवल ऑफ़ लाइट्स के नाम से जाना जाता है।
- यह त्यौहार किसानों के लिए भी विशेष महत्व रखता है क्योंकि इस दौरान खरीफ की फसल पक कर तैयार हो जाती है।
संबंधित आर्टिकल्स
उम्मीद है आपको Facts About Diwali in Hindi का हमारा ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य फैक्ट्स से जुड़े ब्लॉग्स पढ़ने के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।