Tajikistan ki Currency: क्या आप जानते हैं ताजिकिस्तान की करेंसी क्या है, भारत में इसकी क्या कीमत है?

1 minute read
Tajikistan ki Currency

विद्यार्थी जीवन में सामान्य ज्ञान एक मुख्य भूमिका निभाता है क्योंकि इसी के आधार पर विद्यार्थियों का देश-विदेश के ज्ञान परिचय होता है। इसी कड़ी में विद्यार्थियों को Tajikistan ki Currency के बारे में जानकारी प्राप्त कर लेना चाहिए। आर्थिक स्थिति को देखने के लिए किसी भी देश की आधिकारिक मुद्रा की स्थिति पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। देश-विदेशी की करेंसी के बारे में जानकारी होने से विद्यार्थी अपने सामान्य ज्ञान में बढ़ोत्तरी कर सकते हैं। इस पोस्ट के माध्यम से आप Tajikistan ki Currency क्या है तथा भारत में ताजिकिस्तान की करेंसी की क्या कीमत है, के बारे में जानकारी प्राप्त कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें : क्या आप जानते हैं तुर्की की करेंसी क्या है, और भारत में इसकी क्या कीमत है?

क्या है Tajikistan ki Currency?

ताजिकिस्तान की आधिकारिक मुद्रा को “ताजिकिस्तान सोमोनी” कहा जाता है, ताजिकिस्तान में ताजिकिस्तान सोमोनी का उपयोग व्यापारिक तौर पर लेन-देन की दृष्टि से भी व्यापक रूप में होता है। ताजिकिस्तान की आर्थिक स्तिथि को मजबूत करने के लिए ताजिकिस्तान में ताजिकिस्तान सोमोनी का ही उपयोग किया जाता है। “ताजिकिस्तान सोमोनी” का प्रतीकात्मक चिह्न “SM‎” होता है, तथा ताजिकिस्तान सोमोनी को 100 दीरहम में विभाजत किया जाता है। ताजिकिस्तान की आधिकारिक मुद्रा “ताजिकिस्तान सोमोनी” का ISO कोड TJS है।

ताजिकिस्तान की मुद्रा ताजिकिस्तान सोमोनी है, जिसमें सिक्के और बैंक नोट दोनों ही चलन में प्रयोग होते हैं। इसमें 1, 5, 10, 20, 50 और 100 दीरहम के सिक्के तथा 1, 5, 10, 20, 50, 100, 200 और 500 सोमोनी के मूल्यवर्ग के बैंक नोट चलन में हैं। ताजिकिस्तान की आधिकारिक मुद्रा ताजिकिस्तान सोमोनी को, “नेशनल बैंक ऑफ ताजिकिस्तान” द्वारा नियंत्रित अथवा जारी किया जाता है।

यह भी पढ़ें : क्या आप जानते हैं कि नेपाल की करेंसी क्या है?

भारत में ताजिकिस्तान की करेंसी की क्या है कीमत?

ताजिकिस्तान की करेंसी ताजिकिस्तान सोमोनी के बारे में जानने के बाद आपको इसके आधार पर, भारत में इसकी कीमत क्या है, के बारे में जान लेना अनिवार्य है। यूं तो करेंसी में उतार-चढ़ाव आना आम सी बात है, जिससे इसके डाटा में परिवर्तन देखने को मिलता है। इस पोस्ट में दी गयी करेंसी की कीमत की जानकारी 2 जनवरी 2024 के डाटा के अनुसार है, जो कि निम्नवत है;

1 Tajikistani Somoni = 7.59 Indian Rupee

यह भी पढ़ें : डॉलर कैसे बना दुनिया की रिसर्व करेंसी?

संबंधित आर्टिकल

नॉर्थ कोरिया की करेंसीज़िम्बाब्वे की करेंसी
ऑस्ट्रिया की करेंसीमंगोलिया की करेंसी
युगांडा की करेंसीनॉर्वे की करेंसी
मोरक्को की करेंसीअल्जीरिया की करेंसी
सीरिया की करेंसीबेलारूस की करेंसी
अल्बानिया की करेंसीक्यूबा की करेंसी
लाओस की करेंसीसर्बिया की करेंसी
लीबिया की करेंसीलेबनान की करेंसी
क्रोएशिया की करेंसीतंजानिया की करेंसी
इथियोपिया की करेंसीपेरू की करेंसी
नामीबिया की करेंसीफ़िजी की करेंसी

FAQs

Tajikistan ki Currency का नाम क्या है?

ताजिकिस्तान की आधिकारिक मुद्रा को “ताजिकिस्तान सोमोनी” कहा जाता है।

ताजिकिस्तान की करेंसी का प्रतीक/सिंबल होता है?

ताजिकिस्तान की करेंसी का प्रतीक/सिंबल “SM‎” होता है।

ताजिकिस्तान की राजधानी क्या है?

ताजिकिस्तान की राजधानी “दुशांबे” है। दुशांबे को ताजिकिस्तान की राजनीति, आर्थिक तथा सांस्कृतिक शक्ति के केंद्र के रूप में मान्यता प्राप्त है।

आशा है कि आपको Tajikistan ki Currency पर आधारित यह ब्लाॅग जानकारी से भरपूर लगा होगा। देश-विदेश की करेंसी से जुड़े ब्लॉग, जो आपकी जनरल नॉलेज को बढ़ाएंगे। इन्हें पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*