बहादुर शाह जफर के पिता का नाम क्या था?

1 minute read
बहादुर शाह जफर के पिता का नाम

अबू जफर सिराजुद्दीन मुहम्मद बहादुर शाह जफर, जिन्हें बाद में बहादुर शाह जफर के नाम से जाना जाने लगा, का जन्म 24 अक्टूबर 1775 ई. को दिल्ली में हुआ था। वह भारत में कई सौ वर्षों तक राज करने वाले मुग़ल साम्राज्य के आखिरी शासक थे और उर्दू भाषा के प्रसिद्ध शायर भी थे।

वह 1837 ई. में, 62 वर्ष की आयु में वह मुग़ल सिंहासन पर बैठे और करीब 20 वर्षों तक शासन किया। इसी तरह के रोचक तथ्य आज हम इस लेख के माध्यम से साझा करेंगे। तो आईये सबसे पहले जानते हैं बहादुर शाह जफर के पिता का नाम क्या था?

कौन थे बहादुर शाह जफर के पिता?

बहादुर शाह जफर के पिता का नाम अकबर शाह द्वितीय था। बहादुर शाह, अकबर शाह द्वितीय और लालबाई के दूसरे पुत्र थे।

अकबर शाह द्वितीय कौन थे?

अकबर द्वितीय को अकबर शाह द्वितीय के नाम से भी जाना जाता है। अकबर शाह द्वितीय का जन्म 22 अप्रैल 1760 को मुकुंदपुर में सम्राट शाह आलम द्वितीय के यहाँ हुआ। वह मुग़ल साम्राज्य के उन्नीसवें मुगल सम्राट थे जिनका शासनकाल 1806 ईस्वी से लेकर 1837 ईस्वी तक रहा। अकबर द्वितीय की मृत्यु 1837 में हुई थी।

आशा है कि बहादुर शाह जफर के पिता का नाम क्या था? के बारे में आपको जानकारी मिल गई होगी। इतिहास से संबंधित ऐसे ही अन्य ब्लॉग पढ़ने के लिए जुड़े रहिये Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*