Fiji ki Currency: क्या आप जानते हैं फ़िजी की करेंसी क्या है, भारत में इसकी क्या कीमत है?

1 minute read
Fiji ki Currency

विद्यार्थी जीवन में सामान्य ज्ञान एक मुख्य भूमिका निभाता है क्योंकि इसी के आधार पर विद्यार्थियों का देश-विदेश के ज्ञान परिचय होता है। इसी कड़ी में विद्यार्थियों को Fiji ki Currency के बारे में जानकारी प्राप्त कर लेना चाहिए। आर्थिक स्थिति को देखने के लिए किसी भी देश की आधिकारिक मुद्रा की स्थिति पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। देश-विदेशी की करेंसी के बारे में जानकारी होने से विद्यार्थी अपने सामान्य ज्ञान में बढ़ोत्तरी कर सकते हैं। इस पोस्ट के माध्यम से आप Fiji ki Currency क्या है तथा भारत में फ़िजी की करेंसी की क्या कीमत है, के बारे में जानकारी प्राप्त कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें : क्या आप जानते हैं तुर्की की करेंसी क्या है, और भारत में इसकी क्या कीमत है?

क्या है Fiji ki Currency?

फ़िजी की आधिकारिक मुद्रा को “फ़िजी डॉलर” कहा जाता है, फ़िजी में फ़िजी डॉलर का उपयोग व्यापारिक तौर पर लेन-देन की दृष्टि से भी व्यापक रूप में होता है। फ़िजी की आर्थिक स्तिथि को मजबूत करने के लिए फ़िजी में फ़िजी डॉलर का ही उपयोग किया जाता है। “फ़िजी डॉलर” का प्रतीकात्मक चिह्न “FJ$‎” होता है, तथा फ़िजी डॉलर को 100 सेंट में विभाजत किया जाता है। फ़िजी की आधिकारिक मुद्रा “फ़िजी डॉलर” का ISO कोड FJD है।

फ़िजी की मुद्रा फ़िजी डॉलर है, जिसमें सिक्के और बैंक नोट दोनों ही चलन में प्रयोग होते हैं। इसमें 1, 2, 5, 10, 20 और 50 सेंट और 1 डॉलर के सिक्के तथा 2, 5, 10, 20, 50 और 100 डॉलर के मूल्यवर्ग के बैंक नोट चलन में हैं। फ़िजी की आधिकारिक मुद्रा फ़िजी डॉलर को, “रिज़र्व बैंक ऑफ फ़िजी” द्वारा नियंत्रित अथवा जारी किया जाता है।

यह भी पढ़ें : क्या आप जानते हैं कि नेपाल की करेंसी क्या है?

भारत में फ़िजी की करेंसी की क्या है कीमत?

फ़िजी की करेंसी फ़िजी डॉलर के बारे में जानने के बाद आपको इसके आधार पर, भारत में इसकी कीमत क्या है, के बारे में जान लेना अनिवार्य है। यूं तो करेंसी में उतार-चढ़ाव आना आम सी बात है, जिससे इसके डाटा में परिवर्तन देखने को मिलता है। इस पोस्ट में दी गयी करेंसी की कीमत की जानकारी 29 दिसंबर 2023 के डाटा के अनुसार है, जो कि निम्नवत है;

1 Fijian Dollar = 37.93 Indian Rupee

यह भी पढ़ें : डॉलर कैसे बना दुनिया की रिसर्व करेंसी?

संबंधित आर्टिकल

नॉर्थ कोरिया की करेंसीज़िम्बाब्वे की करेंसी
ऑस्ट्रिया की करेंसीमंगोलिया की करेंसी
युगांडा की करेंसीनॉर्वे की करेंसी
मोरक्को की करेंसीअल्जीरिया की करेंसी
सीरिया की करेंसीबेलारूस की करेंसी
अल्बानिया की करेंसीक्यूबा की करेंसी
लाओस की करेंसीसर्बिया की करेंसी
लीबिया की करेंसीलेबनान की करेंसी
क्रोएशिया की करेंसीतंजानिया की करेंसी
इथियोपिया की करेंसीपेरू की करेंसी

FAQs

Fiji ki Currency का नाम क्या है?

फ़िजी की आधिकारिक मुद्रा को “फ़िजी डॉलर” कहा जाता है।

फ़िजी की करेंसी का प्रतीक/सिंबल होता है?

फ़िजी की करेंसी का प्रतीक/सिंबल “FJ$‎” होता है।

फ़िजी की राजधानी क्या है?

फ़िजी की राजधानी “सुवा” है। सुवा को फ़िजी की राजनीति, आर्थिक तथा सांस्कृतिक शक्ति के केंद्र के रूप में मान्यता प्राप्त है।

आशा है कि आपको Fiji ki Currency पर आधारित यह ब्लाॅग जानकारी से भरपूर लगा होगा। देश-विदेश की करेंसी से जुड़े ब्लॉग, जो आपकी जनरल नॉलेज को बढ़ाएंगे। इन्हें पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*