24 नवंबर का इतिहास (24 November Ka Itihas) – 1944 में आज ही के दिन प्रसिद्ध अभिनेता अमोल पालेकर का हुआ था जन्म

1 minute read
24 नवंबर का इतिहास (24 November Ka Itihas)

देश और दुनिया में 24 नवंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 24 नवंबर का इतिहास (24 November Ka Itihas) जानेंगे।

24 नवंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1944 में आज ही के दिन प्रसिद्ध अभिनेता और फ़िल्म निर्देशक अमोल पालेकर का जन्म हुआ था। 1871 में 24 नवंबर के दिन ही नेशनल राइफल एसोसिएशन (एनवाईसी) का गठन हुआ था। 

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

24 नवंबर का इतिहास (24 November Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2006 में आज ही के दिन पाकिस्तान और चीन ने मुक्त व्यापार क्षेत्र संधि पर साइन किए थे।
  • 1999 में 24 नवंबर के दिन ही एथेंस में संपन्न विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारत की कुंजुरानी देवी ने रजत पदक जीता था।
  • 1998 में आज ही के दिन एमाइल लाहौद ने लेबनान के राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी।
  • 1988 में 24 नवंबर के दिन ही दल बदल कानून के तहत पहली बार लोकसभा सांसद लालदूहोमा को अयोग्य बता दिया गया था।
  • 1986 में आज ही के दिन तमिलनाडु विधानसभा में पहली बार एक साथ विधायकों को सदन से निष्कासित किया गया था।
  • 1966 में 24 नवंबर के दिन ही कांगो की राजधानी किंसासा में पहला टीवी स्टेशन खुला था।
  • 1926 में आज ही के दिन प्रख्यात दार्शनिक श्री अरविंदो को पूर्ण सिद्धि की प्राप्ति की थी।
  • 1871 में 24 नवंबर के दिन ही नेशनल राइफल एसोसिएशन (एनवाईसी) का गठन था।
  • 1859 में आज ही के दिन चार्ल्स डार्विन की ‘आन द ओरिजिन आफ स्पेशीज’ का प्रकाशन हुआ था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

24 नवंबर का इतिहास (24 November Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1955 में आज ही के दिन इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान और अब कमेंटेटर इयान बॉथम का जन्म हुआ था।
  • 1944 में 24 नवंबर के दिन ही प्रसिद्ध अभिनेता और फ़िल्म निर्देशक अमोल पालेकर का जन्म हुआ था।
  • 1899 में आज के दिन ही प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री हीरा लाल शास्त्री का जन्म हुआ था।
  • 1881 में 24 नवंबर के दिन ही भारत के स्वाधीनता सेनानी तथा राजनेता छोटूराम का जन्म हुआ था।

24 नवंबर को हुए निधन

  • 2003 में आज ही के दिन हिंदी फिल्‍मों की मशहूर कॉमेडियन उमा देवी खत्री का निधन हुआ था।

यह भी पढ़ें- 23 नवंबर का इतिहास (23 November Ka Itihas) – 1983 में पहली बार भारत में हुआ था राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन का आयोजन

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 24 नवंबर का इतिहास (24 November Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की अन्य घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*