विश्व हिंदी दिवस सबसे पहले कहां मनाया गया? 

1 minute read

विश्व हिंदी दिवस हर साल 10 जनवरी को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य हिंदी भाषा को दुनियाभर में बढ़ावा देना और इसका महत्व बताना है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि हमारी मातृभाषा हिंदी न केवल भारत में, बल्कि दुनियाभर में अपने सांस्कृतिक और भाषाई योगदान से सबको प्रभावित कर रही है। इसकी शुरुआत 1974 में हुई थी। आईये इस ब्लॉग में विस्तार से जानते हैं कि विश्व हिंदी दिवस का इतिहास क्या है, इसे सबसे पहले कहां मनाया गया और यह क्यों महत्वपूर्ण है।

नागपुर में मनाया गया था सर्वप्रथम विश्व हिंदी दिवस 

विश्व हिंदी दिवस सबसे पहले 1974 में नागपुर में 10 जनवरी के दिन मनाया गया था। इस महासम्मेलन में 30 देशों के 122 प्रतिनिधि शामिल हुए थे। इस सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य विश्व-भर में हिंदी का प्रसार करना था। महाराष्ट्र के बाद दूसरे नंबर पर विश्व हिंदी सम्मलेन का आयोजन यूरोपीय देश नार्वे में स्थित भारतीय दूतावास के द्वारा विश्व हिंदी दिवस मनाया गया था।  

साल में दो बार मनाया जाता है हिंदी दिवस 

14 सितम्बर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है। जबकि 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। अब आप सोचते होंगे कि दोनों में क्या अंतर है? दरअसल दोनों में अंतर यही है कि 14 सितंबर राष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है और 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।  हालांकि दोनों का उद्देश्य हिंदी का प्रचार प्रसार करना ही है। 14 सितम्बर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इस दिन हिंदी को राजभाषा का दर्जा मिला था। 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाए जाने के पीछे का कारण यह है कि इस दिन महान क्रांतिकारी और साहित्यकार आचार्य राजेन्द्रनाथ की जन्म-जयंति होती है। उनकी याद में इस दिन को विश्व हिंदी दिवस के रूप  में मनाया जाता है।  

विश्व हिंदी दिवस का महत्व

हिंदी दिवस का महत्व निम्नलिखित हैं:

  • यह दिन हिंदी भाषा के महत्व को याद दिलाता है।
  • यह दिन हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता पैदा करता है।
  • यह दिन हिंदी भाषा को एक अंतरराष्ट्रीय भाषा के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्धता जताता है।

    यह भी पढ़ें : जानिए विश्व हिंदी दिवस कब है और इससे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य 

आशा है कि विश्व हिंदी दिवस सबसे पहले कहाँ मनाया गया? ऐसे ही अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स पर ब्लॉग्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*