नोबेल पुरस्कार विजेता रबींद्रनाथ टैगोर की मृत्यु कब हुई?

1 minute read
रबींद्रनाथ टैगोर

रवींद्रनाथ टैगोर, जिन्हें गुरुदेव के नाम से भी जाना जाता है, भारत के महान हस्तियों में से एक है। वह एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने अपनी प्रतिभा से पूरे विश्व को समृद्ध किया है। वे एक महान साहित्यकार, कवि, नाटककार, संगीतकार, चित्रकार और दार्शनिक और एक उपन्यासकार के तौर पर बेमिसाल है। वह एशिया के प्रथम व्यक्ति थे जिन्हें वर्ष 1913 में साहित्य के प्रतिष्ठित ‘नोबेल पुरस्कार’ (Nobel Prize) से सम्मानित किया गया था। ऐसे महान पुरुष बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए। इसलिए आज के इस ब्लॉग में हम भारत के प्रथम नोबल पुरस्कार विजेता और विश्वकवि रवींद्रनाथ टैगोर  की मृत्यु कब हुई? और उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातों के बारे में जानेंगे। 

रबींद्रनाथ टैगोर की मृत्यु कब हुई?

राष्ट्रगान के रचयिता और नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर एक महान लेखक होने के साथ ही नाटककार, संगीतकार, चित्रकार, दार्शनिक और शिक्षाविद भी थे। बता दें कि उनकी रचनाओं को न केवल भारत के स्कूल, कॉलेजों व शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाया जाता है बल्कि उनकी रचनाएं पड़ोसी देश बांग्लादेश के स्कूली पाठ्यक्रम का भी हिस्सा हैं। उनका संपूर्ण जीवन साहित्य, संगीत और कला को समर्पित था। वहीं 7 अगस्त, 1941 को 80 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। 

यह भी पढ़ें : राष्ट्रगान के रचयिता और नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर का जीवन परिचय

रबींद्रनाथ टैगोर का जन्म कब हुआ?

‘गुरुदेव’ रवींद्रनाथ टैगोर का जन्म 7 मई, 1861 को पश्चिम बंगाल की राजधानी कलकत्ता (पूर्व ब्रिटिश भारत) में एक संपन्न परिवार में हुआ था। उनके प‍िता का नाम ‘देवेंद्रनाथ टैगोर’ था, जबक‍ि माता ‘शारदा देवी’ थीं। वह अपने माता-पिता की तेरहवीं संतान थे। वहीं उनकी प्रारंभिक शिक्षा कलकत्ता में ही हुई।

रबींद्रनाथ टैगोर के जीवन से संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिए गए टेबल को देखें :

जन्म 7 मई 1861, कलकत्ता (पूर्व ब्रिटिश भारत)
पिता का नाम देवेंद्रनाथ टैगोर 
माता का नाम शारदा देवी 
पत्नी का नाम मृणालिनी देवी 
संतान रेणुका टैगोर, शमिन्द्रनाथ टैगोर, मीरा टैगोर, रतिंद्रनाथ टैगोर, मधुरिलता टैगोर 
पेशा साहित्यकार, संगीतकार, नाटककार, शिक्षाविद 
भाषा बांग्ला, इंग्लिश 
प्रमुख रचनागीतांजलि 
स्थापना विश्व भारती (शांतिनिकेतन) 
पुरस्कार एवं सम्मान  नोबेल पुरस्कार (1913) 
निधन 7 अगस्त 1941 कलकत्ता, ब्रिटिश भारत 

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको रबींद्रनाथ टैगोर की मृत्यु कब हुई? इसके बारे में पता चल गया होगा। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*