पंजाब के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकाल

1 minute read
पंजाब के मुख्यमंत्री

पंजाब राज्य का गठन 1 नवंबर 1966 को हुआ था। इसका पंजाबी भाषा के आधार पर गठन हुआ था। पंजाब में विधानसभा की सीटें 117 और लोकसभा की 13 सीटें हैं। वर्तमान में पंजाब के मुख्यमंत्री भगंवत मान हैं। पंजाब के मुख्यमंत्रियों और उनके कार्यकाल से जुड़े प्रश्न राज्य की प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू के लिए महत्वपूर्ण हैं, इसलिए इस ब्लाॅग में पंजाब के मुख्यमंत्री की लिस्ट और उनका कार्यकाल बताया जा रहा है जिससे आपकी परीक्षाओं की तैयारी बेहतर हो सकेगी।

मुख्यमंत्री के बारे में

किसी भी स्टेट में गवर्नर कानूनी प्रमुख होता है, लेकिन वास्तविक कार्यकारी अधिकार सीएम के पास होता है। संविधान के अनुच्छेद 164 में कहा गया है कि सीएम की नियुक्ती गवर्नर द्वारा की जाएगी। एक स्टेट में सिर्फ एक ही सीएम होता है। मुख्यमंत्री सीधे तौर पर निर्वाचित नहीं होता बल्कि उस राजनीतिक पार्टी द्वारा मनोनीत किया जाता है जिसके पास राज्य में सबसे अधिक MLA होते हैं। ऐसा माना जाता है कि मुख्यमंत्री राज्य स्तर पर प्रधानमंत्री के समान ही होता है। 

पंजाब के मुख्यमंत्री की सूची क्या है?

यहां पंजाब के मुख्यमंत्रियों की सूची और उनके कार्यकाल के बारे में बताया जा रहा हैः

मुख्यमंत्री कार्यकाल
गुरमुख सिंह1 नवंबर 1966 से 8 मार्च 1967 तक
गूरमान सिंह8 मार्च 1967 से 25 नवंबर 1967 तक
लक्ष्मण सिंह गिल25 नवंबर 1967 से 23 अगस्त 1968 तक
राष्ट्रपति शासन25 नवंबर 1967 से 23 अगस्त 1968
गुरनाम सिंह17 फरवरी 1969 से 27 मार्च 1970 तक
प्रकाश सिंह बादल27 मार्च 1970 से 14 जून 1971 तक
राष्ट्रपति शासन14 जून 1971 से 17 मार्च 1972 तक
जैल सिंह17 मार्च 1972 से 30 अप्रैल 1977 तक
राष्ट्रपति शासन30 अप्रैल 1977 से 20 जून 1977 तक 
सुरजीक सिंह बरनाला20 जून 1977 से 17 फरवरी 1980 तक
राष्ट्रपति शासन6 अक्टूबर 1983 से 29 सितंबर 1985 तक
बेअंत सिंह29 सितंबर 1985 से 11 जून 1987 तक
हरचरन सिंह11 जून 1987 से 25 फरवरी 1992 तक
राजेन्द्र कोर भट्टल21 नंवबर 1996 से 11 फरवरी 1997 तक 
प्रकाश सिंह बादल12 फरवरी 1997 से 26 फरवरी 2002 तक
अमरिंदर सिंह26 फरवरी 2002 से 1 मार्च 2007 तक
प्रकाश सिंह बादल1 मार्च 2007 से 14 मार्च 2012 तक
प्रकाश सिंह बादल14 मार्च 2012 से 16 मार्च 2017 तक
अमरिंदर सिंह16 मार्च 2017 से 18 सितंबर 2021 तक
चरमजीत सिंह चन्नी20 सितंबर 2021 से 16 मार्च 2022 
भगंवत मान 16 मार्च 2022 से वर्तामन तक।

पंजाब के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?

राज्य के गठन के बाद पंजाब के पहले मुख्यमंत्री गुरमुख सिंह थे। वे 1 नवंबर 1966 से 8 मार्च 1967 तक पंजाब के सीएम रहे। इनका राजनीतिक करियर शिरमणि अकालि दल राजनीतिक पार्टी से शुरू हुआ था। बाद में इन्होंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले ली थी। 

पंजाब के मुख्यमंत्री

पंजाब के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं?

पंजाब के वर्तमान मुख्यमंत्री भगंवत मान हैं। ये आम आदमी के पार्टी के वरिष्ठ नेता है। ये पंजाब के 17 वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं। इनका राजनीतिक करियर पिपुल्स पार्टी से शुरू हुआ था और इन्होंने अपना पहला विधानसभा चुनाव 2012 में लड़ा था। 2014 में इन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली थी। 

मुख्यमंत्री बनने के लिए योग्यता क्या है?

सीएम बनने के लिए भारत के संविधान में योग्यता के बारे में नहीं बताया गया है। जो योग्यता MLA बनने के लिए होती है वही योग्यता मुख्यमंत्री के लिए होती है। मुख्यमंत्री बनने के लिए आपके पास भारत की नागरिकता होनी चाहिए और आपकी उम्र 25 साल या उससे अधिक होनी चाहिए। मुख्यमंत्री बनने के लिए आपके पास विधानसभा की सदस्यता होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री का कार्यकाल कितना होता है?

सीएम का कार्यकाल 5 साल की अवधि तक का होता है इसे भारत के संविधान में भी उल्लेख किया गया है। गवर्नर सीएम को उनके पद पर नियुक्त करते हैं। सीएम का कार्यकाल निश्चित नहीं होता है और वह राज्यपाल के विवेक पर कार्य करता है। जब तक मुख्यमंत्री को विधान सभा में भारी मात्रा में समर्थन प्राप्त नहीं हो जाता, तब तक वह इस्तीफा दे सकता है और राज्यपाल उसे बर्खास्त कर देता है।

मुख्यमंत्री का काम क्या होता है?

पंजाब के मुख्यत्रियों की सूची जानने के साथ ही यहां हम मुख्यमंत्री का कार्य प्वाइंट्स में जानेंगेः

  • मुख्यमंत्री राज्य के कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्रीयों के मंत्रालय आवंटित करता हैं।
  • सीएम मंत्रिमंडल की बैठकों की अध्यक्षता करता है। 
  • सीएम गवर्नर को किसी भी आदमी को मंत्री बनाने के लिए राय देता है।
  • सीएम स्टेट का प्रमुख प्रवक्ता होता है।
  • सरकार के प्रति काम न करने वाले मिनिस्टरों को पद से हटाना
  • विधानसभा को उसके कार्यकाल की समाप्ति से पहले भंग करने की शक्ति
  • मंत्रिपरिषद के खिलाफ कार्य करने वालों का आपराधिक रिकाॅर्ड चेक करना
  • मिनिस्टरो की लिस्ट तैयार करना और उसे गवर्नर को सौंपकर सरकार बनाना।

पंजाब के मुख्यमंत्रियों से जुड़े 10 प्रमुख सवाल

पंजाब के मुख्यमंत्रियों से जुड़े 10 प्रमुख सवाल इस प्रकार हैंः

1-पंजाब के दूसरे मुख्यमंत्री कौन थे?

उत्तर- पंजाब के दूसरे मुख्यमंत्री गुरमान सिंह थे। 

2- पंजाब में कितनी बार राष्ट्रपति शासन लग चुका है?

उत्तर- पंजाब में 4 बार राष्ट्रपति शासन लग चुका है।

3- पंजाब के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं?

उत्तर- पंजाब के वर्तमान मुख्यमंत्री भगंवत मान हैं। 

4- पंजाब में अब तक कितने मुख्यमंत्री हो चुके हैं?

उत्तर- पंजाब में अब तक 17 मुख्यमंत्री हो चुके हैं। 

5- पंजाब के पाचंवे मुख्यमंत्री कौन थे?

उत्तर- पंजाब के पाचंवे मुख्यमंत्री गूरनाम सिंह थे।

6- पंजाब के मुख्यमंत्री की सैलरी कितनी होती है?

उत्तर- पंजाब के मुख्यमंत्री की सैलरी INR 185,000 प्रति माह है। 

7- मुख्यमंत्री की नियुक्ति कौन करता है?

उत्तर- मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल करता है।

8- 2000 में पंजाब के मुख्यमंत्री कौन थे?

उत्तर- 2000 में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल थे

10- 2017 में पंजाब के मुख्यमंत्री कौन थे?

उत्तर- 2017 में पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह थे

संबंधित ब्लाॅग्स

भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकालभारत के रक्षा मंत्री की लिस्ट और जानें उनका कार्यकाल
भारत के शिक्षा मंत्री की लिस्ट और जानें उनका कार्यकालउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकाल
हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकालउत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकाल
भारतीय रिर्जव बैंक के गवर्नर की सूची और जानें उनका कार्यकालराजस्थान के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकाल
गुजरात के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकालदिल्ली के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकाल
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकालझारखंड के मुख्यमंत्री और जानें उनका कार्यकाल
कर्नाटक के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकालबिहार के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकाल
तेलंगाना के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकालअसम के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकाल
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकालतमिलनाडु के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकाल

FAQs

मुख्यमंत्री की नियुक्ती कौन करता है?

मुख्यमंत्री की नियुक्ती राज्यपाल करता है।

पंजाब में विधानसभा की सीटें कितनी हैं?

पंजाब में विधानसभा की 117 सीटें हैं।

पंजाब के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन है?

पंजाब के वर्तमान मुख्यमंत्री भगवंत मान हैं।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको पंजाब के मुख्यमंत्री की सूची और उनके बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ब्लाॅग्स पढ़ने के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*