Today’s Current Affairs in Hindi | 11 फरवरी 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 11 February 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 11 फरवरी के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. जम्मू कश्मीर में दूसरा ‘सरस आजीविका मेला’ शुरु हुआ है।
  2. मेघालय राज्य में तीन दिवसीय ‘व्‍यापार मेला’ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है।
  3. 11 फरवरी, 2024 को ‘विश्व बीमार दिवस मनाया जाएगा।
  4. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने ‘मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन’ (MDA) अभियान शुरू किया है।
  5. ‘चेन्नई सुपरकिंग्स’ ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
  6. हाल ही में ‘स्टीलबर्ड’ दुनिया की सबसे बड़ी हेलमेट उत्पादक कंपनी बनी है।
  7. नेपाल देश के तमांग समुदाय ने ‘सोनम लोसार’ के अवसर पर नया साल मनाया है।
  8. ‘अजय कुमार चौधरी’ को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के गैर कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
  9. बॉलीवुड एक्ट्रेस ‘करीना कपूर खान’ को मसाला ब्रांड KPG ने अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।
  10. संयुक्त अरब अमीरात में ‘11वें विश्व सरकार शिखर सम्‍मेलन 2024’ का आयोजन 12 फरवरी से 14 फरवरी, 2024 तक किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – 1955 में आज ही के दिन भारत में पहली बार शुरू हुआ था अखबारों का प्रकाशन

11 फरवरी 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में किसे ‘लक्ष्मीनारायण अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है?

(A) प्यारेलाल शर्मा
(B) शंकर महादेवन 
(C) ए आर रहमान
(D) मालिनी अवस्थी
उत्तर- प्यारेलाल शर्मा

2. किस राज्य में तीन दिवसीय ‘तवांगचू टाइड्स इंटरनेशनल कयाकिंग चैंपियनशिप 2024’ शुरू हुई है?

(A) मणिपुर 
(B) असम  
(C) मिजोरम
(D) अरुणाचल प्रदेश
उत्तर- अरुणाचल प्रदेश

3. किसने नई दिल्ली में आयोजित ‘विश्व पुस्तक मेले 2024′ का उद्घाटन किया है?

(A) अनुराग ठाकुर
(B) स्मृति ईरानी
(C) मीनाक्षी लेखी
(D) धर्मेंद्र प्रधान
उत्तर- धर्मेंद्र प्रधान 

4. हाल ही में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और किस देश ने दक्षिण चीन सागर में ‘संयुक्त युद्धाभ्यास’ किया है?

(A) भारत
(B) जापान
(C) फ्रांस
(D) जर्मनी
उत्तर- जापान 

5. भारत और रवांडा की पहली संयुक्त रक्षा सहयोग समिति की बैठक कहाँ शुरू हुई है?

(A) नई दिल्ली
(B) मस्कट
(C) कोलंबो
(D) किगाली
उत्तर- किगाली 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*