स्टेटिक जीके पर आधारित जीके क्वेश्चंस

1 minute read
66 views
static gk in hindi

स्टेटिक जीके एक ऐसा विषय है,जिसको जितना सीखो उतना ही आपकी नॉलेज में वृद्धि होती रहती है। वर्तमान में लगभग सभी सरकारी और प्राइवेट नौकरियों की प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाने के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण विषय माना जाता है, जिससे जुड़े प्रश्नों का अध्ययन और अभ्यास करना प्रत्येक कैंडिडेट्स के लिए आवश्यक है। साथ ही स्टेटिक जीके विभिन्न परीक्षाओं में इंटरव्यू को क्रैक करने के लिए ज़रूरी होता है। 

आज सरकारी या प्राइवेट नौकरी में आपके राज्य के स्टेटिक विषय से सम्बंधित प्रश्न परीक्षा में जरूर पूछे जाते हैं। साथ ही अगर आपका अपना निजी व्यवसाय भी है और इसे आप बढ़ाना चाहते है तो भी स्टेटिक जीके आपके व्यवसाय को आगे बढ़ाने में काफी लाभदायक होता है। यहाँ कुछ ज़रूरी static gk in hindi क्वेशन आपके अभ्यास के लिए दिए जा रहें हैं।

स्टेटिक जीके क्या है?

स्टेटिक सामान्य ज्ञान स्थिर फैक्ट्स के बारे में सामान्य ज्ञान को दर्शाता है, ये ऐसे फैक्ट्स होते है जो भविष्य में कभी नहीं बदलते। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में जैसे बैंक एग्जाम, SSC एग्जाम, राज्य सरकार एग्जाम, UPSC एग्जाम और रेलवे एक्साम्स की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स को स्टेटिक सामान्य ज्ञान से संबंधित विषयों की तैयारी करना जरुरी होता हैं। क्योंकि इस विषय से हर एग्जाम में बहुत से क्वेशन पूछे जाते हैं।   

स्टेटिक विषय का सिलेबस 

यहां स्टेटिक सामान्य ज्ञान का संपूर्ण सिलेबस दिया गया है जिनका अध्ययन करके छात्रों को परीक्षा में बहुत सहायता मिलेगी-

  1. भारत के राष्ट्रीय प्रतीक 
  2. नदियाँ और महत्वपुर्ण शहर 
  3. लोक नृत्य की सूची 
  4. भारत के राज्य और उनकी राजधानी 
  5. राष्ट्रीय पार्क और वन्यजीव अभ्यारण 
  6. खेल से संबंधित कप और ट्रॉफियां  
  7. अंतरराष्ट्रीय संगठन 
  8. सैनिक कार्रवाई 
  9. प्रमुख दिवस और तारीख 
  10. प्रमुख किताबें और लेखक 
  11. देश, राजधानी और मुद्राएं 
  12. बंदरगाह और हवाई अड्डे 
  13. त्यौहार 
  14. देश की सूची और उनकी संसद का नाम 
  15. राज्यों के स्टेडियम की सूची 
  16. महत्वपूर्ण सीमा रेखाओं की सूची 
  17. भारत की प्रमुख क्रांतियां 
  18. राज्यों की आधिकारिक भाषाएं 
  19. भारत में परमाणु ऊर्जा 
  20. भारतीय शहरों के उपनाम 
  21. भारत के यूनेस्को विरासत स्थल 
  22. भारत के महलों की सूची 
  23. भारत में टाइगर रिजर्व की सूची 
  24. भारत की प्रमुख महिलाओं की सूची 
  25. भारत में महत्वपूर्ण पुरस्कार 
  26. अंतरराष्ट्रीय बैंक और संगठन 
  27. भारत के प्रसिद्ध मंदिर 
  28. बैंक टैगलाइन
  29. राष्ट्रीय संस्थानों की सूची 
  30. अन्य देशों में भारत 
  31. मुख्यालय 
  32. प्रमुख झीले 

कुछ प्रमुख 50+ स्टेटिक जीके क्वेश्चंस 

यहां कुछ महत्वपूर्ण static gk in hindi पर आधारित प्रश्न दिए गए हैं। इन प्रश्नों को खुद से हल करने का प्रयास करें। आइए देखें स्टेटिक सामान्य ज्ञान पर आधारित कुछ जीके क्क्वेश्चंस:-

  1.  ‘विश्व मानवाधिकार दिवस’ किस दिन मनाया जाता है?
    उत्तर: 10 दिसम्बर
  1. विश्व की पहली रोबोट कौन थी, जिसे किसी देश की नागरिकता हासिल हुई
    उत्तर: सोफिया
  1. महात्मा गाँधी ने भारत में अपना पहला, जनभाषण कहाँ दिया था?
    उत्तर: वाराणसी में
  1. DRDO द्वारा विकसित एक विकसित एक मल्टी बैरल रॉकेट सिस्टम का नाम क्या है?
    उत्तर: पिनाका
  1.  मानव विकास सूचकांक किसने विकसित किया था?
    उत्तर: महबूब-उल-हक
  1. वर्ष 1905 से पहले ब्रिटिश भारत का सबसे बड़ा प्रांत कौन-सा था?
    उत्तर: बंगाल
  1. भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (Geological Survey of India) का मुख्यालय कहां स्थित है?
    उत्तर: कोलकाता
  1. डाक वितरण में तीव्रता लाने हेतु भारत में पिन कोड प्रणाली की शुरूआत कब हुई?
    उत्तर: 15 अगस्त, 1972 को
  1. यू.एफ.ओ (UFO) का फुल फॉर्म क्या है?
    उत्तर: अनआइडेन्टिफाइट फाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट
  1. भारत में स्टॉक मार्केट के विनियमन के लिए कौन-सी केंद्रीय एजेंसी जिम्मेदार है?
    उत्तर: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी)
  1. चौरी-चौरा घटना किस दिन घटी थी?
    उत्तर: 5 फरवरी 1922
  1. ब्रिटिश गवर्नर जनरल का कौन थे, जिन्होंने भारत में रेलवे का शुभारंभ किया था?
    उत्तर: लार्ड डलहौजी
  1. भारत में स्थित जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह कहां स्थित है?
    उत्तर: मुंबई महाराष्ट्र
  1. भारत में केंद्र शासित प्रदेश की संख्या कितनी है?
    उत्तर: 8 केंद्र शासित प्रदेश
  1. छत्तीसगढ़ राज्य का स्थापना किस वर्ष हुई थी?
    उत्तर: 1 नवंबर 2000 
  1. भारत में स्थित कांडला बंदरगाह किस राज्य में स्थित है?
    उत्तर: कांडला बंदरगाह गुजरात राज्य में स्थित है। 
  1. बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कहां स्थित है?
    उत्तर: बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नागपुर महाराष्ट्र में स्थित है। 
  1. भारत में प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत कब की गई?
    उत्तर: 7 अप्रैल 1973 
  1. विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी कौन सी है?
    उत्तर:  माउंट एवरेस्ट पर्वत 
  1. हिमाचल प्रदेश राज्य का स्थापना कब की गई थी?
    उत्तर: 25 जनवरी 1971 
  1. पौधों को सबसे अधिक जल किस प्रकार की मृदा से प्राप्त होता है?
    उत्तर: चिकनी मृदा से
  1. झीलों की नगरी किस शहर को कहा जाता है?
    उत्तर: उदयपुर 
  1. अल्पना भारत के किस राज्य की प्रमुख लोक कला शैली है?
    उत्तर: पश्चिम बंगाल 
  1. भारत किस महाद्वीप में स्थित है?
    उत्तर: भारत एशिया महाद्वीप में स्थित है। 
  1. प्रसिद्ध “गोपीनाथ बोर्दोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा” कहां स्थित है?
    उत्तर: गुवाहाटी असम 
  1. सिख धर्म का संस्थापक किस सिख गुरु को माना जाता है?
    उत्तर: गुरु नानक जी 
  1. टेलीविजन का आविष्कार किसने किया था?
    उत्तर: जॉन लोगी बेयर्ड
  1. कागज का आविष्कार किस देश में हुआ था?
    उत्तर: चीन में 
  1. ‘वेदों की ओर लोटों‘ का  लोकप्रिय नारा किसने दिया था?
    उत्तर: दयानंद सरस्वती जी 
  1. ‘गोबर गैस‘ में मुख्य रूप से क्या पाया जाता है?
    उत्तर: मीथेन गैस 
  1. आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरूआत कहाँ से हुई थी?
    उत्तर: एथेंस (यूनान)
  1. हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?
    उत्तर: 14 सितंबर
  1. किस देश की स्थलसीमा सर्वाधिक देशों के साथ मिलती है?
    उत्तर: चीन
  1. पृथ्वी अपनी धुरी पर किस दिशा में घूमती है?
    उत्तर: पश्चिम से पूर्व दिशा की ओर 
  1. तुलसीदासकृत “रामचरितमानस” हिंदी भाषा की किस बोली में लिखी गयी थी?
    उत्तर: अवधी में 
  1. शिव कुमार शर्मा का संबंध किस वाघ यंत्र से जुड़ा हुआ है?
    उत्तर संतूर 
  1. मोदी गवर्मेंट: न्यू सर्ज ऑफ कम्युनिज्म पुस्तक के लेखक कौन है?
    उत्तर: सीताराम येचुरी
  1. कोणार्क नृत्य उत्सव, भारत के किस राज्य में मनाया जाता है?
    उत्तर: ओडिशा राज्य में
  1. यामिनी कृष्णमूर्ति किस शास्त्रीय नृत्य में लिए प्रसिद्ध है?
    उत्तर: भरतनाट्यम और कुचीपुड़ी
  1. ‘वेटिंग फॉर ए वीजा’ किस व्यक्ति की आत्मकथा है?
    उत्तर: बी.आर अंबेडकर
  1. श्री ब्रह्मपुरीश्वर मंदिर भारत के किस राज्य में स्थित है?
    उत्तर: तमिलनाडु 
  1. किस बंदरगाह को ‘डायमंड हार्बर’ के नाम से जाना जाता है?
    उत्तर: कोलकाता
  1. चिट्टी बाबू किस वाद्य यंत्र से संबंधित है?
    उत्तर: वीणा
  1. अन्ना करेनिना के लेखक कौन है?
    उत्तर: लियो टॉलस्टॉय
  1. हॉर्नबिल उत्सव किस राज्य से संबंधित है?
    उत्तर: नागलैंड राज्य
  1. ग्रैमी पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन थी?
    उत्तर: तन्वी शाही
  1. बीदर किला भारत के किस राज्य में स्तिथ है?
    उत्तर: कर्नाटक राज्य में 
  1. पंडित राम नारायण किस वाद्य यंत्र से जुड़े थे?
    उत्तर: सारंगी
  1. अंतरराष्ट्रीय रेत कला उत्सव आमतौर पर किस राज्य में मनाया जाता है?
    उत्तर: ओड़िशा
  1. विंग्स ऑफ फायर किस भारतीय वैज्ञानिक की आत्मकथा है?
    उत्तर: ए.पी.जे. अब्दुल कलाम 
  1. असम का ‘अंबुबाची त्यौहार’ हर साल किस महीने में मनाया जाता है?
    उत्तर: जून के महीने में
  1. ‘वंदे मातरम’ स्रोत गान किसने लिखा था?
    उत्तर: बंकिम चंद्र चैटर्जी
  1. FIFA के अनुसार, गोल पोस्ट की ऊँचाई कितनी होती है?
    उत्तर: 8 फुट
  1. ‘द लेजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद’ पुस्तक किसने लिखी है?
    उत्तर: ट्विंकल खन्ना
  1. टीएच विनायकराम का संबंध किस वाद्य यंत्र से है?
    उत्तर: घटम वाद्य यंत्र 
  1. करेज ऑफ कॉन्विक्शन एन ऑटोबायोग्राफी: किस व्यक्ति की आत्मकथा है?
    उत्तर: वीके सिंह
  1. सलहेस त्यौहार किस राज्य में मनाया जाता है?
    उत्तर: बिहार राज्य
  1. तमिल समर देव मुरुगन की पूजा समारोह के दौरान भक्तों द्वारा कौन सा नृत्य प्रस्तुत किया जाता है?
    उत्तर: कावड़ी आट्टम
  1. भारत का राष्ट्रीय खेल दिवस किस दिन मनाया जाता है?
    उत्तर: 29 अगस्त 
  1. लाहो किस राज्य का लोक नृत्य है?
    उत्तर: मेघलाय

स्टेटिक जीके MCQs

यहां कुछ महत्वपूर्ण static gk in hindi पर आधारित प्रश्न दिए गए हैं। इन प्रश्नों को खुद से हल करने का प्रयास करें। आइए देखें स्टेटिक सामान्य ज्ञान पर आधारित जीके क्विज क्वेश्चंस:-

1.  राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन का नाम क्या है?
(A) जैसलमेर
(B) जोधपुर
(C) उदयपुर 
(D) माउंट आबू 
उत्तर: (D) माउंट आबू 

2. भारत का सबसे गहरा बंदरगाह कौन सा है?
जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह
मुंबई बंदरगाह
कांडला बंदरगाह
विशाखापट्टनम बंदरगाह
उत्तर: (D) विशाखापट्टनम बंदरगाह

3. “पूर्व का स्कॉटलैंड” किस शहर को कहा जाता है?
(A)  मैंगलोर कर्नाटक
(B) नासिक महाराष्ट्र?
(C) शिलोंग मेघालय
(D) कोहिमा नागालैंड 
उत्तर: (C) शिलोंग मेघालय

4. पोर्ट ब्लेयर बंदरगाह कहां स्थित है?
(A) दमन और दीव
(B) अंडमान और निकोबार दीप समूह
(C) दादरा और नगर हवेली
(D) लक्ष्यदीप
उत्तर: (B) अंडमान और निकोबार दीप समूह

5. केरल राज्य का स्थापना किस वर्ष की गई थी?
(A) 2 दिसंबर 1968
(B) 19 दिसंबर 1991 
(C) 5 दिसंबर 1971
(D) 1 नवंबर 1956  
उत्तर: (D) 1 नवंबर 1956  

6. भारत की पूर्व से पश्चिम तक की दूरी कितनी है?
(A) 3214 किलोमीटर
(B) 2933 किलोमीटर
(C) 3214 किलोमीटर
(D) 2333 किलोमीटर
उत्तर: (B) 2933 किलोमीटर

7. स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा किस राज्य में है?
त्रिपुरा 
पश्चिम बंगाल 
कर्नाटक 
छत्तीसगढ़ 
उत्तर: (D) छत्तीसगढ़ 

8. “कलमकारी” लोक कला शैली का संबंध किस राज्य से है ?
(A) आंध्रप्रदेश 
(B) तमिलनाडु 
(C) बिहार 
(D) उत्तर प्रदेश
उत्तर: (A) आंध्रप्रदेश 

 9. अहमदाबाद शहर किस नदी के तट पर स्थित है?
(A) गंगा नदी
(B) साबरमती नदी
(C) गोदावरी नदी
(D) यमुना नदी 
उत्तर: (B) साबरमती नदी

10. कौन सा राष्ट्रीय उद्यान बंगाल टाइगर के लिए प्रसिद्ध है
(A) बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान
(B) काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
(C) मानस राष्ट्रीय उद्यान
(D)  बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान
उत्तर: (D) बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान

11. निम्नलिखित में से कौन सा त्यौहार राजस्थान में मनाया जाता है?
(A) गुड़ी पड़वा
(B) बूंदी उत्सव
(C) बोनालु
(D) माथों नारंग
उत्तर: (B) बूंदी उत्सव

12. निम्नलिखित में से कौन भारतीय नर्तकियों में से भारतीय इतिहास की पहली महिला थी, जिन्हें राज्यसभा के सदस्य के रूप में नामित किया गया था?
रुक्मिणी देवी अरुंडेल
मल्लिका साराभाई
सरोज खान
जूही चावला
उत्तर: (A) रुक्मिणी देवी अरुंडेल

13. निम्नलिखित में से किस राज्य में गोंचा महोत्सव मनाया जाता है?
(A) झारखंड
(B) छतीसगढ़
(C) महाराष्ट्र
(D) गोवा
उत्तर: (B) छतीसगढ़

14. IPL की शुरुआत किस वर्ष से हुई थी?
(A) 2010
(B) 2009
(C) 2008
(D) 2007
उत्तर: (C) 2008

15. ‘फ्रीडम इन एक्जाईल’ किस व्यक्ति की प्रसिद्ध आत्मकथा है?
(A) महात्मा गांधी
(B) बराक ओबामा
(C) नेल्सन मंडेला
(D) दलाई लामा

उत्तर: (D) दलाई लामा

Static GK के लिए बेस्ट बुक्स

Static gk in hindi के लिए बेस्ट बुक्स यहां दी गई हैं, जिनकी मदद से आप भारत के बारे में और अधिक जान सकते है। साथ ही अगर आप नौकरी के लिए तैयारी कर रहे है तो यह बुक्स आपकी बेहतर तैयारी में और मदद कर सकती हैं-

किताब का नाम ऑथर लिंक 
Static General Knowledge  Radian Book Company यहां से खरीदें 
Static GK Sudarshan यहां से खरीदें 
Lucent’s General Knowledge  Lucent’s Publication यहां से खरीदें 
Static General Knowledge A.P Bhardwaj यहां से खरीदें 
General Knowledge 2023 Manohar Pandey यहां से खरीदें 

FAQs

बैंक परीक्षा के लिए स्टेटिक जीके की तैयारी कैसे करें?

स्टेटिक जीके से संबंधित जानकारी को नोट करने के लिए एक अलग प्रति बनाए रखें । इसे उप-विषयों जैसे राष्ट्रीय उद्यानों, बैंकिंग विषयों, बाघ अभयारण्यों, महत्वपूर्ण दिनों आदि के लिए विभाजित करें, हर बार जब आप अध्ययन करते हैं तो इसे लिख लें और जब भी संभव हो इसे संशोधित करें।

स्टैटिक जीके का मतलब क्या होता है?

स्टेटिक जीके का अर्थ है सामान्य ज्ञान जो समय के साथ कभी बदलता नहीं है। 

स्टेटिक जीके की तैयारी शरू कैसे करें?

दुनिया भर में हजारों क्षेत्रीय समाचार पत्र हैं, लेकिन इसमें केवल अपने आसपास की घटनाओं, कारणों से संबंधित समाचार पा सकते हैं जो पर्याप्त नहीं है। ऐसे में जीके की अधिक जानकारी के लिए आपको एक इंग्लिश इंटरनेशनल न्यूज़ पेपर को भी पढ़ना चाहिए।

वर्तमान में भारत में कुल कितने जिले हैं?

भारत में 780 जिले हैं, जिनमें से प्रत्येक की अपनी विशिष्ट संस्कृति और विरासत है। इन जिलों को 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में बांटा गया है।

एसएससी सीजीएल में स्टेटिक जीके क्या है?

यह भारत और दुनिया भर में घटित घटनाओं के बारे में कैंडिडेट्स के स्थिर स्टेटिक सामान्य ज्ञान को मापता है। 

आशा है आपको स्टेटिक सामान्य ज्ञान पर आधारित जीके क्वेश्चंस का यह ब्लॉग पसंद आया होगा। यह ब्लॉग अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें। ऐसे ही अन्य रोचक, ज्ञानवर्धक और आकर्षक ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

15,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert