प्रधानमंत्री संग्रहालय भारत के प्रत्येक प्रधानमंत्री के योगदान को समर्पित एक अत्याधुनिक संग्रहालय है, जो नई दिल्ली के तीन मूर्ति परिसर में स्थित है। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ (स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में) इस संग्रहालय को राष्ट्र को समर्पित किया गया। संग्रहालय में आप भारत की आज़ादी के बाद से अब तक के प्रधानमंत्रियों के योगदान के बारे में जान सकते हैं।
| स्थान | प्रधानमंत्री संग्रहालय, तीन मूर्ति मार्ग, नई दिल्ली- 110011 |
| संग्रहालय के खुलने का समय | सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक |
| लाइट एंड साउंड शो | शो 1 – हिंदी – शाम 7:30 से 8:00 बजे तकशो 2 – अंग्रेजी – शाम 8:15 से 8:45 बजे तक |
| संग्रहालय बंद रहने के दिन | सोमवार और राजपत्रित छुट्टियों पर बंद |
| निकटतम मेट्रो स्टेशन | लोक कल्याण मार्ग, येलो लाइन |
| बस द्वारा | इस रूट पर चलने वाली बसें 604, 620, 630, 632, 680, 720, 783, 89 हैं। |
| पार्किंग | दो पहिया वाहनों और कारों के लिए सीमित पार्किंग उपलब्ध है। |
प्रधानमंत्री संग्रहालय के बारे में
प्रधानमंत्री संग्रहालय तीन मूर्ति परिसर, नई दिल्ली में स्थित है, जो स्वतंत्रता के बाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का आधिकारिक आवास था। पंडित नेहरू की मृत्यु के बाद इस परिसर को ‘नेहरू मेमोरियल संग्रहालय एवं पुस्तकालय’ (NMML) में परिवर्तित कर दिया गया था, जिसे अप्रैल 2022 में प्रधानमंत्री संग्रहालय के रूप में विस्तारित किया गया। इसका निर्माण 15,600 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में किया गया है। संग्रहालय में पूर्व प्रधानमंत्रियों के जीवन और कार्यकाल को दर्शाने वाली 43 दीर्घाएँ हैं, जिनमें एक ध्वनि और प्रकाश शो भी शामिल है।
प्रधानमंत्री संग्रहालय के फीचर्स
प्रधानमंत्री संग्रहालय के फीचर्स निम्नलिखित हैंः-
- प्रधानमंत्री के साथ तस्वीर- अपने पसंदीदा प्रधानमंत्री को देखकर उनके साथ तस्वीर ले सकते हैं।
- शताब्दी संकल्प- एक प्रतिज्ञा लें और भारत के आशाजनक भविष्य पर एक नज़र डालें। भविष्य के विकास के बारे में जानें और यह भी जानें कि उनमें आपकी क्या भूमिका होगी।
- हैंडराइटिंग रोबोट- रोबोट को केवल आपके लिए अविश्वसनीय यादगार चीज़ें बनाने का निर्देश दें।
- एकता दीवार (Unity Wall)- भारतीयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हों और एकता दीवार पर हमारी सबसे बड़ी ताकत -हमारी एकता- का जश्न मना सकते हैं।
- स्केच ऐप- स्केच ऐप से अपने सपनों का एक ग्रह बनाने और उसे डिजिटल ब्रह्मांड में लाइव होते देखने की सुविधा देता है।
- माॅडर्न ऑडियो गाइड- अपनी पसंदीदा भाषा में ऑडियो गाइड के साथ संग्रहालय को एक्सप्लोर करें। हैंडहेल्ड डिजिटल डिवाइस चुनें और क्विज़ और अन्य इंटरैक्टिव गेम्स में भाग लेकर पुरस्कार जीतें।
यह भी पढ़ें – भारत की प्रमुख जनजातियां
प्रधानमंत्री संग्रहालय के प्रमुख बिंदु
- प्रधानमंत्री संग्रहालय में आप अब तक बने देश के 15 प्रधानमंत्रियों के बारे में जान सकेंगे।
- इस संग्रहालय में आज़ादी के बाद के सभी प्रधानमंत्रियों से जुड़ी निजी वस्तुएँ, उपहार, पदक, स्मारक टिकट, भाषण और विचारधाराओं का जीवंत चित्रण देखने को मिलेगा।
- संग्रहालय के प्रवेश द्वार पर व्हीलचेयर की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध है।
- संग्रहालय में लास्ट एंट्री साढ़े 4 बजे तक होती है। वहीं संग्रहालय बंद होने का समय शाम 6 बजे हैं।
- ऑडियो गाइड: ऑडियो गाइड जारी करने के लिए वैध सरकारी आईडी जमा करना अनिवार्य है। ऑडियो गाइड केवल 8 वर्ष से ऊपर के आगंतुकों के लिए जारी किया जाता है।
- साउंड एंड लाइट शो की वीडियोग्राफी प्रतिबंधित है।
यह भी पढ़ें – जीआई टैग क्या होता है?
FAQs
यह संग्रहालय नई दिल्ली में तीन मूर्ति भवन परिसर में स्थित है।
भारतीय संग्रहालय, कोलकाता।
निकटतम स्टेशन लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन है, जो येलो लाइन द्वारा संचालित है।
नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एवं लाइब्रेरी सोसाइटी
संग्रहालय का समय: सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक (अंतिम प्रवेश शाम 5:00 बजे तक)
आशा है कि इस लेख के माध्यम से आपको प्रधानमंत्री संग्रहालय की पूरी जानकारी प्राप्त हुई होगी। ऐसे ही UPSC से जुड़े अन्य विषयों पर महत्वपूर्ण ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।
One app for all your study abroad needs






60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!
