GI Tag in Hindi | क्या होता है GI टैग और इसे कौन देता है मान्यता?

1 minute read
GI Tag in Hindi

प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स से जुड़े क्वेश्चन पूछे जाते हैं, क्योंकि करंट अफेयर्स का उद्देश्य मनुष्य की समझ को विस्तार करना है। UPSC में प्री और मेंस एग्जाम के अलावा इंटरव्यू का भी महत्वपूर्ण रोल है, इसलिए कैंडिडेट्स को रोजाना हो रहीं आसपास और देश-दुनिया की घटनाओं को समझना होगा। आज हम इस ब्लाॅग GI Tag in Hindi में GI टैग के बारे में जानेंगे, जिसे आप अपनी तैयारी में जोड़ सकते हैं।

GI टैग क्या होता है?

GI Tag in Hindi यानी जियोग्राफिकल इंडिकेशंस उन उत्पादों पर इस्तेमाल किया जाने वाला एक संकेत है, जिनकी एक विशिष्ट भौगोलिक उत्पत्ति (specific geographical origin) होती है औऱ किसी भी रीजन का जो क्षेत्रीय उत्पाद होता है उससे उस क्षेत्र की पहचान होती है। उस उत्पाद की प्रसिद्धि जब देश ही नहीं अन्य देशों में होती है तो उसे प्रमाणित करने के लिए GI Tag की प्रक्रिया होती है।

GI Tag Full Form

GI Tag की फुल फाॅर्म Geographical Indications होती है और हिंदी में इसे भौगोलिक संकेत यानी जियोग्राफिकल इंडिकेशंस होती है। इस टैग का उपयोग खाना, एग्रीकल्चर प्रोडक्ट्स, हैंडिक्राफ्ट्स प्रोडक्ट्स आदि के लिए किया जाता है। 

GI Tag in Hindi
कैंडिडेट्स GI टैग के बारे में ऑफिशियल वेबसाइट से भी जानकारी कर सकते हैं।

GI टैग (GI Tag in Hindi) का इतिहास क्या है?

GI टैग (GI Tag in Hindi) का इतिहास इस प्रकार हैः

  • विश्व व्यापार संगठन ने GI Tag की शुरुआत की और भाग लेने वाले देश इस टैग का उपयोग करते हैं।
  • संसद ने उत्पाद के रजिस्ट्रीकरण और संरक्षण को लेकर दिसंबर 1999 में अधिनियम पारित किया था, इसे इंग्लिश में जियोग्राफिकल इंडिकेशंस ऑफ गुड्स (रजिस्ट्रेशन एंड प्रोटक्शन) एक्ट, 1999 कहा जाता है। इसे 2003 में लागू किया गया और तब से ही प्रोडक्ट्स पर जीआई टैग मिलने की शुरू हुई।
  • भारत में यह 15 सितंबर 2003 से लागू हुआ। दार्जिलिंग चाय जीआई टैग पाने वाला पहला भारतीय उत्पाद था।

GI टैग के फायदे क्या हैं?

GI Tag in Hindi के फायदे आपको जरूर जानने चाहिए, जोकि इस प्रकार दिए जा रहे हैंः

  • प्रोडक्ट्स को कानूनी सुरक्षा
  • जीआई टैग दूसरों द्वारा उत्पादों के अनधिकृत उपयोग को रोकता है
  • यह उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद प्राप्त करने में मदद करता है और प्रामाणिकता का आश्वासन देता है
  • राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में जीआई टैग वस्तुओं की मांग बढ़ाकर उनके उत्पादकों की समृद्धि को बढ़ावा देता है।
  • जियोग्राफिकल इंडिकेशंस उन लोगों को सुविधा प्रदान करता है जिनके पास इंडिकेशंस का उपयोग करने का अधिकार है।
GI Tag in Hindi

GI टैग कैसे मिलता है?

GI Tag in Hindi जानने के साथ जीआई टैग कैसे मिलता है जानना जरूरी है। GI Tag ऐसा नाम या संकेत है जो प्रमाणित करता है कि किसी उत्पाद में विशिष्ट गुण हैं जो इसे अलग बनाते हैं। किसी भी प्रोडक्ट पर GI Tag हासिल करने के लिए अप्लाई करना होता है और इसके लिए प्रोडक्स बनाने वाली एसोसिएशन या संस्था अप्लाई कर सकती है। इसके लिए गवर्मेंट लेवल पर अप्लाई किया जाता है। जीआई टैग लेने के लिए प्रमाणिकता का प्रूफ देना होता है और जीआई टैग 10 वर्ष के लिए मिलता है।

FAQs

भारत में कुल कितने जीआई टैग हैं?

भारत में अब तक 400 से ज्यादा जीआई टैग रजिस्टर किए गए हैं।

Gi टैग पाने वाला पहला भारतीय उत्पाद कौन सा है?

दर्जिलिंग चाय।

जीआई टैग का मुख्यालय कहाँ है?

चेन्नई, तमिलनाडू।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको GI Tag in Hindi के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। एग्जाम की तैयारी और बेहतर करने व UPSC में पूछे जाने वाले क्वैश्चंस के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

1 comment