RAW in Hindi : जानिये कब हुई थी भारत की खुफिया एजेंसी RAW की स्थापना

1 minute read
RAW in Hindi

प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स से जुड़े क्वेश्चन पूछे जाते हैं, क्योंकि करंट अफेयर्स का उद्देश्य मनुष्य की समझ को विस्तार करना है। UPSC में प्री और मेंस एग्जाम के अलावा इंटरव्यू का भी महत्वपूर्ण रोल है, इसलिए कैंडिडेट्स को रोजाना हो रहीं आसपास और देश-दुनिया की घटनाओं को समझना होगा। आज हम इस ब्लाॅग में RAW in Hindi के बारे में जानेंगे, जिसे आप अपनी तैयारी में जोड़ सकते हैं।

रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) क्या है?

रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) भारत की अंतरराष्ट्रीय खुफिया एजेंसी है। हिंदी में इसे अनुसंधान और विश्लेषण विंग कहा जाता है। इसका हेडक्वार्टर नई दिल्ली में है। 1968 तक इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB), जो भारत की आंतरिक खुफिया जानकारी के लिए जिम्मेदार है और बाहरी खुफिया जानकारी भी संभालता था।

रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) की स्थापना कब हुई?

RAW in Hindi की स्थापना 21 सितंबर 1968 को भारत-चीन युद्ध के बाद की गई थी। RAW की शक्ति और डिज़ाइन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और RAW के प्रथम प्रमुख आर.एन. के बीच चर्चा के माध्यम से अस्तित्व में आई। RAW की शुरुआत 200 IB (इंटेलिजेंस ब्यूरो) अधिकारियों के साथ हुई, जिन्होंने नव निर्मित बाहरी खुफिया एजेंसी RAW में शामिल होने के लिए IB छोड़ दिया। RAW ऑफिसर्स का पहला बैच वर्ष 1971 में शामिल हुआ था।

यह भी पढ़ें- New Parliament Building : नया संसद भवन कैसा है और किसने बनाया इसका डिजाइन, यहां जानें पूरी डिटेल

रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) के उद्देश्य क्या हैं?

RAW in Hindi जानने के अलावा कैंडिडेट्स के लिए RAW के उद्देश्य जरूर समझने चाहिए, जोकि इस प्रकार हैंः

  • विदेशी खुफिया जानकारी एकत्रित करना
  • प्रति-प्रसार (counter-proliferation) को प्रोत्साहित करना
  • गुप्त गतिविधियां समझने और भारत के राष्ट्रीय हितों की रक्षा करना
  • आतंकवाद विरोधी अभियान और भारत के लिए ख़तरा पैदा करने वालों पर सक्रियता
  • भारतीय निर्णय निर्माताओं का मार्गदर्शन करना
  • भारत के अंतर्राष्ट्रीय रणनीतिक हितों का विकास करना।

RAW के लिए योग्यता क्या है?

RAW in Hindi के लिए योग्यता इस प्रकार बताई जा रही हैः

  • लाला बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में फाउंडेशन कोर्स में नामांकित सिविल सेवा अधिकारियों से कक्षा 1 कार्यकारी स्तर पर सीधी नियुक्ति RAS द्वारा उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग के बाद की जाती है।
  • प्रशिक्षण के बाद RAW द्वारा एक कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाता है।
  • साइकोलाॅजिकल टेस्ट इंटरव्यू के आधार पर कैंडिडेट्स का चयन 1 साल के लिए किया जाता है।
  • इस 12 महीने की अवधि के दौरान उनके पास अपनी मूल सेना में फिर से शामिल होने का विकल्प होता है।
  • हालांकि एक वर्ष के बाद उन्हें RAW (अनुसंधान और विश्लेषण सेवा) के लिए स्थायी आधार पर चुना जाता है।
  • RAS में शामिल होने के लिए, सिविल और रक्षा सेवाओं के अधिकारियों को स्थायी रूप से सेवानिवृत्त होना होगा।

FAQs

RAW की फुल फाॅर्म क्या है?

Research and Analysis Wing.

RAW को हिंदी में क्या कहते हैं?

अनुसंधान और विश्लेषण विंग।

RAW अधिकारी का वेतन क्या है?

RAW एजेंट का वेतन INR 70 हजार से 1.20 लाख प्रति माह।

एग्जाम की तैयारी और बेहतर करने व UPSC में पूछे जाने वाले क्वैश्चंस के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*