UPSC एग्जाम 2023 के लिए ग्रेट ग्रीन वॉल ऑफ़ इंडिया टॉपिक पर महत्वपूर्ण नोट्स

1 minute read
UPC Exam 2023 ke liye Great green wall of India topic par mahatvpurn notes

प्रमुख सुर्खियां   

  • केंद्र सरकार गुजरात से दिल्ली और हरियाणा की सीमा तक 1400 किलोमीटर लम्बी और 5 किलोमीटर चौड़ी ग्रीन बेल्ट बनाने की योजना पर काम कर रही है।  
  • यह योजना वर्ष 2007 में अफ्रीका में तैयार किए  गए  ग्रेट ग्रीन वॉल प्रोजेक्ट से प्रेरित है।  
  • भारत में ग्रेट ग्रीन वॉल बनाने का उद्देश्य भूमि संरक्षण और थार क्षेत्र के पूर्वी विस्तार को नियंत्रण में करना है।  

ग्रेट ग्रीन वॉल ऑफ़ इंडिया के प्रमुख उद्देश्य 

  •  भूमि संरक्षण और थार क्षेत्र के पूर्वी विस्तार को नियंत्रण में करना 
  • अरावली पर्वत में वनीकरण के द्वारा निम्नीकृत भूमि का पुनर्निर्माण करना।  
  • पश्चिमी पाकिस्तान के रेगिस्तानी क्षेत्र से आने वाली धूल को रोकना 

ग्रेट ग्रेट ग्रीन वॉल ऑफ़ इंडिया से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण बातें 

  • यह ग्रीन बेल्ट गुजरात के पोरबंदर से लेकर हरियाणा के पानीपत तक बनाई जाएगी।  
  • यह अरावली पर्वत श्रेणी से होकर गुजरेगी।  
  • भारत ने इस परियोजना को वर्ष 2030 तक पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा है।  
  • इसके माध्यम से भारत 26 मिलियन  हेक्टेयर निम्नीकृत भूमि को दोबारा स्थापित करने के उद्देश्य को पूरा करना चाहता है।  
  • ग्रेट ग्रीन वॉल ऑफ़ इंडिया के माध्यम से पर्यावरण को विशेष लाभ मिलेगा।  

यह भी पढ़ें : Today History in Hindi | 28 April- जानें क्या हैं देश और दुनिया में आज के दिन की महत्वपूर्ण घटनाएं

ऐसे ही अन्य एग्जाम अपडेट्स के लिए यहाँ  क्लिक करें।  

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*