जानिये क्या है प्रधानमंत्री संग्रहालय और इससे जुड़ीं कुछ महत्वपूर्ण बातें

1 minute read
प्रधानमंत्री संग्रहालय

प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स से जुड़े क्वेश्चन पूछे जाते हैं, क्योंकि करंट अफेयर्स का उद्देश्य मनुष्य की समझ को विस्तार करना है। UPSC में प्री और मेंस एग्जाम के अलावा इंटरव्यू का भी महत्वपूर्ण रोल है, इसलिए कैंडिडेट्स को रोजाना हो रहीं आसपास और देश-दुनिया की घटनाओं को समझना होगा। आज हम इस ब्लाॅग में प्रधानमंत्री संग्रहालय और इससे जुड़ीं कुछ महत्वपूर्ण बातें जानेंगे, जिसे आप अपनी तैयारी में जोड़ सकते हैं।

प्रधानमंत्री संग्रहालय क्या है?

प्रधानमंत्री संग्रहालय स्वतंत्रता के बाद से भारत के प्रत्येक प्रधानमंत्री के लिए एक श्रद्धांजलि है कि कैसे पिछले 75 वर्षों में हमारे राष्ट्र के विकास में उन्होंने योगदान दिया है। प्रधानमंत्री संग्रहालय जाने पर भारत के इतिहास के अलावा भारत के प्रधानमंत्रियों के बारे में काफी जानकारी मिलेगी। प्रधानमंत्री संग्रहालय का निर्माण भारत के लोकतंत्र की रचनात्मक सफलता का शक्तिशाली सबूत है। यह संविधान निर्माण की गाथा भी सुनाता है।

यह भी पढ़ें- New Parliament Building : नया संसद भवन कैसा है और किसने बनाया इसका डिजाइन, यहां जानें पूरी डिटेल

प्रधानमंत्री संग्रहालय कहां है?

प्रधानमंत्री संग्रहालय दिल्ली में है और हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया है। प्रधानमंत्री संग्रहालय में दो ब्लॉक हैं। पहला ब्लॉक जो तत्कालीन तीन मूर्ति भवन था, वह है और दूसरा ब्लॉक नया बनाया गया भवन है। 

प्रधानमंत्री संग्रहालय
source- www.pmsangrahalaya.gov.in

प्रधानमंत्री संग्रहालय के फीचर्स क्या हैं?

प्रधानमंत्री संग्रहालय के फीचर्स इस प्रकार हैंः

  • प्रधानमंत्री के साथ तस्वीर- अपने पसंदीदा प्रधानमंत्री को देखकर उनके साथ तस्वीर ले सकते हैं।
  • शताब्दी संकल्प- एक प्रतिज्ञा लें और भारत के आशाजनक भविष्य पर एक नज़र डालें। भविष्य के विकास के बारे में जानें और यह भी जानें कि उनमें आपकी क्या भूमिका होगी।
  • हैंडराइटिंग रोबोट- रोबोट को केवल आपके लिए अविश्वसनीय यादगार चीज़ें बनाने का निर्देश दें।
  • एकता दीवार (Unity Wall)- भारतीयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हों और एकता दीवार पर हमारी सबसे बड़ी ताकत -हमारी एकता- का जश्न मना सकते हैं।
  • स्केच ऐप- स्केच ऐप से अपने सपनों का एक ग्रह बनाने और उसे डिजिटल ब्रह्मांड में लाइव होते देखने की सुविधा देता है।
  • माॅडर्न ऑडियो गाइड- अपनी पसंदीदा भाषा में ऑडियो गाइड के साथ संग्रहालय को एक्सप्लोर करें। हैंडहेल्ड डिजिटल डिवाइस चुनें और क्विज़ और अन्य इंटरैक्टिव गेम्स में भाग लेकर पुरस्कार जीतें।
प्रधानमंत्री संग्रहालय
source- www.pmsangrahalaya.gov.in

प्रधानमंत्री संग्रहालय के बारे में रोचक तथ्य

प्रधानमंत्री संग्रहालय के बारे में रोचक तथ्य इस प्रकार हैंः

  • प्रधानमंत्री संग्रहालय जाने पर भारत के इतिहास की जानकारी होगी।
  • यहां भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के अलावा अन्य प्रधानमंत्रियों के बारे में काफी जानकारी मिलेगी।
  • संग्रहालय के प्रवेश द्वार पर व्हीलचेयर की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध है।
  • पीएम संग्रहालय प्रवेश टिकट की बिक्री शाम 5:00 बजे बंद हो जाएगी।
  • पीएम संग्रहालय शाम 6:00 बजे बंद हो जाता है।
  • टिकट रद्द नहीं किए जा सकते और वापसी योग्य नहीं हैं।
  • ऑडियो गाइड: ऑडियो गाइड जारी करने के लिए वैध सरकारी आईडी जमा करना अनिवार्य है। ऑडियो गाइड केवल 8 वर्ष से ऊपर के आगंतुकों के लिए जारी किया जाता है।
  • साउंड एंड लाइट शो की वीडियोग्राफी प्रतिबंधित है
  • प्रधान मंत्री संग्रहालय हानि या क्षति, या किसी भी व्यय के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।
  • प्रधानमंत्री संग्रहालय यात्रा नीति के संबंध में सभी निर्णय लेने का अधिकार सुरक्षित रखता है और किसी भी समय इन नीतियों को बदल सकता है।
प्रधानमंत्री संग्रहालय
source- www.pmsangrahalaya.gov.in

FAQs

प्रधानमंत्री संग्रहालय कहां है?

नई दिल्ली।

भारत में सबसे बड़ा संग्रहालय कौन है?

भारतीय संग्रहालय, कोलकाता।

प्रधानमंत्री संग्रहालय की टिकट कितने की है?

INR 90, हालांकि इसमें बदलाव भी हो सकता है।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको प्रधानमंत्री संग्रहालय के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। एग्जाम की तैयारी और बेहतर करने व UPSC में पूछे जाने वाले क्वैश्चंस के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*