मेघालय पर आधारित जीके क्वेश्चंस

2 minute read
39 views
Meghalaya gk in Hindi

सामान्य ज्ञान (जीके) एक ऐसा विषय है,जिसको जितना सीखो उतना ही आपकी नॉलेज में वृद्धि होती रहती है। सामान्य ज्ञान एक ऐसा विषय भी है जिसको सीखने की ना ही उम्र होती है ना ही कोई सीमा। नौकरी के लिए भी लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण विषय माना जाता है, जिससे जुड़े प्रश्नों का अध्ययन और अभ्यास करना प्रत्येक कैंडिडेट्स के लिए आवश्यक है। साथ ही जीके विभिन्न परीक्षाओं में इंटरव्यू को क्रैक करने के लिए ज़रूरी होता है। 

आज अगर आप अपने राज्य में सरकारी या प्राइवेट नौकरी के लिए जाए तो आपके राज्य से सम्बंधित प्रश्न परीक्षा में  जरूर पूछे जाते हैं। फिर चाहे वह सरकारी संस्थान हो या निजी क्षेत्र की नौकरी साथ ही अगर आपका अपना निजी व्यवसाय भी है तो सामान्य ज्ञान आपके व्यवसाय को आगे बढ़ाने में काफी लाभदायक होता है। यहाँ कुछ ज़रूरी Meghalaya gk in Hindi आपके अभ्यास के लिए दिए जा रहें हैं।

मेघालय के बारे में 

भारत में 7 सिस्टर्स राज्यों में से एक मेघालय नार्थ-ईस्ट भारत का एक खूबसूरत राज्य हैं जो कि भारत की नार्थ -ईस्ट सीमा पर स्थित है। मेघालय भारत का एक सुन्दर पूर्वी राज्य है जिसकी राजधानी शिलांग है। मेघालय राज्य की स्थापना भारत की आजादी के 25 वर्ष बाद वर्ष  21 जनवरी 1972 को की गई थी। इससे पहले मेघालय राज्य का गठन असम राज्य के दो जिलो “यूनाइटेड खासी हिल्स” और “जयंतिया हिल्स” को एक साथ जोड़ कर किया गया था। बाद में जब भारत में ब्रिटिश राज का आरंभ हुआ तब मेघालय को असम में शामिल कर लिया गया। इसके बाद जब 16 अक्टूबर 1905 में अंग्रेजों ने बंगाल का विभाजन किया गया, तो मेघालय असम और वेस्ट बंगाल का एक अहम हिस्सा बन गया। लेकिन एक लंबे संघर्ष के बाद वर्ष 1972 को मेघालय ने अपनी विधान सभा के साथ भारत के एक खूबसूरत राज्य के रूप में दर्जा प्राप्त किया।

मेघालय का अर्थ दो शब्दों ‘मेघ’ और ‘आलय’ से मिलकर बना है, जिसमे मेघ का अर्थ बादल और आलय का अर्थ निवास होता हैं। इसलिए मेघालय शब्द का अर्थ होता हैं बादलो का घर। यह नार्थ और ईस्ट में असम राज्य से घिरा है और साउथ तथा वेस्ट में बांग्लादेश से घिरा हुआ है। इस राज्य में तीन भौगोलिक मंडल हैं गारो (वेस्ट), ख़ासी (केंद्रीय) और जयंतिया (नार्थ) हिल मंडल। मेघालय अपनी सुंदर पर्वत मालाओं, भारी वर्षा, धूप, उच्च पठारों, बड़े-बड़े झरनों, नदियों और घास के आकर्षित मैदानों के लिए बहुत अधिक प्रसिद्ध है। मेघालय में अधिकांश ट्रॉपिकल फॉरेस्ट पाए जाते है और यहाँ के वनों में पक्षियों, स्तनधारियों, और रेप्टाइल को देखा जा सकता है। आइये अब कुछ मेघालय से संबंधित इंपोर्टेंट Meghalaya GK in Hindi देखते हैं।  

कुछ प्रमुख 50+ मेघालय जीके क्वेश्चंस 

यहां कुछ महत्वपूर्ण Meghalaya gk in Hindi पर आधारित प्रश्न दिए गए हैं। इन प्रश्नों को खुद से हल करने का प्रयास करें। आइए देखें मेघालय पर आधारित कुछ जीके क्क्वेश्चंस:-

  1. मेघालय  की राजधानी का नाम क्या है?
    उत्तर:  शिलांग 
  2. मेघालय का स्‍थापना किस वर्ष हुई थी?
    उत्तर: 21 जनवरी 1972 
  3. मेघालय का राजकीय पशु कौन सा है?
    उत्तर: धूमिल तेंदुआ
  4. मेघालय के राजकीय फूल का क्या नाम है?
    उत्तर: लेडी स्लिपर आर्किड (Paphiopedilum insigne) 
  5. मेघालय का राजकीय पेड़ कौन सा है?
    उत्तर: गम्हार (Gmelina arborea)
  6. मेघालय का राजकीय पक्षी का क्या नाम है?
    उत्तर: पहाड़ी मैना
  7. मेघालय राज्य का कुल क्षेत्रफल कितना है?
    उत्तर: 22,720 km²
  8. मेघालय किन राज्यों के साथ अपनी सीमा साझा करता है?
    उत्तर: असम और पड़ोसी देश बांग्लादेश के साथ 
  9. मेघालय की राजकीय भाषा कौन सी है?
    उत्तर: अंग्रेजी 
  10. मेघालय में जिलों की संख्‍या कितनी है?
    उत्तर: 11
  11. मेघालय में लोक सभा की कितनी सीटें है?
    उत्तर: 2 
  12. मेघालय में राज्‍यसभा की कितनी सीटें है?
    उत्तर: केवल 1 
  13. मेघालय का सबसे बड़ा नगर कौन सा है?
    उत्तर: शिलांग
  14. मेघालय की प्रमुख कृषि उत्‍पादन फसलें कौन सी है?
    उत्तर: चावल, मक्‍का, दालें, आलू, हल्‍दी, काली मिर्च, सुपारी, पान, संतरा आदि
  15. भारत के किस राज्य को “बादलों का निवास स्थान” के नाम से जाना जाता है?
    उत्तर: मेघालय राज्य
  16. मेघालय में कौन सी जाति बहुसंख्या में है?
    उत्तर:  ख़ासी, गारो और जयंतिया जनजातियाँ 
  17. मेघालय का उच्च न्यालय कहां पर स्तिथ है?
    उत्तर: शिलांग
  18. मेघालय की प्रमुख नदियाँ का नाम क्या है?
    उत्तर: सांदा, अजागर, रिग्गी और उमखी 
  19. भारत के किस राज्य को सबसे गीला राज्य कहां जाता है?
    उत्तर: मेघालय 
  20. मेघालय में सर्वाधिक जनसंख्या किस जनजाति की है?
    उत्तर: खासी जनजाति 
  21. मेघालय में एकमात्र यूनिवर्सिटी का क्या नाम है?
    उत्तर: नार्थ-ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी (North-Eastern Hill University)
  22. क्षेत्रफल की दृष्टि से मेघालय का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?
    उत्तर: पूर्वी खासी हिल्स 
  23. मेघालय की सबसे ऊँची चोटी का नाम क्या है?
    उत्तर: नोकरेक चोटी 
  24. मेघालय में कुल कितने नेशनल पार्क है?
    उत्तर: केवल 2 
  25. भारत के किस राज्य में कोई रेलवे लाइन नहीं है?
    उत्तर: मेघालय 
  26. मेघालय राज्य के किस गांव को एशिया का सबसे स्वच्छ गांव कहा जाता है?
    उत्तर: मावलिनननग गांव, पूर्वी खासी हिल्स 
  27. मेघालय नाम किस व्यक्ति के द्वारा सुझाया गया था?
    उत्तर: शिव प्रसाद चटर्जी 
  28. मेघालय में सर्वाधिक किस धर्म को मानने वाले लोग रहते है?
    उत्तर: ईसाई धर्म 
  29. मेघालय के प्रथम मुख्यमंत्री कौन बने थे?
    उत्तर: श्री विलियमसन ए संगमा 
  30. मेघालय राज्य में कौन-कौन सी भाषाएं बोली जाती है?
    उत्तर: खासी, गारो, बियाट, होजोंग और बांग्ला 
  31. मेघालय पहले किस राज्य का भाग था ?
    उत्तर: असम राज्य का 
  32. भारत के अन्य राज्यों से अलग मेघालय में कौन सी एक अलग प्रणाली है ?
    उत्तर: मातृवंशीय प्रणाली 
  33. चेरापूंजी का स्थानीय और आधिकारिक नाम क्या है ?
    उत्तर: सोहरा 
  34. मेघालय में स्थित चेरापूंजी किस जिले के अंतर्गत आता है ?
    उत्तर: पूर्वी खासी हिल्स 
  35. मेघालय का सबसे ऊँचा झरना कौन सा है ?
    उत्तर: नोहकलिकाइ झरना (NohKaLikai Falls)
  36. जयंतिया जनजाति किस राज्य में पाई जाती है ?
    उत्तर: मेघालय
  37. मेघालय उच्च न्यालाय की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
    उत्तर: मार्च 2013 में 
  38. एंग्लो-खासी युद्ध किस वर्ष शुरू हुआ था?
    उत्तर: वर्ष 1829 में 
  39. वर्तमान में मेघालय के मुख्यमंत्री कौन है?
    उत्तर: श्री कॉनराड संगमा 
  40. वर्ष 2022 में मेघालय राज्य से पद्म श्री से सम्मानित व्यक्ति का क्या नाम है?
    उत्तर: सुश्री बडाप्लिन वार     
  41. नार्थ-ईस्ट भारत का सबसे पुराना दैनिक इंग्लिश न्यूज़ पेपर का नाम क्या है?
    उत्तर: द शिलोंग टाइम्स 
  42. मेघालय और असम की अंतर राज्यीय सीमा की लंबाई कितनी है?
    उत्तर: 884.9 Km 
  43. मेघालय और बांग्लादेश सीमा की लंबाई कितनी है ?
    उत्तर: 443 Km 
  44. मेघालय की सबसे लंबी गुफा कौन सी है ?
    उत्तर: krem lymput nongjri 
  45. किस महीने में मेघालय का “Rongchugala Festival”  मनाया जाता है?
    उत्तर: अगस्त के महीने में 
  46. किस वर्ष “उमियम डैम” का निर्माण हुआ?
    उत्तर: वर्ष 1965 
  47. Khandong dam का संबंध किस नदी से है?
    उत्तर: कोपिली 
  48. कौन सी झील “बारापानी” के नाम से भी जानी जाती है?
    उत्तर: उमियम झील 
  49. मेघालय में कितनी ऑटोनोमस डिस्ट्रिक्ट काउन्सिल (ADCs) स्वायत्त जिला परिषद है?
    उत्तर: तीन स्वायत्त जिला परिषद 
  50. NEIGRIHMS की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
    उत्तर: वर्ष 1987 में

मेघालय जीके क्विज क्वेश्चंस

यहां कुछ महत्वपूर्ण Meghalaya gk in Hindi पर आधारित प्रश्न दिए गए हैं। इन प्रश्नों को खुद से हल करने का प्रयास करें। आइए देखें मेघालय पर आधारित जीके क्विज क्वेश्चंस:-

  1. “बंगला त्यौहार” भारत के किस राज्य में मनाया जाता है?
    (A) उड़ीसा
    (B) केरल
    (C) नागालैंड 
    (D) मेघालय 

 उत्तर:- (D) मेघालय 

 2. भारत में सबसे अधिक वर्षा किस राज्य में होती है?
(A) केरल
(B) मेघालय 
(C) त्रिपुरा 
(D) कर्नाटक 

उत्तर:- (B) मेघालय 

3. अरुंधति रॉय किस राज्य से संबंधित हैं?
(A) पश्चिम बंगाल
(B) नागालैंड 
(C) गोवा 
(D) मेघालय 

 उत्तर:- (D) मेघालय 

4. मसाई गुफा निम्न में से कहां पर स्तिथ है?
(A) चेरापूंजी 
(B) शिलोंग 
(C) कोहिमा 
(D)मासिनराम 

उत्तर:- (A) चेरापूंजी 

5. मेघालय की सबसे लंबी नदी कौन सी है?
(A) तापी नदी 
(B) बरपानी नदी 
(C) मांदा नदी 
(D) सिमसंग नदी 

उत्तर:- (D) सिमसंग नदी 

6. मेघालय का राज्य कोड कुआ है?
(A) MG 
(B) ML 
(C) MGL 
(D) MY 

उत्तर:- (B) ML 

7. मेघालय के प्रथम गवर्नर का क्या नाम था?
(A) एल.पी जैकब 
(B) गोपाल सिंह 
(C) बी.के नेहरू 
(D) जय नारायण व्यास 

उत्तर:- (C) बी.के नेहरू 

8. मेघालय उच्च न्यायालय का प्रथम चीफ जस्टिस निम्न में से कौन था?
(A) टी.मीना कुमारी 
(B) ऊमा नाथ सिंह 
(C) गोपाल यादव 
(D) प्रफुल्ल चंद्र पंत 

उत्तर:- (A) टी.मीना कुमारी 

9. मेघालय से निर्वाचित प्रथम राज्यसभा सांसद का नाम क्या हैं?
(A) शॉवलेस  के. शिल्ला 
(B) पीपी शिरोड़कर 
(C) गोपाल सिंह
(D) विजय नाथ साह 

उत्तर:- (A) शॉवलेस  के. शिल्ला 

10. मेघालय में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले निम्न में से कौन थे?
(A) प्रसाद सॉकर 
(B) विलियमसन ए संगमा 
(C) जॉन एफ फर्नांडिस 
(D) मुकुल संगमा 

 उत्तर:- (B) विलियमसन ए संगमा

मेघालय के बारे में कुछ रोचक फैक्ट्स

यहां कुछ महत्वपूर्ण Meghalaya gk in Hindi पर आधारित फैक्ट्स दिए गए हैं। इन फैक्ट्स को पढ़ने के बाद आपको मेघालय के बारे में बहुत सी रोचक जानकारियां प्राप्त होगी:- 

  1. मेघालय आबादी और क्षेत्रफल के लिहाज से भारत के सबसे छोटे राज्यों की श्रेणी में आता है।  
  2. मेघालय में ही संसार के सबसे अनोखे जीवित पुल आपको देखने को मिलेंगे जिसे रुट ब्रिजिस के नाम से जाना जाता है। ये रुट ब्रिजिस हजारो वर्षो के पेड़ो की जडो से बने है और ये पुल सबसे ज्यादा चेरापूंजी में है। 
  3. मेघालय की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है इसके बाद खासी और गारो क्षेत्रीय भाषाएं बोली जाती है। 
  4. मेघालय के मावलिनननग गांव को भारत के सबसे साफ़ गाँव का दर्जा मिला है जो मेघालय के लिए गर्व की बात है। 
  5. मेघालय नार्थ-ईस्ट भारत की Seven Sister States में से एक है जो अपनी पहाड़ियों ,घाटियों की वजह से काफी उन्नत है। 
  6. मेघालय का 70 प्रतिशत से अधिक हिस्सा वनों से घिरा हुआ है। 
  7. मेघालय में साल भर होने वाली वर्षा की वजह से इसे दुनिया की सबसे नम जगहों में गिना जाता है | यहा का तापमान मुश्किल से 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुचता है जबकि सर्दियों में शून्य तक तापमान पहुच जाता है। 
  8. मेघालय की 73 प्रतिशत आबादी इसाई धर्म को मानती है। 
  9. मेघालय में साक्षरता दर 79 प्रतिशत से है जो भारत की औसत साक्षरता दर से अधिक है। 
  10. भारत में ब्रिटिश राज के समय तत्कालीन ब्रिटिश शाही अधिकारियों द्वारा इसे “पूर्व का स्कॉटलैंड” संज्ञा दी गयी थी। 

Meghalaya GK के लिए बेस्ट बुक्स

Meghalaya GK in Hindi के लिए बेस्ट बुक्स यहां दी गई हैं, जिनकी मदद से आप भारत के इस ख़बसूरत राज्य के बारे में और अधिक जान सकते है और साथ ही अगर आप नौकरी के लिए तैयारी कर रहे है तो यह बुक्स आपकी बेहतर तैयारी में और मदद कर सकती हैं-

Books Publisher-Author Link 
Meghalaya General Knowledge Ramesh Publishing House यहां से खरीदें 
General Knowledge North-East JBC Press  यहां से खरीदें 
North-East General Knowledge RPH Editorial Board यहां से खरीदें 
General Knowledge 2023 Manohar Pandey यहां से खरीदें 
Objective General Knowledge 2023 Diamond Power Learning Team यहां से खरीदें 

FAQs

मेघालय का मुख्य फल क्या है?

अनानास यहाँ की मुख्य फसल है, इसके अतिरिक्त संतरा, केला, कटहल आदि मेघालय के प्रसिद्ध फल है।

मेघालय में क्या-क्या मशहूर है?

मेघालय में घूमने लायक शिलांग, चेरापूंजी, दावकी झील, एलीफेंट फॉल, तुरा शहर, मौसिनराम, मावसाई गुफा, जवाई शहर, मावलिननांग गांव, कैलांग रॉक, इत्यादि जगहे मशहूर है।

मेघालय का स्वदेशी खेल क्या है?

तीरंदाजी, जिसे स्थानीय रूप से तीर के नाम से जाना जाता है, मेघालय का एक प्रमुख खेल है। यह मेघालय के स्थानीय लोगों की संस्कृति के महत्वपूर्ण भागों में से एक है।

मेघालय का मुख्य भोजन क्या है?

लोगों का मुख्य भोजन मसालेदार मांस और मछली और चावल है।

मेघालय का लोक नृत्य कौन सा है?

मेघालय का प्रमुख लोक नृत्‍य बांग्ला और लाहो है।

आशा है आपको मेघालय पर आधारित जीके क्वेश्चंस का यह ब्लॉग पसंद आया होगा। यह ब्लॉग अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें। ऐसे ही अन्य रोचक, ज्ञानवर्धक और आकर्षक ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

15,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert