35+ National Unity Day Quotes : भारत की विविधता का उत्सव मनाते ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ पर अनमोल विचार

1 minute read
National Unity Day Quotes in Hindi (2)

National Unity Day Quotes in Hindi : हर साल 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के रूप में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है, सरदार पटेल के अथक प्रयासों का ही परिणाम था कि भारतीय संघ में, भारत की सभी रियासतों का सफलता पूर्वक विलय संभव हो पाया था। सरदार पटेल वर्ष 1947 से वर्ष 1950 तक भारत के पहले उप प्रधान मंत्री और भारत के पहले गृहमंत्री थे। “भारत के लौह पुरुष” के नाम से प्रसिद्ध सरदार वल्लभभाई पटेल की इस वर्ष 147वीं जयंती मनाई जाएगी। सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाए जाने के पीछे का उद्देश्य भारतीय समाज को संगठित रहकर देश की उन्नति में योगदान देने के लिए प्रेरित करना है। इस ब्लॉग के माध्यम से आपको भारत की विविधता का उत्सव मनाते राष्ट्रीय एकता दिवस पर अनमोल विचार (National Unity Day Quotes in Hindi) पढ़ने का अवसर मिलेगा। ये विचार आपको एकता का महत्व समझाते हुए प्रेरित करने का काम करेंगे।

राष्ट्रीय एकता दिवस पर अनमोल विचार – National Unity Day Quotes in Hindi

राष्ट्रीय एकता दिवस पर अनमोल विचार (National Unity Day Quotes in Hindi) कुछ इस प्रकार हैं;

  • भारत विविधताओं का देश है, सामाजिक और धार्मिक मतभेदों के बावजूद हम एक हैं।
  • विविधता में एकता ही है हमारे भारत की विशेषता।
  • राष्ट्रीय एकता दिवस हमें एकता का महत्व बताता है, जिससे हम अपने राष्ट्र की उन्नति के लिए स्वयं को समर्पित कर पाते हैं।
  • राष्ट्रीय एकता दिवस हमारे मध्य आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का काम करता है।
  • राष्ट्रीय एकता दिवस हमारे पुरखों की ऐसी धरोहर है, जिसने समाज में भारत की शक्ति का लोहा सारे संसार को मनवाया है।
  • राष्ट्रीय एकता दिवस हम सभी के दृष्टिकोण को व्यापक स्वरुप देने का काम करता है।
  • राष्ट्रीय एकता दिवस का उद्देश्य हम सभी भारतियों में एकता की भावना को जगाए रखना होता है।
  • राष्ट्रीय एकता दिवस के माध्यम से हम अपने बीच के हर प्रकार के मतभेदों को दूर कर सकते हैं।
  • राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर हम अपने भारतीय समाज को विभाजनकारी नीतियों से सुरक्षित रखने का संकल्प ले सकते हैं।
  • राष्ट्रीय एकता दिवस का उत्सव हमें हर प्रकार की चुनौतियों का संगठित होकर सामना करना सिखाता है।

यह भी पढ़ें : राष्ट्रीय एकता दिवस- इतिहास और महत्व

राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रसिद्ध हस्तियों के विचार

राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रसिद्ध हस्तियों के विचार कुछ इस प्रकार हैं :-

“वास्तविक एकता के लिए सबसे कठिन तनावों का सामना बिना टूटे करना आवश्यक है।” – महात्मा गांधी

“हमारा कार्य राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखना है। केवल यही हमारी स्वतंत्रता की असली पहचान है।” – महात्मा गांधी

“एकता के बिना कोई भी कार्य सफल नहीं हो सकता।” – महात्मा गांधी

“राष्ट्र की शक्ति उसकी एकता, अखंडता और लचीलेपन में निहित है।” – सरदार वल्लभभाई पटेल

“एकता के बिना कोई भी राष्ट्र मजबूत नहीं हो सकता।” – सरदार वल्लभभाई पटेल

“समानता और एकता के बिना स्वतंत्रता असंभव है।” – डॉ. भीमराव अंबेडकर

“राष्ट्र का विकास तब होता है जब उसके नागरिक एकता और अनुशासन में रहते हैं।” – डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

“अगर भारत को महान बनाना है तो हमें एकजुट होकर कार्य करना होगा।” – डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

“देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए हमें हर चुनौती का सामना करना होगा।” – इंदिरा गांधी

“देश की एकता और अखंडता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसे कोई भी कमजोर नहीं कर सकता।” – अटल बिहारी वाजपेयी

यह भी पढ़ें : राष्ट्रीय एकता दिवस पर ऐसे लिखें निबंध…जिसका भारत के ‘लौहपुरुष’ से है संबंध 

राष्ट्रीय एकता दिवस के प्रेरक विचार – Inspirational National Unity Day Quotes in Hindi

राष्ट्रीय एकता दिवस के प्रेरक विचार (Inspirational National Unity Day Quotes in Hindi) जो आपका परिचय उनके साहित्य से करवाएंगे, ये विचार कुछ इस प्रकार हैं:

  • “विविधता में एकता प्राप्त करने की हमारी क्षमता हमारी सभ्यता की सुंदरता और परीक्षा होगी।” – महात्मा गांधी
  • “एक साथ आना एक शुरुआत है; एक साथ रहना प्रगति है; एक साथ काम करना सफलता है।” – हेनरी फोर्ड
  • “विविधता में सुंदरता है और शक्ति है।” – माया एंजेलो
  • “हम हितों में अलग नहीं हो सकते या उद्देश्य में विभाजित नहीं हो सकते। हम अंत तक एक साथ खड़े हैं।” – वुडरो विल्सन
  • “एकजुट होकर हम खड़े रहते हैं, विभाजित होकर हम गिर जाते हैं।” – आइसोप
  • “एकता में शक्ति है… जब टीमवर्क और सहयोग होता है, तो अद्भुत चीजें हासिल की जा सकती हैं।” – मैटी स्टेपानेक
  • “व्यक्तिगत रूप से, हम एक बूंद हैं। साथ मिलकर, हम एक महासागर हैं।” – रयुनोसुके सटोरो

यह भी पढ़ें : सफलता पर आधारित प्रेरक विचार, जो आपको प्रेरणा से भर देंगे!

National Unity Day Quotes in Hindi (1) (1)

राष्ट्रीय एकता दिवस पर विशेष विचार

राष्ट्रीय एकता दिवस पर विशेष विचार पढ़कर आप एकता का महत्व जान पाएंगे, ये विचार कुछ इस प्रकार हैं:

  • राष्ट्रीय एकता दिवस पर देश के युवाओं को राष्ट्र के लिए एकजुट होने और भारत के लौह पुरुष की विरासत को आगे बढ़ाने की प्रतिज्ञा करनी चाहिए।
  • राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एकता की भावना हम सभी का मार्गदर्शन करे, ये उत्सव हमें भारत के बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करता रहे।
  • राष्ट्रीय एकता दिवस हमें बताता है कि सही मायनों में एकता ही सद्गुण और विकसित राष्ट्र की सच्ची कुंजी होती है।
  • राष्ट्रीय एकता दिवस पर हमें एकता और विविधता के मूल्यों को बनाए रखने की शपथ के साथ, अपने राष्ट्र की उन्नति में अपना योगदान देना चाहिए।
  • राष्ट्रीय एकता दिवस पर हमें अपने भीतर एकता की भावना को जाग्रत करना चाहिए।
  • राष्ट्रीय एकता दिवस का उत्सव हमारी चेतना को जगाकर समाज के कल्याण में मुख्य भूमिका निभा सकता है।
  • राष्ट्रीय एकता दिवस के उत्सव पर हमें अपने राष्ट्र को सशक्त और सुरक्षित करने का संकल्प लेना चाहिए।
  • राष्ट्रीय एकता दिवस का उद्देश्य भारतीय समाज में एकता का संचार करके, हमारे राष्ट्र को विकसित राष्ट्र बनाना है।
  • राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर हर भारतीय को संकल्प लेना चाहिए कि हम सभी विभाजनकारी मानसिकता से स्वयं को सुरक्षित रखेंगे।
  • राष्ट्रीय एकता दिवस पर हमें आपसी मतभेदों को पूरी तरह जड़ से मिटा देना चाहिए।

यह भी पढ़ें : आँखों की सेहत के प्रति जागरूकता फैलाते विश्व दृष्टि दिवस पर अनमोल विचार

संबंधित आर्टिकल

‘लौहपुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन परिचयस्टूडेंट्स के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल पर निबंध
क्या आप जानते हैं ‘सरदार वल्लभ भाई पटेल’ का जन्म कहां हुआ था?सरदार वल्लभभाई पटेल पर लिखी कविताएं, जो आपको हमेशा करेंगी प्रेरित
भारत के एकीकरण में सरदार पटेल का योगदान बताइए?क्या आप जानते हैं सरदार पटेल की मृत्यु कैसे हुई?
जानिए क्या था सरदार पटेल का पूरा नाम?जानिए सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति कहां पर है?
जानिए सरदार वल्लभ भाई पटेल की पत्नी का क्या नाम था?क्या आप जानते हैं ‘सरदार पटेल’ की मूर्ति का खर्च?
जानिए सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश के लिए क्या किया?सरदार वल्लभ भाई पटेल पर 8 वाक्य लिखिए
क्या आप जानते हैं सरदार वल्लभ भाई पटेल की मृत्यु कब हुई?क्या आप जानते हैं “सरदार पटेल” की मूर्ति बनाने वाली कंपनी का नाम क्या है?
क्या आप जानते हैं “सरदार वल्लभ भाई पटेल” की मूर्ति कितनी ऊंची है?जानिए सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति के बारे में
जानिए क्या था सरदार वल्लभ भाई पटेल के माता-पिता का नाम?जानिए क्या थी सरदार वल्लभ भाई पटेल की विशेषताएं, जो आपको प्रेरित करेंगी

आशा है कि आपको इस ब्लॉग में राष्ट्रीय एकता दिवस पर अनमोल विचार (National Unity Day Quotes in Hindi) पढ़ने का अवसर प्राप्त हुआ होगा। इसी प्रकार के कोट्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*