जानिए सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश के लिए क्या किया?

1 minute read
सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश के लिए क्या किया

लोहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के अविस्मरणीय योगदान का ही परिणाम है कि आज भारत अखंड है। सरदार पटेल उन स्वतंत्रता सेनानियों में से एक हैं, जिन्होंने आधुनिक भारत के लिए आचार्य चाणक्य की भांति अपनी भूमिका को निभाया है। इस पोस्ट के माध्यम से आप सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश के लिए क्या किया, के बारे में संक्षिप्त में जान पाएंगे।

सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश के लिए क्या किया?

भारत को अखंड बनाए रखने के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने, स्वतंत्रत भारत की हर छोटी-बड़ी रियासत को एकता सूत्र में बांधने का काम किया। सरदार पटेल जी की उपलब्धियों को आप निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से समझ सकते हैं;

  1. सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारतीय सनातन संस्कृति का सम्मान करते हुए सोमनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया, जिसने भारत की आत्मा को जगाने का काम किया।
  2. लोहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में अपना सर्वस्व न्योछावर किया।
  3. बारडोली सत्याग्रह का कुशल नेतृत्व कर उन्होंने समाज का एकीकरण शुरू किया, इस आंदोलन के बाद वहां की महिलाओं ने वल्लभ भाई पटेल जी को ‘सरदार’ की उपाधि दी।
  4. भारत की हर रियासत को सफलतापूर्वक भारत में विलय करवाने के लिए उन्हें “भारत का बिस्मार्क” के नाम से जाना जाने लगा।
  5. वर्ष 1917 में भारत में प्लेग और 1918 में अकाल जैसी आपदाएँ भी आईं, जिसमें दोनों ही मौकों पर सरदार पटेल ने संकट निवारण के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। 
  6. वर्ष 1917 में उन्हें ‘गुजरात सभा’ का सचिव चुना गया, जो एक राजनीतिक संस्था थी। इसी सभा ने गांधीजी को उनके अभियानों में बहुत मदद की थी।
  7. स्वतंत्रत भारत को खंडित करने के अंग्रेजों के सपने को चकनाचूर करते हुए, सरदार पटेल जी ने लगभग 562 रियासतों का भारत में विलय कराया।
  8. अपने कड़े और सख्त फैसलों से उन्होंने जूनागढ़ और हैदराबाद की रियासतों को भारत में मिलाया। उनके दृढ़ संकल्पित होने के कारण ही उन्हें “लोहपुरुष” की उपाधि मिली।
  9. सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रवाद की अलख को युवाओं में जगाने के लिए अग्रणी भूमिका निभाते थे, जिनके एक आदेश पर लाखों युवा तत्पर रहते थे।
  10. विश्व के इतिहास में ऐसा पहली बार था कि किसी व्यक्ति ने किसी देश में इतनी रियासतों का विलीनीकरण करवाया। इसके लिए 5 जुलाई 1947 को एक रियासत विभाग की स्थापना की गयी।

संबंधित आर्टिकल

FAQs

सरदार पटेल का जन्म कब और कहां हुई?

सरदार पटेल का जन्म 31 अक्टूबर, 1875 को नडियाद, गुजरात में हुई थी।

लौह पुरुष की उपाधि किसने और क्यों दी?

सरदार पटेल को लौह पुरुष की उपाधि महात्मा गांधी ने नीतिगत दृढ़ता के लिए दी थी।

सरदार वल्लभ भाई पटेल की शादी कब हुई थी?

सरदार वल्लभ भाई पटेल की शादी वर्ष 1893 में हुई थी।

आशा है कि आपको ‘सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश के लिए क्या किया’ पर आधारित यह ब्लाॅग जानकारी से भरपूर लगा होगा। इसी तरह के अन्य जनरल नॉलेज के ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*