एक जिले में कितने विधायक होते हैं और कितना होता है विधायक का कार्यकाल?

1 minute read
एक जिले में कितने विधायक होते हैं

एक विधायक को उसके निर्वाचन क्षेत्र या चुनावी प्रभाग में जनता द्वारा चुना जाता है। विधायक की भूमिका में मौजूदा कानूनों की भावना को समझना, नए कानूनों की योजना बनाना और नए कानूनों के अधिनियमन का अध्ययन करना, चर्चा करना और फिर उसका समर्थन या विरोध करना शामिल है। विधायक कैबिनेट मंत्री या विपक्षी आलोचक के रूप में कार्य कर सकते हैं। चुनाव से पहले विधायक शब्द काफी चर्चा मे रहता है और इससे जुड़े प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी पूछे जाते हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम एक जिले में कितने विधायक होते हैं के बारे में जानेंगे।

एक जिले में कितने विधायक होते हैं?

भारत में विधायकों को विधानमंडल या विधानसभा का सदस्य कहा जाता है। विधायकों को लोगों द्वारा विधानसभा में भेजा जाता है। भारत के राज्यों में विधायकों का चुनाव जिला और तहसील स्तर पर होता है। कुछ राज्यों के जिलों में 1-3 विधायक होते हैं, हालांकि उत्तर प्रदेश सहित कई अन्य बड़े राज्यों के जिलों में 7 से 8 विधायक होते हैं। विधायक का सीधा संबंध जिलों में विधानसभाओं से है या यूं कहें कि विधानसभा की सीटों से है।

यह भी पढ़ें- राज्यसभा क्या है और इसकी शक्तियां व कार्य क्या हैं?

विधायक कौन होता है?

भारत में विधायक को मेंबर ऑफ लेजिसलेटिव असेंबली (MLA) भी कहा जाता है। कैंडिडेट्स को बता दें कि राज्यों की विधानसभाओं के सदस्यों को MLA (Member of Legislative Assembly) कहते हैं। विधायक को जनता अपना वोट देकर प्रतिनिधि के रूप में भेजती है। विधायक विधानमंडल का भी सदस्य होता है और विधायकों का ही समूह राज्य में सरकार बनाता है। 

विधायक बनने के लिए योग्यता क्या है?

विधायक बनने के लिए योग्यता जानना जरूरी है, जोकि इस प्रकार बताई जा रही हैः

  • कैंडिडेट की उम्र 25 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
  • भारत का नागरिक होना अनिवार्य है।
  • सरकारी पद पर पहले से कार्यरत नहीं होना चाहिए।
  • कैंडिडेट पर किसी प्रकार का आरोप न हो।
  • कैंडिडेट का कोई भी क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Sansad Satra | जानिए क्या है संसद सत्र और यह क्यों महत्वपूर्ण है?

विधायक का काम क्या होता है?

जिलों में विधायकों का काम कार्यपालिका पर नजर रखना होता है। इसके अलावा नए कानून बनाना, चर्चा करना और कानूनों में बदलावों को लेकर विचार-विमर्श करना, अपने क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर ध्य़ान देना, राजकीय कोष की जिम्मेदारी निभाना, योजनाओं की देख-रेख करना और भारत के प्रधानमंत्री को चुनना आदि मुख्य काम होती है।

एक जिले में कितने विधायक होते हैं

विधायक का कार्यकाल कितना होता है?

विधानसभा का कार्यकाल 5 वर्ष होता है और विधायक विधानसभा से जुड़ा होता है। हालांकि विधानसभा के कार्यकाल को राज्यपाल की ओर से 5 वर्ष से पहले भी भंग किया जा सकता है।

FAQs

विधायक की सैलरी कितनी होती है?

विधायक की सैलरी INR 1 से 2 लाख प्रतिमाह से तक हो सकती है और राज्यों के हिसाब से तय होती है।

विधायक का चुनाव कैसे होता है?

विधायक का चुनाव समय-समय पर राज्यों द्वारा आयोजित किया जाता है।

सबसे बड़ी विधानसभा किस राज्य की है?

उत्तर प्रदेश की विधानसभा सबसे बड़ी औऱ यहां 404 सदस्य हैं।

पूरे भारत में कितने विधायक बनते हैं?

पूरे भारत में राज्यों के हिसाब से विधायकों की संख्या निर्धारित है और वर्तमान में देश में 4,000 से अधिक विधायक चुने जाते हैं।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको एक जिले में कितने विधायक होते हैं? के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। एग्जाम की तैयारी और बेहतर करने व UPSC में पूछे जाने वाले क्वैश्चंस के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*