UPSC 2023 :  PMJAY UPSC in Hindi : UPSC मेंस के लिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) टॉपिक पर महत्वपूर्ण शॉर्ट नोट्स 

1 minute read
PMJAY UPSC in Hindi

UPSC मेंस एग्जाम के लिए PMJAY UPSC in Hindi एक बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक माना जाता है। इस साल इससे UPSC मेंस के पेपर में PMJAY UPSC in Hindi  से  सम्बंधित प्रश्न पूछे जाने की उम्मीद जताई जा रही है। वर्तमान समय को देखते हुए इस विषय की प्रासंगिता और भी बढ़ जाती है। यहाँ  PMJAY UPSC in Hindi से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण शॉर्ट नोट्स दिए जा रहे हैं। ये नोट्स छोटे हैं इसलिए याद करने में आसान हैं।  

मुख्य सुर्खियां 

PMJAY योजना के तहत कोरोना काल में 20.32 लाख कोरोना टेस्ट और 7.08 लाख इलाज दर्ज किए गए।  

PM JAY योजना का अर्थ आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना है।  

PMJAY के बारे में 

यहाँ PMJAY UPSC in Hindi के बारे में बताया जा रहा है : 

  • इस योजना के अंतर्गत माध्यमिक देखभाल (जिसमें सुपर स्पेशियलिटी शामिल नहीं है) के साथ में तृतीयक देखभाल (इसमें एक सुपर स्पेशियलिटी शामिल है) प्रदान की जाती है।  
  • इस योजना के तहत परिवार को अधिकतम 5 लाख रूपए तक की आर्थिक मदद इलाज के लिए प्रदान की जाती है।  
  • PMJAY के तहत लाभार्थियों को सेवा के बिंदु पर कैशलेस और पेपरलेस सेवाओं तक पहुँच प्रदान की जाती है।
  • मेडिकल किट में ऑपरेशन, इलाज और दवाओं की लागत और निदान की लागत को शामिल किया गया है।  
  • इस योजना में उत्पाद सेवा के लिए अलग से लिए जाने वाले शुल्क को हटाने के लिए पैकेज्ड दरें निर्धारित की गई हैं।  
  • इस योजना में ट्रीटमेंट मैनेजमेंट के लिए एक दैनिक सीमा भी निर्धारित की गई है।  

यह भी पढ़ें : UPSC 2023: National Women Commission UPSC: UPSC मेंस एग्जाम के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग टॉपिक पर महत्वपूर्ण शॉर्ट नोट्स  

कौन कौन बन सकता है PMJAY योजना का लाभार्थी 

यहाँ PMJAY UPSC in Hindi के लाभ ग्रहण से सम्बंधित शर्तें दी जा रही हैं : 

  • यह एक पात्रता-आधारित योजना है जो नवीनतम सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना (एसईसीसी) डेटा द्वारा पहचाने गए लाभार्थियों को लक्षित करती है।
  • एक बार डेटाबेस द्वारा पहचाने जाने के बाद लाभार्थी को बीमाकृत माना जाता है और वह किसी भी सूचीबद्ध अस्पताल में मान्य हो सकता है।

PMJAY के कार्यान्वयन से जुड़ी चुनौतियां 

यहाँ PMJAY UPSC in Hindi  के कार्यान्वयन से जुड़ी चुनौतियां इस प्रकार हैं : 

  • आर्थिक बोझ : कई सरकारी हॉस्पिटल सरकार के प्रस्तावों को उचित  नहीं मानते।  
  • अपर्याप्त स्वास्थ्य क्षमताएं : कई हॉस्पिटल्स में अभी भी स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी है।  यह PMJAY योजना को लागू किए जाने की प्रक्रिया में एक बड़ा रोड़ा है।  
  • गैर जरूरती इलाज : कुछ लोग फ़र्ज़ी या ऐसी बीमारियों जिनके लिए अधिक चिकित्सीय सहायता की ज़रुरत नहीं होती, के उपचार क लिए भी PMJAY योजना कार्ड का प्रयोग करते हैं।  

यह भी पढ़ें : UPSC 2023: National Women Commission UPSC: UPSC मेंस एग्जाम के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग टॉपिक पर महत्वपूर्ण शॉर्ट नोट्स  

PMJAY की उपलब्धियां 

यहाँ PMJAY UPSC in Hindi की  उपलब्धियां इस प्रकार हैं : 

  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए लाभकारी : इस योजना के तहत शुरुआती 200 दिनों के भीतर ही 20 लाख से ज्यादा गरीब लोगों को चिकित्सीय लाभ प्रदान किया गया है।  
  • कोरोना के समय गरीब परिवारों को  चिकित्सीय मदद प्रदान करना : कोरोना के समय में PMJAY योजना के तहत बहुत से गरीब परिवारों को कोरोना के निदान और इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई।  

यह भी पढ़ें : Today History in Hindi | 10 August – एसएलवी-3 का किया गया था प्रक्षेपण, जानें आज का इतिहास

इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*