इन बेहतरीन सरकारी कॉलेजों से पढ़कर बनाएं शानदार करियर,फीस है बेहद कम 

1 minute read
in behatreen colleges se padhkar banaye career fees hai behad kam

आमतौर पर भारत में लोगों का ऐसा सोचना होता है कि अगर कोई कॉलेज महंगा है, तो वहां पढ़ाई अच्छी होगी। भारत में किसी प्राइवेट कॉलेज से मेडिकल, इंजीनियरिंग या एमबीए की पढ़ाई करना काफी महंगा माना जाता है। कई मध्यमवर्गीय परिवार अपने बच्चों को महंगे कॉलेज में पढ़ाने के लिए लोन तक लेते हैं। भारत में बहुत से ऐसे कॉलेज भी हैं जिनकी फीस बेहद कम है और ये बेस्ट एजुकेशन देते हैं। यहाँ ऐसे ही कुछ सरकारी कॉलेजों के बारे में बताया जा रहा है,जहाँ से पढ़कर आप अपना करियर बना सकते हैं,वह भी बहुत कम फीस में।  

सेंट स्टीफंस कॉलेज   

दिल्ली यूनिवर्सिटी का सेंट स्टीफंस कॉलेज देश के बेस्ट डिग्री कॉलेज में से एक माना जाता है। इस कॉलेज के पास बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर है। यह बेस्ट एजुकेशन उपलब्ध कराता है। इस कॉलेज की ट्यूशन फीस INR 1000 से भी कम है। 

हिन्दू कॉलेज 

दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिन्दू कॉलेज की ट्यूशन फीस भी INR 1000 से भी कम है। यह कॉलेज बेस्ट इंफ्रास्ट्रस्कचर के साथ साथ स्टूडेंट्स को क्वालिटी एजुकेशन भी देता है। देश की कई बड़ी हस्तियां यहाँ से पढ़ चुकी हैं। 

मिरांडा कॉलेज 

दिल्ली यूनिवर्सिटी का मिरांडा कॉलेज गर्ल्स कॉलेज गर्ल स्टूडेंट्स के लिए पूरे देश के बेस्ट कॉलेज में से एक है। इस कॉलेज से कई राजनैतिज्ञ और बॉलीवुड स्टार्स पढ़ चुके हैं। इस कॉलेज की ट्यूशन फीस INR 1000 से भी कम है। वहीं इस कॉलेज से केवल INR 14160 में पूरी ग्रेजुएशन हो जाती है।  

किरोड़ीमल कॉलेज 

किरोड़ीमल कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी के नार्थ कैम्पस का एक कॉलेज है। यह कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय के बेस्ट कॉलेज में से एक माना जाता है। इस कॉलेज की फीस भी काफी कम है। इस कॉलेज से कोई भी ग्रेजुशन कोर्स INR 15,000 से भी कम फीस में हो जाता है। 

यह भी पढ़ें: दिल्ली विश्वविद्यालय: जानिए DU के बारे में, महत्वपूर्ण डेट्स, कोर्सेज, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया एवं स्कॉलरशिप्स

आर.जी.कर मेडिकल कॉलेज,कोलकाता 

आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, भारत ही नहीं बल्कि पूरे एशिया में सबसे पुराने और प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज में से एक माना जाता है। यहाँ से एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए स्टूडेंट को केवल INR 66,520 फीस के रूप में जमा करने होते हैं। 

जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी 

इंजीनियरिंग कोर्सेज में बीटेक सबसे आम कोर्स है। हर साल भारत में लाखों स्टूडेंट्स बीटेक कोर्स में एडमिशन लेते हैं। भारत में प्राइवेट कॉलेजों में बीटेक की फीस बहुत अधिक होती है। अगर आप कम फीस में बीटेक करना चाहते हैं तो आप दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में प्रवेश ले सकते हैं। जामिया मिलिया इस्लामिया में बीटेक कोर्स की फीस केवल INR 43,000 है। 

जादवपुर यूनिवर्सिटी

यह कॉलेज देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में से एक है। NIRF रैंकिंग 2023 में इसे 17वां स्थान मिला है। यहाँ बीटेक कोर्स की फीस बेहद कम है। इस कॉलेज से केवल INR 10,000 में बीटेक की जा सकती है। 

नेशनल डेयरी इंस्टीट्यूट 

यहाँ इंजीनियरिंग की पढ़ाई बेहद कम फीस में हो जाती है। नेशनल डेयरी इंस्टीट्यूट भारत के बेस्ट सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में से एक है। यह कॉलेज हरियाणा के करनाल शहर में स्थित है। इस कॉलेज से स्टूडेंट केवल INR 32,000 में बीटेक कोर्स कर सकते हैं। 

इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*