JNU Admission 2023 : JNU में ग्रेजुएशन कोर्सेज में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

1 minute read
IGNOU ne services management me launch kiya pg diploma course

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) ने 2023 के लिए अंडर ग्रेजुएट (UG) प्रोग्राम्स में एडमिशन (JNU Admission 2023) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है। कैंडिडेट्स कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET 2023) से अपना स्कोर सबमिट कर JNU UG कोर्स और सर्टिफिकेट ऑफ प्रोफिशिएंसी (COP) प्रोग्राम के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

एकेडमिक सेशन 2023-24 के लिए JNU में विदेशी लैंग्वेज में BAMA प्रोग्राम, आयुर्वेद जीव विज्ञान में BS-MSc प्रोग्राम और लैंग्वेज, लिटरेचर और कल्चरल स्टडी में एडमिशन लिया जा सकता है। बता दें कि बीते साल यूनिवर्सिटी को CUET के माध्यम से 67,456 एप्लीकेशन मिले थे।

JNU Admission 2023 के लिए डायरेक्ट एप्लीकेशन लिंक

इस साल (JNU Admission 2023) के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 जुलाई से शुरू हो चुकी है। यूनिवर्सिटी की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार कैंडिडेट्स को 2 अगस्त से पहले एप्लीकेशन प्रोसेस कंप्लीट करना होगा।

JNU Admission 2023

इन कोर्सेज में इतनी सीटों पर होगा एडमिशन

यूनिवर्सिटी की ओर से बताया गया है कि आयुर्वेद बायोलाॅजी में 20 सीटें, फ्रेंच में BA (ऑनर्स) के लिए 48 सीटें, स्पेनिश में BA (ऑनर्स) के लिए 39 सीटें, जापानी में BA (ऑनर्स) के लिए 48 सीटें, चीनी लैंग्वेज में BA (ऑनर्स) के लिए 44 सीटें, फारसी में BA (ऑनर्स) के लिए 39 सीटों पर एडमिशन होगा। इसके अलावा अन्य कोर्स भी हैं, जिनमें एडमिशन के लिए सीटें निर्धारित की गई हैं। 

JNU Admission 2023 के लिए ऐसे करें आवेदन

JNU Admission 2023 के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस इस प्रकार है:

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jnu.ac.in पर जाएं।
  • अब रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एप्लीकेशन फाॅर्म भरें।
  • अब सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की स्कैन फोटो अपलोड करें।
  • एप्लीकेशन फीस सबमिट करें। 
  • इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

JNU के बारे में 

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) भारत का अग्रणी विश्वविद्यालय है और एकेडमिक और रिसर्च के लिए एक विश्व-प्रसिद्ध केंद्र है। इसकी स्थापना वर्ष 1966 में संसद के एक अधिनियम द्वारा हुई थी। JNU विदेशी भाषाओं में 5 वर्षीय इंटीग्रेेटेड MA कोर्स शुरू करने वाला पहली यूनिवर्सिटी थी।

इसी और अन्य प्रकार की Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*