How Many Students Appeared For NEET 2023: जानिए इस वर्ष कितने फीसदी स्‍टूडेंट्स NEET UG एग्जाम में हुए अपीयर, जानें अन्य लेटेस्ट अपडेट्स

1 minute read
How Many Students Appeared For NEET 2023

How Many Students Appeared For NEET 2023: इस वर्ष NEET UG एग्जाम में 11.45 लाख कैंडिडेट्स क्‍वालिफाई हुए हैं। बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG रिजल्ट 2023 मंगलवार 13 जून को NTA की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी कर दिया था। NEET रिजल्ट के साथ ही NTA ने ऑल इंडिया टॉपर्स के नाम और कैटेगरी वाइज कट-ऑफ नंबर और पर्सेंटाइल रैंक की घोषणा भी कर दी है। 

इस वर्ष NEET UG 2023 के टॉपर्स में तमिलनाडु ‘के प्रबंजन जे’ और आंध्र प्रदेश ‘बोरा वरुण चक्रवर्ती’ टॉप स्कोरर रहे हैं, जिन्होंने NEET UG एग्जाम में 99.99% मार्क्स हासिल किए हैं। इस वर्ष कुल 20.38 लाख कैंडिडेट्स में से 11.45 लाख कैंडिडेट्स ने सफलतापूर्वक एग्जाम में क्वालीफाई किया है। 

NEET UG एग्जाम में कुल 18,757 कैंडिडेट्स ऐसे हैं जिन्‍होंने 720 में से 620 से ज्‍यादा मार्क्‍स स्‍कोर किए हैं। वहीं, 400 से अधिक मार्क्‍स स्‍कोर करने वाले कैंडिडेट्स की संख्‍या 65 फीसदी से ज्‍यादा है। ये सभी कैंडिडेट्स मुख्य रुप से तमिलनाडु, बिहार, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, महाराष्‍ट्र, राजस्‍थान, यूपी और केरल राज्य से हैं। 

यह भी पढ़ें – NEET UG Counselling 2023

How Many Students Appeared For NEET 2023: जानें कितनी सीटों पर मिलेगा एडमिशन

NEET UG एग्जाम में सफल होने वाले कैंडिडेट्स को MBBS, BDS , BUMS, BAMS, BSMS, BNYS और BVSc कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं। कैंडिडेट्स का एडमिशन NEET UG एंट्रेंस में प्राप्त मार्क्स के आधार पर होता है।

इस वर्ष NEET UG काउंसलिंग के जरिए कैंडिडेट्स 99,013 MBBS, 52,720 आयुष, 27,868 BDS, 1,899 AIIMS, 525 BVSc, AH सीटों और 249 जिपमर सीटों पर एडमिशन ले सकते हैं। 

How Many Students Appeared For NEET 2023: इस वर्ष इतने कैंडिडेट्स हुए NEET UG में क्‍वालीफाई

यहां NEET UG रिजल्ट 2023 का कैटेगरी वाइस क्‍वालीफाई कैंडिडेट्स नंबर के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  • सामान्य वर्ग – 312405
  • EWS वर्ग – 98322
  • OBC वर्ग – 525194
  • अनुसूचित जाति (SC) वर्ग – 153674
  • अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग – 56381

यह भी पढ़ें – NEET Syllabus 2024: जानिए वर्ष 2024 के नए NEET सिलेबस की कंप्लीट जानकारी

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*