IMU CET Exam Date 2024: रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट है 5 मई, जानें जून में कब होगा एग्जाम

1 minute read
IMU CET Exam Date 2024

IMU CET Exam Date 2024 जारी कर दी गई है। इस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए लास्ट डेट 5 मई है। रजिस्ट्रेशन 18 मार्च से शुरू किए गए थे। IMU CET Exam Date 2024 8 जून को आयोजित किया जाएगा। IMU CET की फुलफॉर्म इंडियन मेरीटाइम यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (IMU CET) होती है। छात्र इस एग्जाम के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। IMU CET भारत के 86 शहरों में आयोजित किया जाएगा और यह टेस्ट ऑनलाइन होगा।

IMU CET अंडरग्रेजुएट कोर्सेज के लिए आयोजित किया जाता है जिसमें B Tech, BSc, DNS, MTech, MBA और PhD प्रोग्राम्स शामिल होते हैं। इस एग्जाम में मल्टिप्ल चॉइस क्वेश्चन (MCQs) पूछे जाते हैं और परीक्षा का समय 3 घंटे निर्धारित है। यह एग्जाम BBA कोर्स के लिए नहीं आयोजित कराया जाता है।

यह भी पढ़ें: MHT CET PCB Exam Date 2024 : अप्रैल में पहले इन डेट्स को होने थे एग्जाम, अब जानें कब होंगे

IMU CET Exam Date 2024

IMU CET Exam Date 2024 ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार 8 जून को आयोजित कराए जाएंगे। नीचे इस एग्जाम की सम्पूर्ण जानकारी दी गई है-

इवेंट्सएग्जाम डेट्स
रजिस्ट्रेशन शुरू18 मार्च से 5 मई 2024
एडमिट कार्ड रिलीज़ डेटजून 2024 (टेंटेटिव)
IMU CET Exam Date 20248 जून 2024
IMU CET रिजल्टजून 2024 (टेंटेटिव)
IMU CET की ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशनजून 2024 (टेंटेटिव)
IMU CET फर्स्ट सिलेक्शन लिस्ट पब्लिकेशन लिस्टजून 2024 (टेंटेटिव)
IMU CET एलोटेड सीट स्वीकारने की लास्ट डेटजुलाई 2024 (टेंटेटिव)
IMU CET सिलेक्टेड कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट डेटजुलाई 2024 (टेंटेटिव)

IMU CET के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

IMU CET के लिए नीचे रजिस्ट्रेशन करने के लिए स्टेप्स दिए गए हैं-

  • स्टेप 1: सम्पूर्ण जानकारी के साथ ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म भरें।
  • स्टेप 2: अपनी क्वालिफिकेशन डिटेल्स को सही से ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म में भरें।
  • स्टेप 3: फोटोग्राफ और साइन की स्कैन की गई फोटो अपलोड करें। फोटो केवल jpg/jpeg फॉर्मेट में स्वीकार्य हैं। दस्तावेज़ों की स्कैन की गई फोटो अपलोड करें। दस्तावेज़ pdf/jpg/jpeg फॉर्मेट में होने अनिवार्य हैं।
  • स्टेप 4: एप्लिकेशन रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से करें।

IMU CET रजिस्ट्रेशन फीस

IMU CET के लिए रजिस्ट्रेशन फीस का ब्यौरा नीचे दिए गया है-

केटेगरीकोर्स 
BBA (INR)UG/PG (INR)
जनरल/OBC200/-1000/-
SC/ST140/-700/-

IMU CET एग्जाम पैटर्न

IMU CET Exam Date 2024 जारी करने के बाद छात्रों को इसका एग्जाम पैटर्न भी जान लेना चाहिए, जो इस प्रकार है:

  • एग्जाम मोड: कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट
  • लैंग्वेज: इंग्लिश
  • समय अवधि: 3 घंटे
  • क्वेश्चन के प्रकार: MCQs
  • मार्किंग स्कीम: हर गलत उत्तर के लिए 0.25 मार्क्स 

अंडरग्रेजुएट कोर्सेज के लिए एग्जाम पैटर्न

UG कोर्सेज के लिए एग्जाम पैटर्न नीचे दिया गया है-

विषयक्वेश्चन नंबर
फिजिक्स50
मैथ्स50
केमिस्ट्री20
इंग्लिश40
एप्टीट्यूड40
टोटल200

MBA के लिए एग्जाम पैटर्न

MBA के लिए एग्जाम पैटर्न नीचे दिया गया है-

विषयक्वेश्चन नंबर
लॉजिकल रीजनिंग30
वर्बल एबिलिटी30
डेटा इंटरप्रिटेशन30
क्वांटेटिव एबिलिटी30
टोटल120

M Tech के लिए एग्जाम पैटर्न

M Tech के लिए एग्जाम पैटर्न नीचे दिया है-

विषयक्वेश्चन नंबर
इंग्लिश20
मैथ्स20
सब्जेक्ट-बेस्ड (मैकेनिकल इंजीनियरिंग/सिविल इंजीनियरिंग/मरीन इंजीनियरिंग /नवल आर्किटेक्चर)80
टोटल120

IMU CET के लिए सम्पूर्ण सिलेबस

IMU CET के लिए सम्पूर्ण सिलेबस इस प्रकार है:

BSc (NS), BTech (ME), BTech (NAOE), DNS इंग्लिश, जनरल एप्टीटुड, फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स (10+2 लेवल)
MBA (PSM) & MBA (ITLM)क्वांटेटिव एबिलिटी, डेटा इंटरप्रिटेशन, वर्बल एबिलिटी एंड रीजनिंग
सभी MTech प्रोग्राम्सलॉजिकल रीजनिंग, मैथ्स & मैकेनिकल इंजीनियरिंग/सिविल इंजीनियरिंग/मरीन इंजीनियरिंग /नवल आर्किटेक्चर
PhDस्कूल/रिसर्च क्षेत्र से संबंधित प्रासंगिक विषय 

IMU CET रिजल्ट

IMU CET रिजल्ट एग्जाम के बाद जून में ही आने ही सम्भावना है। अभी रिजल्ट डेट के बारे में अपडेट नहीं दिया गया है। रिजल्ट डेट आने पर आपको जल्द सूचित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Today School Assembly News Headlines in Hindi (12 April) : स्कूल असेंबली के लिए 12 अप्रैल की मुख्य समाचार सुर्खियां

उम्मीद है कि IMU CET Exam Date 2024 के बारे में आपको सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हुई होगी। इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*