JEE Advanced 2023 Official Website : जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट इस दिन, कैंडिडेट्स ऐसे कर सकते हैं चेक

1 minute read
JEE Mains & Advanced 2023

जेईई एडवांस्ड 2023 (JEE Advanced 2023) का रिजल्ट फाइनल आंसर-की के आधार पर होगा। 18 जून को फाइनल JEE Advanced 2023 का रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। कैंडिडेट्स JEE Advanced 2023 Official Website jeeadv.ac.in पर देख सकेंगे।

जेईई एडवांस 2023 (JEE Advanced 2023) एग्जाम 4 जून को कंप्लीट हो चुका है। इस वर्ष IIT गुवाहाटी की ओर से परीक्षा का आयोजन किया गया है। JEE Advanced 2023 कट-ऑफ और स्कोर की मदद से स्टूडेंट्स IIT से Btech के कोर्सेज में एडमिशन ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें- JEE Advanced 2023 : जेईई एडवांस क्वैश्चन पेपर रिलीज, ऑफिशियल वेबसाइट से ऐसे करें डाउनलोड

JEE Advanced 2023: ऐसे डाउनलोड करें जेईई एडवांस्डड रिजल्ट

जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2023 को चेक करने के लिए नीचे प्वाइंट्स में बताया गया हैः

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले JEE Advanced की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadvanced.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर जेईई एडवांस रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी सेव करें।
  • अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।  
  • अब अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं और उसे डाउनलोड कर सकते हैं।
  • कैंडिडेट्स रिजल्ट की हार्ड कॉपी रखने के लिए उसका प्रिंट निकालें।

यह भी पढ़ेंः JEE Advanced 2023 : कब आएगी जेईई एडवांस्ड की कट ऑफ और रिजल्ट? यहां पढ़ें पूरी अपडेट

JEE Advanced 2023 Answer Key: इस तरह डाउनलोड करें आंसर-की

यहां जेईई एडवांस्ड 2023 की आंसर-की डाउनलोड करने के स्टेप्स दिए गए हैंः

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले IIT JEE की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं
  • अब होम पेज पर उपलब्ध जेईई एडवांस्ड 2023 आंसर की लिंक पर क्लिक करें
  • कैंडिडेट्स लॉगिन डिटेल सेव करें और सबमिट पर क्लिक करें
  • कैंडिडेट्स की आंसर-की स्क्रीन पर दिखाई देगी
  • अब कैंडिडेट्स आंसर-की चेक करें और डाउनलोड करें
  • आंसर-की चेक करने के बाद कैंडिडेट्स प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*