Gate 2024 Answer Key Release Date : इस दिन IISc बेंगलूरू जारी करेगा गेट परीक्षा 2024 आंसर-की

1 minute read
Gate 2024 Answer Key Release Date

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस,बेंगलुरु द्वारा गेट 2024 यानी ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2024) परीक्षा की रिस्पांस शीट 17 फरवरी 2024 को जारी कर दी गयी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अब परीक्षा के आंसर-की और परिणाम का इंतज़ार है। आपको बता दें कि IISc बेंगलूरू द्वारा 3 से 11 फरवरी तक आयोजित गेट परीक्षा के प्रोविजिनल आंसर-की (Gate 2024 Answer Key Release Date), 21 फरवरी को जारी किए जायेंगे। इसके साथ ही उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, 22 से 25 फरवरी तक उम्मीदवार आंसर-की को चुनौती दे सकेंगे। वहीं गेट फाइनल आंसर-की के आधार पर ही गेट 2024 के परिणाम जारी किए जाएंगे।

गेट 2024 आंसर-की ऐसे करें चेक

गेट 2024 आंसर-की चेक करने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले उम्मीदवार गेट की आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर आपको GATE 2024 Answer Key का लिंक दिखेगा, उसपर क्लिक करें।
  • इसके बाद अब लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आंसर-की आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे चेक कर डाउनलोड कर लें।

Gate 2024 Answer Key Release Date : उम्मीदवार दर्ज करा सकेंगे आपत्तियां

IISc बेंगलूरू द्वारा GATE 2024 परीक्षा के प्रोविजिनल आंसर-की जारी किये जाने के बाद उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। बता दें कि आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न की दर से निर्धारित शुल्क का भी भुगतान किया जाएगा। वहीं उम्मीदवारों से प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद ही परिणाम की घोषणा की जाएगी।

उम्मीद है आपको Gate 2024 Answer Key Release Date के बारे में जानकारी मिल गई होगी। अन्य भर्ती और परीक्षा तिथियों पर नवीनतम अपडेट जानने के लिए हमारे साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*