जानिए NEET UG 2023 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से संबंधित सभी अहम जानकारियां

1 minute read
Janiye NEET UG ka admit card download karne se sambandhit sabhi ahem jankariya

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा एग्जाम से 15-20 दिन पहले NEET UG एडवांस इंटिमेशन स्लिप जारी करने की संभावना है, जिसका अर्थ है कि कैंडिडेट्स 15 अप्रैल के बाद किसी भी समय NEET UG एग्जाम सिटी स्लिप की उम्मीद कर सकते हैं। NTA एग्जाम से एक सप्ताह पहले NEET UG एडमिट कार्ड अपनी ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी कर सकता है। जिसके अनुसार कैंडिडेट्स 30 अप्रैल 2023 के बाद NEET UG एडमिट कार्ड प्राप्त करने की उम्मीद कर सकते है। 

NEET UG 2023 हॉल टिकट में एग्जाम गाइडलाइंस के साथ कैंडिडेट का नाम और पर्सनल डिटेल्स, रोल नंबर, एग्जाम सेंटर का पता, एग्जाम की डेट और टाइमिंग, प्रश्न पत्र माध्यम आदि जैसी जानकारी उल्लेखित होती है।

NEET UG 2023: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स 

NEET UG 2023 का एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन मोड से ही डाउनलोड किया जा सकेगा। यहां NEET एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से संबंधित कुछ प्रमुख स्टेप्स के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  • पहला चरण: NEET की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • दूसरा चरण: वेबसाइट के होम पेज पर “Download Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
  • तीसरा चरण: अब अपना NEET एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि, पासवर्ड और सुरक्षा पिन फिल करें। इसके बाद आपको ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
  • चौथा चरण: सबमिट का बटन दबाते ही आपका NEET UG 2023 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। आप इसको डाउनलोड करें और भविष्य के रिफरेंस के लिए एक प्रिंटआउट अपने पास संभाल कर रख लें।

यह भी पढ़ें –NEET UG Examination 2023: कोचिंग के बिना मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम क्रैक करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स

NEET UG 2023: एडमिट कार्ड में दी गई डिटेल्स 

NEET एग्जाम देने वाले सभी कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड में दी गई सभी आवश्यक डिटेल्स को चेक कर लेना चाहिए क्योंकि एग्जाम सेंटर्स पर कैंडिडेट्स की ID के साथ एडमिट कार्ड में दी गई जानकरियों को मिला कर देखा जाता है। यदि सभी डिटेल्स सही नहीं होती तो कैंडिडेट को एग्जाम के लिए उपस्थित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यहां आप एडमिट कार्ड में दी जाने वाली सभी डिटेल्स को नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. कैंडिडेट का नाम
  2. NEET UG 2023 रोल नंबर
  3. NEET UG रजिस्ट्रेशन नंबर 
  4. एग्जाम डेट और टाइमिंग 
  5. पिता का नाम
  6. माता का नाम
  7. जन्म की तारीख
  8. जेंडर 
  9. श्रेणी / उप-श्रेणी
  10. कंप्लीट  एड्रेस 
  11. परीक्षा का माध्यम (भाषा)
  12. एग्जाम सेंटर का नंबर और एड्रेस 
  13. हस्ताक्षर

यह भी पढ़ें – NEET UG 2023 में अच्छी रैंक प्राप्त करने वाले कैंडिडेट्स को इन प्रमुख कॉलेज में मिल सकता है एडमिशन, जानें NEET UG से संबंधित सभी अहम जानकारियां

NEET UG 2023 एग्जाम डेट और टाइमिंग 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा NEET UG 2023 के लिए ऑनलाइन मोड से नोटिफिकेशन जारी कर एग्जाम डेट की घोषणा कर दी गई है। NEET UG 2023 एग्जाम डेट के अनुसार एग्जाम 07 मई 2023 को कंडक्ट किया जाएगा। इस बार NEET UG 2023 13 भाषाओं यानी इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बांग्ला, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें – NEET UG 2023: जानें देश के सभी NEET UG एग्जाम सेंटर्स के बारे में सम्पूर्ण जानकारी

NEET UG 2023 एग्जाम पैटर्न 

यहां NEET 2023 एग्जाम के बारे में बताया जा रहा है-

NEET एंट्रेंस एग्जाम में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी ,बॉटनी और लाइफ साइंस विषयों से 200 मल्टीपल क्वेशन पूछे जाएंगे। जिसमें एक सही आंसर देने पर कैंडिडेट को चार मार्क्स दिए जाएंगे साथ ही इस एग्जाम में प्रत्येक सब्जेक्ट्स के 50 क्वेशन को दो सेक्शन (A और B) में विभाजित किया जाएगा। 

NEET एग्जाम की अवधि 200 मिनट यानि (03 घंटे 20 मिनट) होगी और एग्जाम की टाइमिंग भारतीय स्टैंडर्ड के अनुसार दोपहर 02 बजे से शाम 05:20 बजे तक होगा। एग्जाम का समय सभी कैंडिडेट्स के लिए एक समान होगा। 
ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स  के लिए बने रहिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*