UPSC ESE Result 2023: जारी हुए रिजल्ट, upsc.gov.in पर करें चेक

1 minute read
UPSC ESE Result 2023

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने UPSC इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जाम (UPSC ESE) का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन कैंडिडेट्स ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2023 दी थी, वे ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in विजिट करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

UPSC ESE रिटन एग्जाम जून 2023 में हुआ था। वहीं पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए इंटरव्यू राउंड सितंबर-नवंबर 2023 में आयोजित हुए हैं. जिन भी कैंडिडेट्स ने दोनों को क्वालीफाई किया है, वे संबंधित मंत्रालयों/विभागों में विभिन्न सेवाओं/पदों पर नियुक्ति के लिए डायरेक्ट किया गया है।

ऐसे चेक करें UPSC ESE का फाइनल रिजल्ट

स्टेप 1: UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in विजिट करें।
स्टेप 2: होम पेज खुलने पर ‘UPSC ESE Final Result 2023’ लिंक को ओपन करें।
स्टेप 3: अब स्क्रीन पर UPSC रिजल्ट की PDF खुलेगी, इसकी जांच करें।
स्टेप 4: PDF डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए प्रिंटआउट भी निकालें।

401 कैंडिडेट्स हुए सेलेक्ट

इस वर्ष कुल 401 कैंडिडेट्स को सेलेक्ट किया गया है, जिसमें सिविल इंजीनियरिंग के लिए 178, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए 46, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए 64 और इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के लिए 113 पद शामिल हैं।

अब जो 85 पद खाली रह गए हैं उनके लिए UPSC इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2023 के माध्यम से कुल 486 पोस्ट्स को भरने का लक्ष्य रखा गया था। इनमें सिविल इंजीनियरिंग के 211, मेकेनिकल के 57, इलेक्ट्रिकल के 80 और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के 138 पद शामिल थे।

UPSC ESE के बारे में

इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम (ESE) भारत सरकार के तहत विभिन्न इंजीनियरिंग सर्विसेज में अफसरों की भर्ती के लिए यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित एक जॉइंट स्टैंडर्डाइज़्ड एग्जाम है। यह एग्जाम चार कैटेगरीज़ में आयोजित किया जाता है जैसे सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग। एग्जाम में तीन स्टेज होते हैं जिनमें ऑब्जेक्टिव, सब्जेक्टिव और पर्सनालिटी टेस्ट शामिल होते हैं।

उम्मीद है आपको UPSC ESE Result 2023 के बारे में सारी जानकारी मिल गई होगी। अन्य लेटेस्ट बोर्ड एग्जाम को जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*