CUET PG City Slip 2024 : CUET पीजी 2024 एग्जाम सिटी स्लिप आज होगा जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

1 minute read
CUET PG City Slip 2024

विभिन्न भारतीय यूनिवर्सिटी के पीजी कोर्स में दाखिला लेने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एग्जाम अपडेट एक सारथि भूमिका निभाएगी। बता दें कि इस एग्जाम अपडेट के माध्यम से आप ये जान पाएंगे कि NTA द्वारा जारी किये जाने वाले एग्जाम सिटी स्लिप को कैसे डाउनलोड करें। उससे पहले यह जानना आवश्यक है कि CUET पीजी 2024 एग्जाम सिटी स्लिप कब जारी होगा। इसे जानने के लिए ये लेख अंत तक पढ़ें।

आपको बता दें कि सीयूईटी पीजी परीक्षा 11 मार्च से 28 मार्च के बीच आयोजित की जायेगी। इस वर्ष CUET PG परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं। वहीं आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध शेड्यूल के मुताबिक CUET PG 2024 एडवांस सिटी स्लिप आज यानी 4 मार्च को जारी हो सकती है। एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – pgcuet.samarth.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET PG City Slip 2024 : ऐसे करें डाउनलोड

CUET PG City Slip 2024 डाउनलोड करने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करें :

  • सीयूईटी पीजी 2024 सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले CUET की आधिकारिक वेबसाइट –  pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘साइन इन’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • वहां एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
  • इसके बाद ‘Advanced information for allotment of exam centre city’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • CUET PG City Slip 2024 आपकी स्क्रीन पर डिसप्ले होगी, उसे डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य के लिए एक प्रिंट आउट निकाल लें।

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*