JSSC Excise Constable Syllabus in Hindi : जानिए इस एग्जाम का संपूर्ण सिलेबस और तैयारी के लिए बेस्ट बुक्स

1 minute read
JSSC Excise Constable Syllabus in Hindi

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा एक्साइज कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। जो कैंडिडेट्स झारखंड एक्साइज कांस्टेबल पद पर भर्ती होना चाहते हैं तो उन्हें इसकी परीक्षा की तैयारी बेहतर करनी होगी, क्योंकि किसी भी एग्जाम में सफलता पाने के लिए उसका सिलेबस अच्छे से समझना जरूरी है। इस ब्लाॅग में हम JSSC Excise Constable Syllabus in Hindi के बारे में विस्तार से जानेंगे। 

पोस्ट  का नाम SSC Excise Constable
कंडक्टिंग बॉडी झारखण्ड स्टाफ सिलेक्शन कमिशन (JSSC)
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन 
एग्जाम पैटर्न पेपर 1: 120 क्वेश्चनपेपर 2: 100 क्वेश्चनपेपर 3: 120 क्वेश्चन
एग्जाम मोड ऑफलाइन 
योग्यता 10वीं पास 
चयन प्रक्रिया फिजिकल फिटनेस रिटेन एग्जाम मेडिकल एग्जाम 
आधिकारिक वेबसाइट www.jssc.nic.in

JSSC एक्साइज कांस्टेबल कौन होते हैं?

JSSC Excise Constable Syllabus in Hindi जानने से पहले यह जानना जरूरी है कि JSSC एक्साइज कांस्टेबल कौन होते हैं? JSSC एक्साइज कांस्टेबल आबकारी आरक्षक, जो मुख्य रूप से अवैध शराब की बिक्री रोकने और अन्य इस तरह की गतिविधियों को रोकने का काम करते हैं। आबकारी विभाग मिलावटी या खराब क्वालिटी के शराब की जांच, उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए टीम तैयार करती है और टीम शिकायतें मिलने पर छापे मारती है। 

JSSC एक्साइज कांस्टेबल का सिलेबस क्या है?

JSSC Excise Constable परीक्षा के सिलेबस को तीन भागो में बांटा गया है। पेपर-1 में हिंदी और अंग्रेजी भाषा के विषय का होता है, पेपर-2 में क्षेत्रीय या जनजातीय भाषा जबकि पेपर-3 में सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान और गणित विषय से प्रश्न पूछे जाते हैं। यहां तीन भागों का JSSC Excise Constable Syllabus in Hindi विस्तार से बताया गया है। 

JSSC एक्साइज कांस्टेबल पेपर 1 का सिलेबस

JSSC एक्साइज कांस्टेबल पेपर 1 में हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में अनसीन पैसेज और ग्रामर पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं, जो कि निम्नलिखित हैंः

सब्जेक्ट सिलेबस 
हिंदी लैंग्वेज अपठित गद्यांश, हिंदी व्याकरण, मुहावरे एवं लोकोक्तियां, प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं उनकी रचनाएं।
इंग्लिश लैंग्वेज रीडिंग कॉम्प्रिहेंशनफिल इन द ब्लैंक्स, एरर स्पोटिंग, क्लोज़ टेस्ट, सेंटेंस करेक्शन, वन वर्ड सब्स्टिट्यूशन, पैरा जंबल्स, एक्टिव, पैसिव, सीनोनिम्स एंड अन्टोनिम्स इडियम्स एंड फ्रेज।

JSSC एक्साइज कांस्टेबल पेपर 2 का सिलेबस

इस परीक्षा में उम्मीद्वार द्वारा चुने गए भाषा से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें साहित्य, व्याकरण, पत्र लेखन और निबंध लेखन शामिल है।

JSSC एक्साइज कांस्टेबल पेपर 3 का सिलेबस

पेपर 3 के लिए JSSC Excise Constable Syllabus in Hindi इस प्रकार हैः

सब्जेक्ट सिलेबस 
जनरल स्टडीज करंट अफेयर्स, नेशनल अवेयरनेस एंड इम्पोर्टेन्ट इवेंट्स, इंडियन लैंग्वेजे एंड स्क्रिप्ट्स, बुक्स, कैपिटल्स, करेंसी, स्पोर्ट्स एंड प्लेयर्स, इंडियन हिस्ट्री एंड कल्चर, जियोग्राफी, फ्रीडम मूवमेंट, पॉलिटी, इकॉनमी, कॉन्स्टिट्यूशन, इंडियन एग्रीकल्चर, पंचायती राज, कम्युनिटी डेवलपमेंट।
झारखंड जीके हिस्ट्री जियोग्राफी एंड पॉलिटी ऑफ़ झारखण्ड, लैंग्वेज एंड लिटरेचर, प्लेसेस, माइंस, इंडस्ट्रीज, इम्पोर्टेन्ट पर्सनालिटी, डेवलपमेंट प्लान्स, स्पोर्ट्स एंड प्लेयर्स।
जनरल साइंस साइंस इन एवरीडे लाइफ, फंडामेंटल्स ऑफ़ साइंस
जनरल मैथ्स नंबर सिस्टम, सिम्प्लिफिकेशन, रेश्यो, एवरेज, परसेंटेज, प्रॉफिट एंड लोस, डिस्काउंट, सिंपल एंड कंपाउंड इंटरेस्ट, टाइम वर्क एंड डिस्टेंस, मेंसुरेशन।

JSSC एक्साइज कांस्टेबल का परीक्षा पैटर्न क्या है?

JSSC एक्साइज कांस्टेबल का परीक्षा पैटर्न निम्नलिखित है-

  • तीनों परीक्षाओं में MCQs टाइप के प्रश्न पूछे जाते हैं।
  • प्रत्येक प्रश्न पत्र के लिए 2 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। 
  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक मिलेंगे और गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटे जायेंगे। 
सोर्स- Mithun Singh

JSSC एक्साइज कांस्टेबल के लिए योग्यता

झारखंड एक्साइज कांस्टेबल पदों पर आवेदन करने के लिए योग्यता निम्नलिखित हैः

  • शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 वीं उत्तीर्ण करना आवश्यक है। 
  • आयु सीमा : JSSC एक्साइज कांस्टेबल परीक्षा के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष पुरुष के लिए और 27 वर्ष महिला के लिए। 
  • शारीरिक मानदण्ड : JSSC एक्साइज कांस्टेबल परीक्षा के लिए उम्मीदवार का शारीरिक मानदण्ड इस प्रकार का होना चाहिए।  

पुरुष उम्मीद्वार के लिए शारीरिक मानदण्ड इस प्रकार हैः

मानदंड (कैटेगरी)जनरल SC/STBC & EBC
लंबाई160 सेंटीमीटर155 सेंटीमीटर160 सेंटीमीटर
सीना81 सेंटीमीटर79 सेंटीमीटर81 सेंटीमीटर
दौड़ 60 मिनट में 10 किमी60 मिनट में 10 किमी60 मिनट में 10 किमी।

महिला उम्मीद्वारों (सभी वर्गों में) के लिए शारीरिक मानदण्ड इस प्रकार हैः

  • हाईट -148 सेंटीमीटर (कम से कम)।
  • दौड़– 40 मिनट में 05 किमी।

JSSC एक्साइज कांस्टेबल के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?

JSSC एक्साइज कांस्टेबल में चयन के लिए उम्मीद्वारों को 3 चरणों से गुजरना होगा जो कि निम्नलिखित है:

  1. फिजिकल फिटनेस 
  2. रिटेन एग्जाम 
  3. मेडिकल एग्जाम।

JSSC एक्साइज कांस्टेबल के लिए तैयारी कैसे करें?

JSSC Excise Constable Syllabus in Hindi जानने के साथ ही यह जानना जरूरी है कि इस सिलेबस को कैसे पढ़ा जाए, जिससे परीक्षा में सफलता पाई जा सकती है। यहां हम JSSC एक्साइज कांस्टेबल के लिए तैयारी कैसे करें के बारे में जानेंगेः

  • सबसे पहले उम्मीद्वार JSSC एक्साइज कांस्टेबल परीक्षा के सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को समझे। 
  • परीक्षा की तैयारी के लिए टाइम टेबल बनाये और उसी के अकॉर्डिंग चले।
  • ज्यादा से ज्यादा सैंपल पेपर सॉल्व करें, इससे आपको आपकी तैयारी का पता चलेगा।
  • बुक्स पढ़ें।
  • करंट अफेयर्स और न्यूजपेपर पर विशेष ध्यान दें। 
  • ज्यादा से ज्यादा मॉक टेस्ट सॉल्व करें।
  • खुद के नोट्स तैयार करें और उनका रिविज़न करें।
  • रिलैक्स्ड और फोकस्ड रहें। 
  • बीते वर्षों के प्रश्न पत्रों को देखें और उन्हें हल करें।

JSSC एक्साइज कांस्टेबल के लिए बेस्ट बुक्स

किसी भी एग्जाम में सफलता पाने के लिए बुक्स की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। JSSC Excise Constable Syllabus in Hindi की तैयारी के लिए बेस्ट बुक्स यहां तालिका में बताई जा रही हैंः

बुक्सराइटर-पब्लिशर लिंक
JSSC Excise Constable Paper 1 & Paper 2Kiran Institute of Career Excellence यहाँ से खरीदे 
JSSC Pratiyogita Pareeksha Team Prabhatयहाँ से खरीदे 
Jharkhand Utpad Sipahi Excise Constable Pariksha 2022 Arihant Expertsयहाँ से खरीदे 
JSSC Excise Constable Paper IIIEduGorilla Prep Expertsयहाँ से खरीदे 
Jharkhand Utpad Sipahi Excise Constable Competitive Exam 2023Pradeep Shrivastav Rajiv Pandey , Dipaliयहाँ से खरीदे 

FAQs

JSSC एक्साइज कॉन्स्टेबल की परीक्षा में कुल कितने पेपर होते हैं?

JSSC एक्साइज कॉन्स्टेबल परीक्षा में 3 पेपर होते हैं।

क्या JSSC एक्साइज कॉन्स्टेबल की परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है?

हां, JSSC एक्साइज कॉन्स्टेबल परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाता है।

JSSC Excise Constable की चयन प्रक्रिया क्या है?

JSSC Excise Constable में उम्मीद्वारों का चयन तीन चरणों में होता है, जो कि इस प्रकार है- फिजिकल टेस्ट, रिटेन टेस्ट, मेडिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन।

क्या JSSC एक्साइज कांस्टेबल परीक्षा में MCQs टाइप्स के प्रश्न पूछे जाते हैं?

जी हां, JSSC एक्साइज कांस्टेबल परीक्षा में MCQs टाइप्स के प्रश्न पूछे जाते हैं। 

JSSC एक्साइज कांस्टेबल पेपर 2 का सिलेबस  क्या है?

JSSC एक्साइज कांस्टेबल पेपर 2 में उम्मीद्वार द्वारा चुने गए भाषा से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसमें साहित्य, व्याकरण, पत्र लेखन और निबंध लेखन शामिल है। 

आशा करते हैं कि आपको JSSC Excise Constable Syllabus in Hindi के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। इसी प्रकार के अन्य कोर्स और सिलेबस से जुड़े ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

2 comments
    1. अनिल जी, JSSC एक्साइज कांस्टेबल की परीक्षा को तीन भागो में बांटा गया है जिसमें MCQs टाइप के प्रश्न पूछे जाते हैं और प्रत्येक प्रश्न पत्र के लिए 2 घंटे का समय निर्धारित किया गया है।

    1. अनिल जी, JSSC एक्साइज कांस्टेबल की परीक्षा को तीन भागो में बांटा गया है जिसमें MCQs टाइप के प्रश्न पूछे जाते हैं और प्रत्येक प्रश्न पत्र के लिए 2 घंटे का समय निर्धारित किया गया है।