JEE Main Correction Window 2024 Session 2 : जेईई मेन 2024 सेशन 2 आवेदन सुधार विंडो हुई ओपन, यहां चेक करें डिटेल्स

1 minute read
JEE Main Correction Window 2024 Session 2 (1)

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आवेदकों को ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE Main in Hindi) या जेईई मेन 2024 के लिए अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में बदलाव करने के लिए आवेदन सुधार विंडो ओपन (JEE Main Correction Window 2024 Session 2) कर दी है। जो कैंडिडेट्स आवेदन सुधार करना चाहते हैं तो वह ऑधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर कर सकते हैं।

NTA की ओर से बताया गया है कि JEE Main Correction Window 2024 Session 2 के लिए आवेदन सुधार विंडो 7 मार्च 2024 तक ओपन है। एक बार आवेदन में सुधार के बाद दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें- JEE Mains 2024 : जेईई मेंस एग्जाम के लिए योग्यता, एप्लिकेशन फाॅर्म, करेक्शन विंडो, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, टिप्स

आवेदन सुधार में कैंडिडेट्स माता-पिता का नाम, एग्जाम की लैंग्वेज, एग्जाम सिटी, एजुकेशन क्वालिफिकेशन और कोर्स आदि में करेक्शन कर सकते हैं। बता दें कि परीक्षाएं 1 से 15 अप्रैल, 2024 के बीच आयोजित होने वाली हैं। प्रवेश पत्र परीक्षा शुरू होने से 3 दिन पहले डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। परीक्षा सिटी स्लिप मार्च 2024 के तीसरे सप्ताह तक जारी की जाएगी।

JEE Main Correction Window 2024 Session 2

JEE Main Correction Window 2024 Session 2 करने के लिए स्टेप्स इस प्रकार हैः

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं
  • तस्वीर सुधार जेईई मेन 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी डिटेल एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड, पिन के साथ लॉग इन करें।
  • लॉगइन करने के बाद आवश्यक बदलाव करें।
  • बदलाव के बाद अब अपना एप्लिकेशन फाॅर्म सबमिट करें।
  • फाइनल सबमिट करें और प्रिंटआउट ले लें।

JEE Main April 2024 Exam Date 

JEE Main April 2024 Exam Date इस प्रकार हैः

एग्जामJEE Mains 2024
कंडक्टिंग बाॅडीनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)
JEE Mains 2024 अटेम्प्ट्स 1 वर्ष में 2 बार
रजिस्ट्रेशन डेट (पहला सत्र)1 नवंबर 2023 से 4 दिसंबर 2023
JEE Mains 2024 एग्जाम डेट (पहला सत्र)24 जनवरी से 1 फरवरी 2024 तक
रजिस्ट्रेशन डेट (दूसरा सत्र)2 फरवरी 2024 से 2 मार्च 2024। (संभावित)
JEE Mains 2024 एग्जाम डेट (दूसरा सत्र)3 से 15 अप्रैल 2024 तक।
जेईई मेन सेशन 2 आवेदन पत्र 2024फरवरी 2024
जेईई मेन 2024 सेशन 2 के लिए आवेदन की अंतिम तिथिमार्च 2024
आवेदन सुधार प्रक्रिया मार्च 2024
परीक्षा केंद्रों की सूचनाअप्रैल 2024
जेईई मेन 2024 एडमिट कार्ड रिलीज अप्रैल 2024
जेईई मेन 2024 प्रोविजनल आंसर की अप्रैल 2024
जेईई मेन 2024 फाइनल आंसर कीअप्रैल 2024
जेईई मेन रिजल्ट डेट 2024 अप्रैल 2024.

यह भी पढ़ें- JEE Main 2024 Paper Analysis : जानिए कैसा रहा जेईई मेन सेशन 1 एग्जाम, साथ ही देखें आंसर की और रिजल्ट की डेट

जेईई मेन 2024 परीक्षा का समय

जेईई मेन 2024 परीक्षा का समय इस प्रकार हैः

विषयपहली शिफ्टदूसरी शिफ्ट
जेईई मेन 2024 परीक्षा समय9 बजे से 12 बजे तक3 से 6 बजे तक
परीक्षा केंद्र में प्रवेश7:30 बजे से 8:30 बजे तक2 बजे से 2:30 बजे तक
परीक्षक द्वारा निर्देश 8:30 बजे से 8:50 बजे तक2:30 बजे से 2:50 बजे तक
निर्देश पढ़ने के लिए लॉगिन 8:50 बजे2:50 बजे
एग्जाम शुरू का समयसुबह 9:00 बजेदोपहर 3:00 बजे।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको JEE Main Correction Window 2024 Session 2 के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*