NEET PG 2023 का एडमिट कार्ड हुआ रिलीज, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड!

1 minute read
NEET Exam 2023

राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड हर साल NEET PG  का एग्जाम आयोजित कराती है। ताज़ा जानकारी के अनुसार NEET PG 2023 का एग्जाम 5 मार्च 2023 को होना तय किया गया है। राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE) इस संबंध में सभी जानकारी अपनी ऑफ़िशियल वेबसाइट पर जल्द ही जारी करेगी। 

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) आज नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट – पोस्ट-ग्रेजुएट (NEET PG) 2023 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। एलिजिबल कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in से ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

NEET (PG) की फुलफॉर्मनेशनल एलीजीबिलिटी कम एंटरेंस टेस्ट (पोस्ट ग्रेजुएशन)
NEET PG 2023: एडमिट कार्ड रिलीज डेट 27-02-2023 
NEET PG 2023: एग्जाम डेट 5-03-2023 
एग्जाम ऑथोरिटी राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE)
NEET PG 2023: एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट nbe.edu.in and natboard.edu.in
NEET PG 2023: ऑफिशियल कांटेक्ट डिटेल्स 1800 11 1700, 1800 11 [email protected] [email protected]

NEET PG 2023 संभावित रूप से 5 मार्च को आयोजित किया जाना है और एग्जाम के रिजल्ट 31 मार्च को घोषित किए जाएंगे। एग्जाम के समय में किसी भी कठिनाई से बचने के लिए कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर में एडमिट कार्ड की एक हार्ड कॉपी और वैलिड फोटो आईडी प्रूफ़ ले जाना चाहिए।

NEET PG 2023: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए स्टेप्स 

NEET PG 2023: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए स्टेप बाय स्टेप गाइड नीचे दी गई है:

  • स्टेप: 1 – राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE) की ऑफिशियल वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं। 
  • स्टेप: 2 – वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए NEET-PG टैब को चुनें। 
  • स्टेप: 3 – अब ‘एप्लिकेंट लॉगिन’ पर क्लिक करें। 
  • स्टेप: 4 – अब सभी आवश्यक जानकारी जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड फिल करें। 
  • स्टेप: 5 – अब आपको NEET PG 2023 एडमिट कार्ड का पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  • स्टेप: 6 – अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले सभी डिटेल्स को ध्यान से पढ़ लें। 
  • स्टेप: 7 – अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसके प्रिंटआउट्स अपने पास रखें। 

NEET PG 2023: एग्जाम सेंटर में एडमिट कार्ड के साथ ले जाने वाले इम्पोर्टेंट डाक्यूमेंट्स 

NEET PG का एग्जाम देने अभ्यर्थियों को एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ कुछ अन्य डाक्यूमेंट्स को भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। जिन्हें नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया गया हैं:-

  1. NEET PG एडमिट कार्ड 2023 की प्रिंटआउट कॉपी 
  2. NEET PG एडमिट कार्ड पर पेस्ट करने के लिए पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  3. निम्नलिखित वैलिड फोटो आइडेंटिटी कार्ड में से कोई एक ले जाना न भूलें! 
  • आधार कार्ड 
  • पासपोर्ट 
  • ड्राइविंग लाइसेंस 
  • पेन कार्ड 
  • वोटर आईडी कार्ड         

NEET PG 2023 एग्जाम के लिए केवल वही कैंडिडेट्स एलिजिबल माने जाएंगे जो NMC एक्ट 2019 और  रिपील इंडियन मेडिकल कॉउंसिल एक्ट 1956 के प्रोविजन्स के अनुसार मान्यता प्राप्त MBBS डिग्री व  प्रोविशनल MBBS पास सर्टिफिकेट वाले कैंडिडेट्स होंगे। साथ ही जिन कैंडिडेट्स ने एक वर्ष की इंटर्नशिप पूरी कर ली हो या फिर 31 मार्च 2023 तक पूरी करने की संभावना हो। 

ऐसे ही अन्य एग्जाम अपडेट के लिए के लिए हमारे साथ बने रहिए!

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*