CUET UG Admit Card 2023: NTA जल्द ही CUET UG परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा

1 minute read
CUET UG Admit Card 2023

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही कॉमन यूनिवर्सिटी टेस्ट (CUET) 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगी। एडमिट कार्ड जारी होने बाद उम्मीदवार CUET की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। NTA ने 21 मई से 28 मई के बीच होने वाली परीक्षाओं के लिए CUET एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप 2023 जारी कर दी है।

भारत में लगभग 250 से अधिक यूनिवर्सिटीज में 3 लाख सीटों के लिए CUET परीक्षा 2023 आयोजित की जा रही है। NTA द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष 16.85 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है।

CUET UG के लिए दिल्लीयूनिवर्सिटी के लिए सबसे अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, इसके बाद बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय और जामिया मिलिया इस्लामिया का स्थान है। CUET UG परीक्षा के लिए सबसे अधिक आवेदन उत्तर प्रदेश, दिल्ली और बिहार से आये हैं।

CUET UG Admit Card 2023 कैसे डाउनलोड करें?

CUET UG Admit Card 2023 कैसे डाउनलोड करें इसके लिए प्रोसेस नीचे बताई गई है:

  • आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • CUET UG एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिंक पर क्लिक करें
  • अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी से लॉगिन करें।
  • CUET UG 2023 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अंत में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकलवाएं।

ऐसे ही अन्य हिंदी एग्जाम अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*