MP Board Result 2023 : कॉलेज एडमिशन और करियर में बोर्ड रिज़ल्ट का महत्व

1 minute read
college admission aur career mein mp board result ka mahatv

इस समय मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स को बोर्ड रिज़ल्ट का बेसब्री से इंतज़ार है।  मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 20 मई 2023 तक 10वीं और 12वीं के बोर्ड रिज़ल्ट्स जारी कर सकता है। भारत में बोर्ड क्लासेस को बहुत महत्व दिया जाता है।  बोर्ड परीक्षाओं के रिज़ल्ट्स कितने प्रभावी होते हैं यहाँ उसी बारे में बताया जा रहा है।   

MP Board Result 10th, 12th 2023 Live Updates @mpbse.nic.in : जल्द जारी होगा रिज़ल्ट, जानें कैसे करेंगे चेक

MP Board Result 2023 : 10वीं के बोर्ड रिज़ल्ट का महत्व 

यहाँ 10वीं के बोर्ड रिज़ल्ट के महत्व के बारे में बताया जा रहा है : 

10वीं के बाद स्ट्रीम का चुनाव करने में : 10वीं का बोर्ड रिज़ल्ट 11वीं कक्षा में आपकी स्ट्रीम का निर्धारण करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है।  कुछ स्कूल 10वीं के रिज़ल्ट के आधार पर ही ग्याहरवीं में स्ट्रीम्स का निर्धारण करते हैं।  अगर आपको अपनी मनपसंद स्ट्रीम चाहिए तो उसके लिए 10वीं के बोर्ड एग्जाम में आपके मार्क्स अच्छे होने चाहिए।  

10वीं के बाद कोर्स में एडमिशन के लिए : कुछ प्रोफेशनल कोर्सेस 10वीं के बाद ही शुरू हो जाते हैं। जैसे पॉलीटेक्निक, आईटीआई आदि। कुछ संसथान इन कोर्सेस में एडमिशन 10वीं के बोर्ड एग्ज़ाम्स के आधार पर ही लेते हैं।  

सरकारी नौकरियों के लिए : कुछ सरकारी नौकरियाँ ऐसी होती हैं जिनमें 10वीं के मार्क्स भी गिने जाते हैं।  इस ऐसे में 10वीं के बोर्ड एग्जाम के मार्क्स बहुत ही महत्वपूर्ण हो जाते हैं।  

MP Board Result 2023 : 12वीं के बोर्ड रिज़ल्ट का महत्व 

यहाँ 12वीं के बोर्ड रिज़ल्ट के महत्व के बारे में बताया जा रहा है : 

कॉलेज एडमिशन के लिए : बहुत सी यूनिवर्सिटीज़ ऐसी होती हैं जो 12वीं के मार्क्स के आधार पर ही अपने कॉलेजों में एडमिशन देती हैं।  इसके लिए आपके 12वीं में मार्क्स अच्छे होना बहुत ज़रूरी है।  

सरकारी जॉब्स के लिए : बहुत सी सरकारी जॉब्स ऐसी होती हैं जिनमें 12वीं क्लास के मार्क्स का मूल्यांकन किया जाता है। इसके लिए आपका अच्छे मार्क्स के साथ 12वीं की परीक्षा पास करना ज़रूरी है।  

प्राइवेट जॉब्स के लिए : बहुत सी कंपनियां ऐसी होती हैं जो अपने यहाँ केवल उन्हीं लोगों को इंटरव्यू के लिए बुलाती हैं जिनके 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 60% या उससे अधिक मार्क्स होते हैं।  

एंट्रेंस एग्ज़ाम्स के लिए : कुछ संसथान ऐसे होते हैं जो अपने यहाँ एंट्रेंस एग्ज़ाम्स देने वालों के लिए एक फिक्स पर्सेंटेज का मापदंड तय करके रखते हैं।  उदाहरण के लिए आईआईटी की परीक्षा में बैठने के लिए सामान्य श्रेणी के कैंडिडेट्स के 12वीं की बोर्ड परीक्षा कम से कम 75% होने अनिवार्य हैं।  

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।  

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*