ETC Full Form : ETC का फुल फाॅर्म क्या है?

1 minute read
ETC Full Form in Hindi

किसी भी शब्द की शॉर्ट फॉर्म का प्रयोग करने से हम कम समय में अपनी बातों को अधिकाधिक लोगों तक पहुंचा सकते हैं। इसके माध्यम से समय की बचत तो होती ही है, साथ ही ये गहरे और कठिन शब्दों के उच्चारण को सरल भी बनाता है। कई बार हमें इन शार्ट फॉर्म का फुल फॉर्म नहीं पता होता है, जिन्हें हम इंटरनेट पर काफी खोजते हैं। साथ ही देखा गया है कि विभिन्न प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं और साक्षात्कारों में भी शॉर्ट फॉर्म से संबंधित फुल फॉर्म के बारे में पूछा जाता हैं। उन्हीं फुल फाॅर्म की लिस्ट में एक फुल फाॅर्म ETC Full Form in Hindi भी है, जिसके बारे में यहां बताया गया है।

ETC Full Form in Hindi – ईटीसी का फुल फॉर्म

ETC Full Form in Hindiएट सेटेरा (Et Cetera)

ETC क्या है?

ETC का फुलफॉर्म एट सेटेरा (Et Cetera) है। आसान शब्दों में समझा जाए तो इसका अर्थ ‘आदि’, ‘इत्यादि’ या ‘और भी बहुत कुछ’ होता है। ETC का उपयोग तब किया जाता है, जब हम किसी सूची में या किसी स्थान पर अन्य वस्तुओं या चीजों का उल्लेख न करते हुए ‘और भी’ या ‘इत्यादि’ कहना चाहते हैं।

ETC की उत्पत्ति

ETC शब्द की उत्पत्ति के बारे में कुछ विशेष बातें निम्नलिखित हैं, जो आपके ज्ञान में वृद्धि करेंगी-

  • ETC की उत्पति लैटिन भाषा के एक शब्द ‘et cetera’ से हुई है, जिसका अर्थ होता है- ‘और बाकी’ या ‘और इसी तरह’।
  • ETC के प्रयोग का सर्वप्रथम उल्लेख अंग्रेजी भाषा में मिलता है, जिसका प्रयोग 15वीं शताब्दी से किया जा रहा है।
  • ETC का प्रयोग आमतौर पर किसी ऐसी सूची या श्रृंखला में किया जाता है, जहाँ किसी अन्य वस्तु या चीज को स्पष्ट रूप से उल्लेखित न किया गए हो।
  • अक्सर इसका उपयोग किसी सूची या स्थान पर अतिरिक्त वस्तुओं या तत्वों को इंगित करने के लिए किया जाता है।
  • यह विभिन्न वस्तुओं को सूचीबद्ध करते समय उनके रिपीट होने से बचने के लिए एक सुविधाजनक और संक्षिप्त रूप की तरह कार्य करता है।

ETC का उपयोग

ETC का उपयोग लिखित और मौखिक दोनों ही रूप में किया जाता है। जब हम कोई लिस्ट बनाते हैं, जिसमें हमें बहुत से आइटम ऐड करने होते हैं तो ऐसे में हम दो-तीन आइटम को लिखकर आगे से आदि या ETC का प्रयोग करते हैं।

उदाहरण : रवि ने घर में पूजा के लिए सेब, केले, संतरे आदि (ETC) फल खरीदें।

इसी प्रकार से मौखिक रूप में भी ETC का प्रयोग तब किया जाता है। जब हम बातचीत के दौरान कुछ उदाहरण देते हैं, जिसमें हम कुछ बातें कहकर आगे की बातें बताए बिना सामने वाले को समझने का मौका देते हैं कि आगे क्या हो सकता है।

उदहारण : भारत में अनेक प्रकार के खेल खेले जाते हैं जैसे- हॉकी, क्रिकेट, फुटबॉल आदि (ETC)।

ETC के अन्य फुल फॉर्म

ETC के अन्य फुल फॉर्म यहां दिए गए हैं:

ETC Full Form in Biochemistryइलेक्ट्रॉन ट्रांसपोर्ट चैनElectron transport chain
ETC Full Form in Engineeringइलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशंसElectronics and telecommunications
ETC Full Form in Businessएक्सचेंज ट्रेड कमोडिटीजExchange-traded commodities

संबंधित आर्टिकल

EWS फुल फॉर्मRBC फुल फॉर्म
IAS फुल फॉर्मSSC फुल फॉर्म
MRI फुल फॉर्मESIC फुल फॉर्म
AIIMS फुल फॉर्मBCCI फुल फॉर्म
HTML फुल फॉर्मSSC CGL फुल फॉर्म
DSSSB फुल फॉर्मNPCI फुल फॉर्म
NCAP फुल फॉर्मCBSE फुल फॉर्म
KVS फुल फॉर्मNoida फुल फॉर्म
SSC GD फुल फॉर्मPTE फुल फॉर्म
PGT फुल फॉर्मT20 फुल फॉर्म
PVR फुल फॉर्मAM PM फुल फॉर्म
PVTG  फुल फॉर्मRPSC फुल फॉर्म
Phd फुल फॉर्मTGIF फुल फॉर्म
NOC फुल फॉर्मComputer फुल फॉर्म
WBC फुल फॉर्मNCERT फुल फॉर्म
OTT फुल फॉर्मBMW फुल फॉर्म
PPT फुल फॉर्मNRC  फुल फॉर्म
ED फुल फॉर्म IPS फुल फॉर्म
BSC फुल फॉर्म DSP फुल फॉर्म

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको ETC Full Form in Hindi के बारे में पता चला होगा। यदि आप फुल फॉर्म के अन्य ब्लॉग्स पढ़ना चाहते हैं तो Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*