Today History in Hindi | 18 July – देश के स्वाधीनता का कानून हुआ था पारित, जानें आज का इतिहास

1 minute read
Today History in Hindi

देश और दुनिया में 18 जुलाई यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 1947 में आज ही के दिन  भारतीय संसद ने इस देश के स्वाधीनता के क़ानून को पारित किया था। 1857 में 18 जुलाई को ही बंबई यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई थी।

18 जुलाई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1918 में आज ही के दिन नोबेल पुरस्कार से सम्मानित दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का जन्म हुआ था। 1955 में 18 जुलाई को ही परमाणु ऊर्जा से उत्पादित बिजली को व्यावसायिक रूप से पहली बार बेचा गया था। Today History in Hindi| 18 July में हम 18 जुलाई की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

Today History in Hindi| 18 July- के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 1857 में आज ही के दिन बंबई विश्वविद्यालय की स्थापना की गई थी।
  • 1872 में 18 जुलाई को ही ब्रिटेन में चुनाव में गुप्त मतदान अधिनियम आया और इससे पहले मतदान खुले तौर पर किए जाते थे।
  • 1907 में आज ही के दिन फ्रांसीसी सैनिकों ने कैसाब्लांका पर कब्जा किया था।
  • 1918 में 18 जुलाई को ही नोबेल पुरस्कार से सम्मानित दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का जन्म हुआ था।
  • 1947 में आज ही के दिन ब्रिटिश संसद द्वारा पारित भारत स्वतंत्रता अधिनियम को ब्रिटेन के सम्राट द्वारा मंजूरी दी गई थी।
  • 1951 में 18 जुलाई को ही उरुग्वे ने संविधान स्वीकार किया था।
  • 1955 में आज ही के दिन परमाणु ऊर्जा से उत्पादित बिजली को व्यावसायिक रूप से पहली बार बेचा गया था।
  • 1977 में 18 जुलाई को ही वियतनाम संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना था।
  • 1980 में आज ही के दिन पूर्ण रूप से भारत निर्मित उपग्रह ‘रोहिणी-1’ पृथ्वी की कक्षा में स्थापित हुआ था।
  • 1985 में 18 जुलाई को ही सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था।
  • 1994 में आज ही के दिन ब्राजील ने चौथी बार विश्व कप फ़ुटबाल चैंपियनशिप जीती थी।
  • 1996 में 18 जुलाई को ही भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी स्मृति मंधाना का जन्म हुआ था।
  • 2000 में 18 जुलाई को ही रातू जोसेफा इलोइलो ने फिजी के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।
  • 2002 में आज ही के दिन डाॅ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम देश के 12 वें राष्ट्रपति चुने गए थे।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 


हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 18 July में आपको 18 जुलाई का इतिहास और इससे जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*