एक जिला एक उत्पाद योजना क्या है?

1 minute read
एक जिला एक उत्पाद योजना

प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स से जुड़े क्वेश्चन पूछे जाते हैं, क्योंकि करंट अफेयर्स का उद्देश्य मनुष्य की समझ को विस्तार करना है। UPSC में प्री और मेंस एग्जाम के अलावा इंटरव्यू का भी महत्वपूर्ण रोल है, इसलिए कैंडिडेट्स को रोजाना हो रहीं आसपास और देश-दुनिया की घटनाओं को समझना होगा। आज हम इस ब्लाॅग में एक जिला एक उत्पाद योजना और इसके फायदे जानेंगे, जिसे आप अपनी तैयारी में जोड़ सकते हैं।

एक जिला एक उत्पाद योजना क्या है?

एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) पहल का उद्देश्य देश के सभी जिलों में क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देना है। इसके तहत राज्य के बेरोजगार युवाओं को नौकरियां दी जाएंगी। इससे राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और राज्य की उन्नति होगी। इस पहल का उद्देश्य सभी क्षेत्रों में समग्र सामाजिक आर्थिक विकास को सक्षम करने के लिए देश के प्रत्येक जिले (एक जिला-एक उत्पाद) से कम से कम एक उत्पाद का चयन, ब्रांड और प्रचार करना है। ओडीओपी पहल ने देश भर के 761 जिलों से कुल 1102 उत्पादों की पहचान की है।

यह भी पढ़ें- Ration Card in Hindi : जानिये कितने प्रकार के होते हैं राशन कार्ड और इनका महत्व

एक जिला एक उत्पाद योजना कब लाॅन्च हुई?

एक जिला एक उत्पाद योजना को जनवरी 2018 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लॉन्च किया गया था और इसकी सफलता के कारण बाद में इसे केंद्र सरकार द्वारा अपनाया गया। ‘एक जिला, एक उत्पाद (ODOP)’ को बाद में 2018 में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया था, ताकि राज्य के जिलों को उनकी पूरी क्षमता तक पहुंचने, आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में मदद मिल सके।

एक जिला एक उत्पाद योजना

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है और यह किसके लिए है?

एक जिला एक उत्पाद योजना के फायदे क्या हैं?

एक जिला एक उत्पाद योजना के फायदे इस प्रकार हैंः

  • राज्य में आय और स्थानीय रोजगार में सुधार करके पलायन को रोकना। 
  • राज्य में मैन्युफैक्चरिंग और एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा मिलना।
  • उत्पाद की क्वालिटी और स्किल डेवलपमेंट में सुधार। 
  • जिलों से चयनित उत्पादों का समग्र निर्यात बढ़ाएं। 
  • ओडीओपी उत्पादों को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देना।
  • स्थानीय शिल्प/कौशल का सुरक्षित और कला का प्रचार-प्रसार करना।
  • युवाओं को रोजगार की पहल को बढ़ावा देना।
  • क्षमता निर्माण और स्थानीय कौशल को बढ़ावा देना।
  • आय और स्थानीय नौकरी के अवसरों में वृद्धि करना।
  • उत्पादों को कला में दोबारा डिज़ाइन करना (पैकेजिंग या ब्रांडिंग के माध्यम से)।
  • उत्पादन को पर्यटन से जोड़ना।
एक जिला एक उत्पाद योजना

FAQs

एक जिला एक उत्पाद प्रारंभ करने वाला राज्य कौन सा है?

एक जिला एक उत्पाद प्रारंभ करने वाला राज्य उत्तर प्रदेश है।

एक जिला एक उत्पाद योजना की शुरुआत कब हुई?

एक जिला एक उत्पाद योजना की शुरुआत 24 जनवरी 2018 को हुई थी।

एक जिला एक उत्पाद किसने शुरू किया?

एक जिला एक उत्पाद उत्तर प्रदेश सरकार ने शुरू किया।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको एक जिला एक उत्पाद योजना के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। एग्जाम की तैयारी और बेहतर करने व UPSC में पूछे जाने वाले क्वैश्चंस के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*