UPSC 2023: G20 UPSC in Hindi: UPSC मेंस के लिए G20 टॉपिक पर महत्वपूर्ण शॉर्ट नोट्स 

1 minute read
G20 UPSC in Hindi

UPSC मेंस एग्जाम के लिए लखपति दीदी योजना एक बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक  है। इस साल UPSC मेंस के पेपर में G20 UPSC in Hindi से  सम्बंधित प्रश्न पूछे जाने की उम्मीद जताई जा रही है। वर्तमान समय को देखते हुए इस विषय की प्रासंगिता और भी बढ़ जाती है। यहाँ G20 UPSC in Hindi से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण शॉर्ट नोट्स दिए जा रहे हैं। ये नोट्स छोटे हैं इसलिए याद करने में आसान हैं।

मुख्य सुर्खियां 

  • सितम्बर 2023 में भारत G20 सम्मलेन की मेजबानी करने जा रहा है।  
  • चीन भारत में हो रहे G20 सम्मलेन का विरोध कर रहा है।  
  • G20 सम्मलेन में यूक्रेन रूस युद्ध सम्बन्धी अनुच्छेद होने के कारण रूस के द्वारा भी इस सम्मलेन का विरोध किया जा रहा है।  
  • भारत को रूस और चीन के विरोध के कारण G20 सम्मलेन के सम्बन्ध में एक संयुक्त विज्ञप्ति जारी करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  

यह भी पढ़ें : UPSC 2023:UPSC मेंस के लिए धारा 370 टॉपिक पर महत्वपूर्ण शॉर्ट नोट्स 

G20 सम्मलेन के बारे में 

यहाँ G20 UPSC in Hindi के बारे में बताया जा रहा है :  

  • G20 का पूरा नाम ग्रुप ऑफ़ 20 है।  
  • इसकी स्थापना वर्ष 1999 में की गई थी।  
  • इसके स्थापना का उद्देश्य एशियाई वित्तीय संकट के बाद वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों के लिये वैश्विक आर्थिक एवं वित्तीय मुद्दों पर चर्चा करने हेतु एक मंच के रूप में की गई थी।  
  • G-20 में 19 देश (अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील, कनाडा, चीन, फ्राँस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका) और यूरोपीय संघ शामिल है। 
  • G-20 सदस्य विश्व की लगभग दो-तिहाई आबादी, 85% वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद, 80% वैश्विक निवेश और 75% से अधिक वैश्विक व्यापार का प्रतिनिधित्व करते हैं।

यह भी पढ़ें : UPSC 2023 : Tropical cyclone UPSC in Hindi : UPSC मेंस के लिए उष्णकटिबंधीय चक्रवात टॉपिक पर महत्वपूर्ण शॉर्ट नोट्स 

G20 सम्मेलन से भारत को होने वाले लाभ 

यहाँ G20 UPSC in Hindi से भारत को होने वाले लाभों के बारे में बताया जा रहा है : 

  • जी-20 की अध्यक्षता के जरिए भारत को दुनियाभर के देशों के सामने ब्रैंड इंडिया की छवि मजबूत बनाने का मौका मिलेगा।  
  • देश के 50 शहरों में जी-20 से जुड़े आयोजनों की तैयारी का लक्ष्य रखा गया है. इसके जरिए टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। 
  • G 20 के जरिए मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट को बढ़ावा मिल सकता है।  
  • समिट के जरिए जी-20 देशों में भारत की छवि और बेहतर होगी. आतंकवाद के मुद्दे पर दुनिया के देश एकजुट होते हैं तो भारत चीन और पाकिस्तान जैसे देशों को कड़ा संदेश देगा।  
  • ऊर्जा संकट और आतंकवाद से निपटने के लिए भारत G20 सम्मलेन के जरिए बेहतर तरीके से विश्व के सामने रोडमैप तैयार कर सकेगा। 

भारत के लिए G20 सम्मेलन से सम्बंधित चुनौतियाँ 

यहाँ भारत के लिए यहाँ G20 UPSC in Hindi से संबंधित चुनौतियों के बारे में बताया जा रहा है : 

  • चीन भारत में होने वाले G20 सम्मलेन का विरोध कर रहा है। इस कारण से भारत को संयुक्त विज्ञप्ति जारी करने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है।  
  • G20 सम्मलेन में यूक्रेन रूस युद्ध सम्बन्धी अनुच्छेद होने के कारण रूस भी इस सम्मलेन से दूरी बना सकता है। ऐसे में रूस को G20 सम्मलेन में भाग लेने के लिए मनाना भी भारत के लिए एक बड़ी चुनौती होगी।  
  • मंदी की तरफ बढ़ती दुनिया और ऊर्जा संकट के जुड़े सवाल का जवाब देना भी भारत के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा।  

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।  

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*