Today’s Current Affairs in Hindi | 10 मई 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 10 May 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 10 मई के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. हर वर्ष 10 मई को ‘अंतर्राष्ट्रीय अर्गानिया दिवस (International Day of Argania) मनाया जाता है। 
  2. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चिरंजीवी और वैजयंती माला को सिनेमा में दिए उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘पद्म विभूषण’ से नवाजा है।
  3. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग जिले में ‘पिरुल लाओ-पैसे पाओ अभियान’ का शुभारंभ किया है। 
  4. संयुक्त राष्ट्र प्रवासन एजेंसी के अनुसार ‘भारत’ 100 बिलियन डॉलर से अधिक प्रेषण प्राप्त करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।
  5. आईआरईडीए ने “आईआरईडीए ग्लोबल ग्रीन एनर्जी फाइनेंस आईएफएससी लिमिटेड” को गिफ्ट सिटी, गुजरात में शामिल किया है।
  6. हाल ही में ‘भारत’ दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा सौर ऊर्जा उत्पादक देश बन गया है।  
  7. अमूल आगामी T-20 विश्वकप के लिए ‘श्रीलंका’ का आधिकारिक प्रयोजक बना है।
  8. HDFC लाइफ कंपनी के द्वारा ‘केकी मिस्त्री’ को नए चेयरमैन के रूप में नियुक्त किया गया है।
  9. ‘चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान’ 9-10 मई को सशस्त्र बलों की संयुक्तता एवं एकीकरण पर आधारित दो दिन के सम्मेलन परिवर्तन चिंतन-II की अध्यक्षता करेंगे। 
  10. केरल के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता ‘संगीत सिवन’ का 61 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। 
  11. प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता ‘पवन सिंधी’ को अनुकरणीय सेवा के लिए प्रतिष्ठित ग्लोबल प्राइड ऑफ सिंधी अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया है। 
  12. हाल ही में Google ने भारत में ‘वॉलेट ऐप’ लॉन्च किया है। 

यह भी पढ़ें –  1857 में आज ही के दिन शुरू हुआ था भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम

10 मई 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1. किस देश में ‘मातातीर्थ औंसी’ यानी मातृ दिवस मनाया गया है? 

(A) भूटान  
(B) नेपाल 
(C) श्रीलंका 
(D) कंबोडिया
उत्तर- नेपाल 

2.  ‘जू फेइहोंग’ को भारत में किस देश का नया राजदूत नियुक्त किया गया है?

(A) चीन 
(B) ताइवान
(C) साउथ कोरिया 
(D) जापान 
उत्तर- चीन 

3.  Visa ने किसे भारत में कंट्री मैनेजर के रूप में नियुक्त किया है?

(A) मोहन आनंद 
(B) विजय शर्मा 
(C) शंकर कामथ
(D) सुजई रैना
उत्तर- सुजई रैना

4. किस स्नूकर खिलाड़ी ने अपना पहला स्नूकर विश्व खिताब जीता है?

(A) पंकज आडवाणी
(B) काइरेन विल्सन
(C) जैक जोन्स
(D) टेरी ग्रिफिथ्स
उत्तर- काइरेन विल्सन

5. भारतीय सीनियर पुरुष बास्केटबॉल टीम का मुख्य कोच किसे नियुक्त किया गया है?

(A) पीएस संतोष  
(B) जे विलियम्स
(C) स्कॉट फ्लेमिंग
(D) माइकल बेस्ली
उत्तर- स्कॉट फ्लेमिंग

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*