CBSE 10th 12th Rechecking 2024 : जानिए रिवैल्युएशन और रीचेकिंग का प्रोसेस क्या है

1 minute read
CBSE 12th Rechecking

CBSE 10th, 12th Rechecking 2024 : यूपी बोर्ड का रिजल्ट आने के बाद सभी की निगाहें सीबीएसई के रिजल्ट पर हैं। CBSE के 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार जल्द भी खत्म होने वाला है। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, 10वीं और 12वीं क्लास के CBSE Board Result 7 से 15 मई तक जारी किये जा सकते हैं। हालांकि अभी तक बोर्ड की तरफ से इसके लिए कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। जो छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in और results.cbse.nic.in पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके देख सकेंगे।

इसके अलावा, CBSE Board Result 2024 मार्क्स के वेरिफ़िकेशन और आंसर शीट की फोटोकॉपी के लिए एप्लीकेशन फीस INR 500(प्रति पेपर) और INR 700 (प्रति आंसर शीट) हो सकती है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा को पास करने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय और टोटल एग्रीगेट में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने चाहिए। इसलिए, जो छात्र न्यूनतम अंक प्राप्त करने में विफल रहते हैं, वे सीबीएसई पुनर्मूल्यांकन 2024 के लिए आवेदन कर सकेंगे।

CBSE 12th Rechecking 2024: ऐसे कर पाएंगे अप्लाई

CBSE Board Result 2024 से नाखुश छात्र CBSE 12th Rechecking 2024 पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह प्रक्रिया सभी छात्रों के लिए खुली होती है। नीचे दी गयी स्टेप- बाय- स्टेप गाइड को फॉलो करें और री- इवैल्यूएशन यानि पुनर्मूल्यांकन हुए रीचेकिंग के लिए एप्लाई करें –

  • केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE Board Result 2024 की आधिकारिक वेबसाइट – cbse.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर CBSE Board Result 2024 के पुनर्मूल्यांकन लिंक या अंकों के सत्यापन के लिए आवेदन करने के लिंक पर क्लिक करें (लिंक एक्टिव होने के बाद)।
  • पूछे गए विवरण भरें और अपेक्षित शुल्क का भुगतान करें।
  • एक बार हो जाने के बाद, कृपया बाद में क्रॉस-चेक करने के लिए किए गए सबमिशन को नोट करने के लिए सहेजें और डाउनलोड करें।

ये भी पढ़ें 

उम्मीद है आप सभी को CBSE 12th Rechecking 2024 से संबंधित सभी जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह के सभी बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।।  

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*