8 मार्च का इतिहास (8 March Ka Itihas) – 1911 में आज ही के दिन यूरोप में पहली बार मनाया गया था अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

1 minute read
8 मार्च का इतिहास (8 March Ka Itihas)

देश और दुनिया में 8 मार्च का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 8 मार्च का इतिहास (8 March Ka Itihas) जानेंगे।

8 मार्च का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1911 में 8 मार्च के दिन ही यूरोप में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया था। 1948 में आज ही के दिन एअर इंडिया इंटरनेशनल की स्थापना हुई थी। 

2008 में 8 मार्च के दिन ही फिल्म फेयर ऑफ फुटपाथ ने काहिरा इंटरनेशनल फेस्टिवल फाॅर चिल्ड्रेन में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। 2009 में आज ही के दिन भारत के गोल्फ खिलाड़ी ज्योति रंधावा ने थाइलैंड ओपन खिताब जीता था।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

8 मार्च का इतिहास (8 March Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2009 में आज ही के दिन भारत के गोल्फ खिलाड़ी ज्योति रंधावा ने थाइलैंड ओपन खिताब जीता था।
  • 2008 में 8 मार्च के दिन ही फिल्म फेयर ऑफ फुटपाथ ने काहिरा इंटरनेशनल फेस्टिवल फाॅर चिल्ड्रेन में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। 
  • 2006 में आज ही के दिन रूस ने ईरान मामले पर अपना प्रस्ताव वापस लिया था।
  • 2004 में 8 मार्च के दिन ही इराक के गवर्निंग काउंसिल द्वारा एक नए संविधान पर साइन किए गए थे।
  • 1948 में आज ही के दिन एअर इंडिया इंटरनेशनल की स्थापना हुई थी।
  • 1942 में 8 मार्च को ही द्वितीय विश्व शुद्ध के दौरान जापानी सेना ने वर्मा के रंगून पर कब्जा किया था।
  • 1930 में आज ही के दिन महात्मा गांधी ने सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरू किया था।
  • 1911 में 8 मार्च के दिन ही यूरोप में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया था।
  • 1910 में आज ही के दिन कोपनहेगेन (डेनमार्क) में हुए महिलाओं के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस तय करने का प्रस्ताव रखा था।
  • 1909 में 8 मार्च के दिन ही अमेरिकी सोशलिस्ट पार्टी ने पहली बार राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया था।
  • 1907 में आज ही के दिन ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स ने महिलाओं के मताधिकार से संबंधित विधेयक को ठुकरा दिया था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

8 मार्च का इतिहास (8 March Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1989 में आज ही के दिन भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर का जन्म हुआ था।
  • 1975 में 8 मार्च को ही भारतीय अभिनेता फ़रदीन ख़ान का जन्म हुआ था।
  • 1953 में आज ही के दिन राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का जन्म हुआ था।
  • 1921 में 8 मार्च के दिन ही प्रसिद्ध फिल्म गीतकार साहिर लुधियानवी का जन्म हुआ था।
  • 1889 में आज ही के दिन भारतीय राजनीतिज्ञ और ब्रिटिश भारत के उड़ीसा प्रांत के मुख्यमंत्री विश्वनाथ दास का जन्म हुआ था।
  • 1889 में आज ही के दिन गांधीवादी नेता, स्वतंत्रता सेनानी और पंजाब के प्रथम मुख्यमंत्री गोपी चन्द भार्गव का जन्म हुआ था।
  • 1864 में 8 मार्च के दिन ही प्रसिद्ध मराठी लेखक हरी नारायण आप्टे का जन्म हुआ था।

8 मार्च को हुए निधन

  • 1957 में आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रीय नेता बाल गंगाधर खेर का निधन हुआ था।
  • 1535 में 8 मार्च के दिन ही मेवाड़ की रानी रानी कर्णावती का निधन हुआ था।

संबंधित ब्लाॅग्स

1 मार्च का इतिहास2 मार्च का इतिहास
3 मार्च का इतिहास4 मार्च का इतिहास
5 मार्च का इतिहास

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 8 मार्च का इतिहास (8 March Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*