बिहार के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकाल

1 minute read
बिहार के मुख्यमंत्री

बिहार राज्य का गठन 22 मार्च 1912 को हुआ था। जनसंख्या के दृष्टिकोण से बिहार भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है। राजनीतिक नजरिए से बिहार में विधानसभा की सीटें 243 और लोकसभा की 40 सीटें हैं। राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। यहां हम बिहार के मुख्यमंत्री की सूची और उनके कार्यकाल के बारे में जानेंगे, क्योंकि यह विषय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री के बारे में

किसी भी स्टेट में राज्यपाल कानूनी प्रमुख होता है, लेकिन वास्तविक कार्यकारी अधिकार सीएम के पास होता है। भारत के संविधान के अनुच्छेद 164 में बताया गया है कि मुख्यमंत्री की नियुक्ती राज्यपाल द्वारा की जाएगी। एक राज्य में सिर्फ एक ही चीफ मिनिस्टर होता है। मुख्यमंत्री सीधे तौर पर निर्वाचित नहीं होता बल्कि उस पार्टी द्वारा चीफ मिनिस्टर को मनोनीत किया जाता है जिसके पास राज्य में सबसे अधिक MLA होते हैं। ऐसा माना जाता है कि मुख्यमंत्री राज्य स्तर पर प्रधानमंत्री के समान ही होता है।

बिहार के मुख्यमंत्री की सूची क्या है?

यहां आपको बिहार के मुख्यमंत्री की सूची और उनके कार्यकाल के बारे में बताया जा रहा है:

मुख्यमंत्री कार्यकाल
श्रीकृष्ण सिन्हा26 जनवरी 1950 से 31 जनवरी 1961 तक
दीप नारायण सिंह1 फरवरी 1961 से 18 फरवरी 1961 तक
बिनोदानंद झा18 फरवरी 1961 से 2 अक्टूबर 1963 तक
के बी सहाय2 अक्टूबर 1963 से 5 मार्च 1967 तक
महामाया प्रसाद सिन्हा5 मार्च 1967 से 28 जनवरी 1968 तक
सतीश प्रसाद सिंह28 जनवरी 1968 से 1 फरवरी 1968 तक  
बीपी मंडल 1 फरवरी 1968 से 22 मार्च 1968 तक
भोला पासवान शास्त्र22 मार्च 1968 से 28 जून 1968 तक
राष्टरपति शासन29 जून 1968 से 26 फरवरी 1969 तक
हरिहर सिंह 26 फरवरी 1969 से 22 जून 1969 तक
भोला पासवान शास्त्री22 जून 1969 से 4 जुलाई 1969 तक
राष्ट्रपति शासन6 जुलाई 1969 से 16 फरवरी 1970 तक
दरागा प्रसाद राय  16 फरवरी 1970 से 22 दिसम्बर 1970 तक
कर्पूरी ठाकुर 22 दिसम्बर 1970 से 2 जून 1971 तक
भोलापासवान शास्त्री2 जून 1971 से 9 जनवरी 1972 तक
राष्ट्रपति शासन9 जनवरी 1972 से 19 मार्च 1972 तक
केदार पांडेय19 मार्च 1972 से 2 जुलाई 1973 तक 
अब्दुल गफूर 2 जुलाई 1973 से 11 अप्रैल 1975 तक
जगन्नाथ मिश्रा11 अप्रैल 1975 से 30 अप्रैल 1977 तक
राष्ट्रपति शासन30 अप्रैल 1977 से 24 जून 1977 तक
कर्पूरी ठाकुर24 जून 1977 से 21 अप्रैल 1979 तक
राम सुंदर दास  21 अप्रैल 1979 से 17 फरवरी 1980 तक
राष्ट्रपति शासन17 फरवरी 1980 से 8 जून 1980 तक
जगन्नाथ मिश्रा8 जून 1980 से 14 अगस्त 1983 तक
चंद्रशेखर सिंह14 अगस्त 1983 से 12 मार्च 1985 तक
बिंदेश्र्वरी दुबे12 मार्च 1985 से 13 फरवरी 1988 तक
भागवत झा आजादी 14 फरवरी 1988 से 10 मार्च 1989 तक
सत्येंद्र नारायण सिन्हा11 मार्च 1989 से 6 दिसम्बर 1989 से 
जगन्नाथ मिश्रा 6 दिसम्बर 1989 से 10 मार्च 1990 तक
लालू प्रसाद यादव10 मार्च 1990 से 28 मार्च 1995 तक
राष्ट्रपति शासन28 मार्च 1995 से 4 अप्रेल 1995 तक
लालू प्रसाद यादव4 अप्रैल 1995 से 25 जुलाई 1997 तक 
रावड़ी देवी25 जुलाई 1997 से 11 फरवरी 1999 तक
राष्ट्रपति शासन11 फरवरी 1999 से 9 मार्च 1999 तक
रावड़ी देवी9 मार्च 1999 से 2 मार्च 2000 तक
नीतीश कुमार2 मार्च 2000 से 10 मार्च 2000 तक
रावड़ी देवी11 मार्च 2000 से 6 मार्च 2005 तक
राष्ट्रपति शासन7 मार्च 2005 से 24 नवम्बर 2005 तक
नीतीश कुमार24 नवम्बर 2005 से 20 मई 2014 तक
जीतन राम मांझी20 मई 2014 से 22 फरवरी 2015 तक
नीतीश कुमार20 फरवरी 2015 से वर्तमान तक।

बिहार के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?

बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह थे। उन्होंने 2 अप्रैल 1946 से 1961 तक सीएम पद पर रहते हुए जनता की सेवा की। कृष्ण सिंह बचपन से ही मेधावी थे और उन्होंने भारत के स्वत्रंता आंदोलन में अपनी अहम भूमिका निभाई थी। आपको बता दें कि जमींदारी प्रथा को खत्म करने वाले वह पहले मुख्यमंत्री थे। जनता को संबोधित करने पर उन्हें बिहार केसरी के नाम से जाना जाता था।

बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन है?

बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। नीतीश ने 2022 में 8वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वह सबसे लंबे समय तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे हैं। वह जनता दल यू राजनीतिक दल के प्रमुख नेताओं में से हैं। नीतीश कुमार एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जिन्होंने 22 फरवरी 2015 से बिहार के 22वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया है, वे पहले 2005 से 2014 तक और 2000 में एक छोटी अवधि के लिए पद पर रहे थे।

बिहार के मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री बनने के लिए क्या योग्यता है?

सीएम बनने के लिए भारत के संविधान में योग्यता का उल्लेख नहीं किया गया। जो योग्यता MLA बनने के लिए होती है वही योग्यता सीएम के लिए होती है। मुख्यमंत्री बनने के लिए आपको एक भारत का आदर्श नागरिक होना आवश्यक है। और आपकी उम्र 25 साल या उससे अधिक होनी चाहिए। मुख्यमंत्री बनने के लिए आपके पास विधानसभा की सदस्यता होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री का कार्यकाल कितना होता है?

सीएम का कार्यकाल 5 साल तक होता है, इसे हमारे भारत के संविधान में भी बताया किया गया है कि मुख्यमंत्री की नियुक्ती राज्यपाल द्वारा का जाएगी। मुख्यमंत्री का कार्यकाल निश्चित नहीं होता है और वह राज्यपाल के विवेक पर कार्य करता है। 

मुख्यमंत्री की काम क्या होता है?

बिहार के मुख्यमंत्री की सूची जानने के साथ ही यहां हम मुख्यमंत्री का कार्य जानेगें:

  • मुख्यमंत्री राज्य के कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्रीयों के मंत्रालय आवंटित करता हैं।
  • सीएम मंत्रिमंडल की बैठकों की अध्यक्षता करता है। 
  • मुख्यमंत्री गवर्नर को किसी भी विधायक को मंत्री बनाने के लिए एडवाईज देता है।
  • मुख्यमंत्री राज्य का प्रमुख प्रवक्ता होता है।
  • सरकार के प्रति काम न करने वाले  मंत्रियों पद से हटाना
  • विधानसभा को उसके कार्यकाल की समाप्ति से पहले भंग करने की शक्ति
  • मंत्रिपरिषद के खिलाफ कार्य करने वालों का आपराधिक रिकाॅर्ड चेक करना
  • मंत्रियों की सूची तैयार करना और उसे राज्यपाल को सौंपकर सरकार बनाना
  • राज्यपाल और मंत्रिपरिषद के बीच कड़ी के रूप में कार्य करना।

बिहार के मुख्यमंत्री से जुड़े 10 प्रमुख सवाल 

बिहार के मुख्यमंत्री से जुड़े 10 प्रमुख सवाल इस प्रकार हैं:

1- बिहार के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?

उत्तर- बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिन्हा थे। 

2- बिहार में सबसे ज्यादा समय के लिए पद पर रहने वाले मुख्यमंत्री कौन है?

उत्तर- नीतीश कुमार।

3- बिहार में 5 दिन के लिए मुख्यमंत्री कौन बने थे?

उत्तर- सतीश प्रसाद सिंह।

4- बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री कौन थी?

उत्तर- बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री रावड़ी देवी थीं।

5- बिहार में अब तक कितने मुख्यमंत्री हो चुके हैं?

उत्तर- बिहार में अब तक 23 मुख्यमंत्री हो चुके हैं।

6- 1978 में बिहार का मुख्यमंत्री कौन था?

उत्तर- राम सुंदर दास।

7- बिहार के दूसरे मुख्यमंत्री कौन थे?

उत्तर- दीप नारायण सिंह। 

8- बिहार में कितनी बार राष्ट्रपति शासन लग चुका है?

उत्तर- बिहार में अब तक 8 बार राष्ट्रपति लग चुका है।

9- बिहार का पुराना नाम क्या है?

उत्तर- रिपोर्ट्स और रिसर्च के मुताबिक, बिहार का पुराना नाम विहार है।

10- बिहार में विधानसभा की संख्या कितनी है?

उत्तर- बिहार में विधानसभा के सदस्यों की संख्या 243 है।

संबंधित ब्लाॅग्स

भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकालभारत के रक्षा मंत्री की लिस्ट और जानें उनका कार्यकाल
भारत के शिक्षा मंत्री की लिस्ट और जानें उनका कार्यकालउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकाल
हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकालउत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकाल
भारतीय रिर्जव बैंक के गवर्नर की सूची और जानें उनका कार्यकालराजस्थान के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकाल
गुजरात के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकालदिल्ली के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकाल

FAQs

बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं?

नीतीश कुमार।

मुख्यमंत्री का कार्यकाल कितने वर्ष तक होता है?

मुख्यमंत्री का कार्यकाल 5 वर्ष तक का होता है। 

बिहार में कुल कितने विधायक हैं?

बिहार में विधानसभा के 243 सदस्य हैं।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको बिहार के मुख्यमंत्री की सूची और उनके बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ब्लाॅग्स पढ़ने के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*