महात्मा गांधी का जन्म कब हुआ था?

1 minute read
महात्मा गांधी का जन्म कब हुआ था?
महात्मा गांधी का जन्म कब हुआ था?

Gandhi ji Ka Janm Kab Hua Tha : महात्मा गांधी के जीवन और उनके संघर्षों को लोग आज भी याद करते हैं और उनसे बहुत प्रभावित होते हैं। मोहनदास करमचंद गांधी आज दुनिया के सबसे प्रभावशाली व्यक्तित्वों में से एक हैं। यहीं नहीं वे भारत के एक राजनीतिक नेता थे जो ब्रिटिश उपनिवेशवाद के खिलाफ देश के अहिंसक प्रतिरोध आंदोलन का नेतृत्व करने के लिए जाने जाते हैं। देश उनके योगदान को कभी नहीं भूल सकता है। ऐसे ही बहुत से तथ्य हैं, जो बापू की वीरगाथा को बताते हैं, तो चलिए जानते हैं Gandhi ji Ka Janm Kab Hua Tha और महात्मा गांधी के जीवन, आंदोलनों, उनके कुछ अनमोल विचार आदि के बारे में।

महात्मा गांधी का जन्म कब हुआ था?

भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जिन्हें हम मोहनदास करमचंद गांधी या बापू के नाम से भी जानते हैं। बापू का जन्म दिन 02 अक्टूबर 1869 गुजरात के पोरबंदर में मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उनके 2 भाई थे लक्ष्मीदास करमचंद गांधी, करसनदास गांधी, वे सब में सबसे छोटे थे। हर साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाई जाती है।

पारिवारिक जीवन 

महात्मा गांधी के पिता का नाम करमचंद गांधी व माता का नाम पुतलीबाई था। महात्मा गांधी का विवाह सिर्फ 13 वर्ष की आयु में कस्तूरबा के साथ हो गया था। उनके चार बेटे हरिलाल, मणिलाल, रामदास व देवदास थे। वे वर्ष 1888 में लॉ की शिक्षा प्राप्त करने के लिए लंदन गये। अपनी क़ानूनी शिक्षा के बाद मई 1893 में बापू ने वकील के तौर पर काम करने के लिए दक्षिण अफ्रीका चले गए। वंहा उन्होंने नस्लीय भेदभाव का प्रथम बार अनुभव किया। 22 मई 1894 को गांधी जी द्वारा नेटाल इंडियन कांग्रेस की स्थापना की गई और दक्षिण अफ्रीका में अपने देश के अधिकारों के लिए कठिन परिश्रम किया।

गांधी जी के नारे कौन कौन से हैं?

  1. जहाँ पवित्रता है, वहीं निर्भयता है।
  2. किसी की मेहरबानी मांगना, अपनी आजादी बेचना।
  3. करो या मरो।
  4. भारत छोड़ो।
  5. किसी की मेहरबानी मांगना, अपनी आजादी बेचना है।
  6. जहाँ प्रेम है वहां जीवन है।
  7. भगवान का कोई धर्म नहीं है।
  8. कानों का दुरुपयोग मन को दूषित और अशांत करता है।

नोट पर गांधी जी का फोटो क्यों होता है?

आजादी के बाद कई वर्षों तक भारतीय नोटों पर अशोक स्तंभ या दूसरे प्रतीक छपते रहे थे। वहीं महात्मा गांधी की स्वीकार्यता पूरे देश में थी, इसलिए लिया महात्मा गांधी की तस्वीर लगाने का फैसला लिया गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक माना जाता है, की यदि महात्मा गांधी की फोटो के अतिरिक्त किसी अन्य महापुरुष की तस्वीर को छापा जाता, तो इससे विवाद और विरोध हो सकता था। 

महात्मा गांधी के कुछ अनमोल विचार 

  1. “प्रेम दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति है और फिर भी हम जिसकी कल्पना कर सकते हैं उसमे सबसे नम्र है।”
  2. “एक राष्ट्र की संस्कृति उसमे रहने वाले लोगों के दिलों में और आत्मा में रहती है।”
  3. “जहाँ प्रेम है वहां जीवन है।”
  4. “एक कायर प्यार का प्रदर्शन करने में असमर्थ होता है, प्रेम बहादुरों का विशेषाधिकार है।”
  5. “राष्ट्रीय व्यवहार में हिन्दी को काम में लाना देश की उन्नति के लिए आवश्यक है।”
  6. “पृथ्वी सभी मनुष्यों की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त संसाधन प्रदान करती है, लेकिन लालच पूरी करने के लिए नहीं।”
  7. “मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है। सत्य मेरा भगवान है, अहिंसा उसे पाने का साधन।”
  8. “किसी चीज में यकीन करना और उसे ना जीना बेईमानी है।”
  9. “सत्य बिना जन समर्थन के भी खड़ा रहता है, वह आत्मनिर्भर है।” 
  10. “एक धर्म जो व्यावहारिक मामलों के कोई दिलचस्पी नहीं लेता है और उन्हें हल करने में कोई मदद नहीं करता है वह कोई धर्म नहीं है।”

संबंधित आर्टिकल्स

महात्मा गांधी की मृत्यु कब हुई थी?जानिए महात्मा गांधी के पिता का नाम?
जानिए गांधीजी के तीन बंदर मिज़ारू, किकाज़ारू और इवाज़ारू के बारे में

FAQs

महात्मा गांधी का जन्म कब हुआ था?

महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को हुआ था।

महात्मा गांधी के पिता का नाम क्या था?

महात्मा गांधी के पिता का नाम करमचंद गांधी था।

महात्मा गांधी के कितने भाई थे?

महात्मा गांधी के 2 भाई थे।

महात्मा गांधी का जन्म कहां हुआ था?

महात्मा गांधी का जन्म गुजरात राज्य के पोरबंदर में हुआ था।

उम्मीद है कि Gandhi ji Ka Janm Kab Hua Tha ब्लॉग में आपको महात्मा गांधी के बारे में और उन पर निबंध लिखने की जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*