राज्यसभा क्या है और इसकी शक्तियां व कार्य क्या हैं?

1 minute read
राज्यसभा क्या है और इसकी शक्तियां व कार्य क्या हैं

भारत में संसद का उच्च सदन राज्यसभा है। राज्यसभा ही लोकसभा के निर्णयों की समीक्षा करने और सत्तापक्ष के कुछ अनावश्यक निर्णयों पर अंकुश लगाने के लिए है। राज्यसभा के बारे में हम सभी को पूरी जानकारी होनी चाहिए क्योंकि इस विषय से UPSC में प्री, मेंस एग्जाम और इंटरव्यू के अलावा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। आज हम इस ब्लाॅग में राज्यसभा क्या है और इसकी शक्तियां व कार्य क्या हैं? (RajyaSabha in Hindi) के बारे में जानेंगे, जिसे आप अपनी तैयारी में जोड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं कि भारत में लोकसभा के पहले आम चुनाव कब हुए और क्या रहीं थीं चुनौतियां?

राज्यसभा (RajyaSabha) क्या है?

राज्‍यसभा (RajyaSabha) एक स्‍थायी निकाय है और इसे भंग नहीं किया जा सकता। इसके एक तिहाई सदस्‍य प्रत्‍येक दूसरे वर्ष सेवानिवृत्‍त होते हैं और उन्‍हें नए निर्वाचित सदस्‍यों द्वारा रिप्लेस किया जाता है। प्रत्‍येक सदस्‍य को 6 वर्ष के लिए निर्वाचित (नाॅमिनेट) किया जाता है। भारत का उपराष्‍ट्रपति राज्‍य सभा का पदेन सभापति है। यह सदन अपने सदस्‍यों में से एक उप सभापति का चुनाव भी करता है। इसके अलावा राज्‍य सभा में उप-सभापतियों का एक पैनल होता है।

राज्यसभा में हैं 250 सदस्य

राज्‍य सभा में ऑफिशियल 250 सदस्‍य होंगे। इनमें 238 सदस्‍य राज्‍यों तथा संघ राज्‍य क्षेत्रों के प्रतिनिधि होंगे और 12 सदस्‍यों को राष्‍ट्रपति द्वारा नामांकित किया जाएगा। राज्यसभा का गठन 6 वर्ष के लिए होता है यह एक स्थाई सदन है जो कभी भंग नहीं किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- लोकसभा क्या है और इसकी शक्तियां व कार्य क्या हैं?

राज्यसभा की स्थापना कब हुई थी?

राज्यसभा (RajyaSabha) का गठन 13 अप्रैल 1952 को किया गया था इसकी पहली बैठक 13 मई 1952 को हुई थी। राष्ट्रपति साल में कम से कम दो बार राज्यसभा का अधिवेशन बुलाता है। राज्यसभा के एक सत्र के अंतिम बैठक तक तथा अगले सत्र की प्रथम बैठक की नियत तिथि के बीच 6 माह से अधिक का अंतर नहीं होना चाहिए।

राज्यसभा क्या है और इसकी शक्तियां व कार्य क्या हैं

राज्यसभा की शक्तियां और कार्य क्या हैं?

RajyaSabha को जानने के साथ ही हमें इसकी शक्तियां और कार्यों के बारे में जानना चाहिए, जोकि इस प्रकार हैंः

  • राज्यसभा लोकसभा के साथ मिलकर कानून बनाती है।
  • राज्यसभा लोकसभा के साथ मिलकर संविधान में संशोधन करती है।
  • राज्यसभा की बगैर सहमति के कोई विधेयक कानून नहीं बन सकता।
  • राज्यसभा महाभियोग की प्रक्रिया में भाग लेती है।
  • राज्यसभा किसी विषय को राष्ट्रीय महत्व का घोषित कर सकती है।
  • राज्यसभा राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के निर्वाचन में शामिल होती है।
  • राज्यसभा के सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयुसीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • वर्तमान में राज्यसभा में सदस्यों की संख्या 245 है।
  • भारत के उपराष्ट्रपति राज्यसभा के पदेन सभापति के तौर पर जाने जाते हैं।

संबंधित ब्लाॅग्स

UPSC Question : भारत के पहले वित्त मंत्री कौन थे?UPSC Question : भारत के पहले प्रधानमंत्री कौन थे?
UPSC Question : भारत के पहले राष्ट्रपति कौन थे?भारत में प्रधानमंत्री का कार्यकाल कितना होता है?
UPSC Question : भारत में गठबंधन की सरकार के पहले प्रधानमंत्री कौन थे?UPSC Question : भारत के प्रथम मुख्य चुनाव आयुक्त कौन थे?
UPSC Question : भारत के पहले गृहमंत्री कौन थे?UPSC Question : भारत के पहले शिक्षा मंत्री कौन थे?
Bharat ke Raksha Mantri : भारत के पहले रक्षा मंत्री कौन थे?Bharat ke Pehle Uprashtrapati : भारत के पहले उपराष्ट्रपति कौन थे?

FAQs

राज्यसभा के लिए न्यूनतम आयुसीमा कितनी है?

30 वर्ष।

राज्यसभा में सदस्यों की अधिकतम संख्या कितनी हो सकती है?

250।

राज्यसभा के सदस्यों का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है?

6 वर्ष का।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको राज्यसभा क्या है और इसकी शक्तियां व कार्य क्या हैं? के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। एग्जाम की तैयारी और बेहतर करने व UPSC में पूछे जाने वाले क्वैश्चंस के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*