International Delegate’s Day : 25 अप्रैल को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि दिवस का इतिहास, महत्वपूर्ण तथ्य, महत्व

1 minute read
International Delegate’s Day in Hindi

वैश्विक स्तर पर शान्ति स्थापित करने में संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधि बड़ी भूमिका निभाते हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ के ये प्रतिनिधि इस बात को भी सुनिश्चित करते हैं कि वैश्विक स्तर पर देशों में सहयोग आपस में बना रहे। संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से ही हर साल 25 अप्रैल के दिन वैश्विक स्तर पर International Delegate’s Day यानि अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि दिवस मनाया जाता है। यह दिवस संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधियों की भूमिका के संबंध में लोगों में जागरूकता की वृद्धि करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस ब्लॉग में International Delegate’s Day in Hindi के इतिहास, महत्वपूर्ण तथ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में बताया गया है।

International Delegate’s Day in Hindi – अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि दिवस क्या है?

अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि दिवस हर साल 25 अप्रैल को मनाया जाता है। यह दिवस वैश्विक स्तर पर मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधि विश्व में शान्ति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए बहुत काम करते हैं, इनके योगदान को चिन्हित करने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि दिवस मनाया जाता है।  

प्रतिनिधि दिवस के दिन प्रतिनिधि अपने देशों का प्रतिनिधित्व करने के लिए संयुक्त राष्ट्र की बैठक में उपस्थिति दर्ज कराते हैं। इसी क्रम में संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधि अपने देश के पक्ष में बात संयुक्त राष्ट्र के सामने रखते हैं। वे किसी बड़े राजनेता की अनुपस्थिति में अपने देश की तरफ से वोटिंग भी करते हैं। इन प्रतिनिधियों को उनके राष्ट्रों की सरकारों के द्वारा चुना जाता है और वे अपने राष्ट्र के हितों के लिए वैश्विक स्तर पर कार्य भी करते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि दिवस का इतिहास 

सैन फ्रांसिस्को में 25 अप्रैल 1945 के दिन पहली बार 50 देशों के प्रतिनिधि एक जगह मिले थे। इस सम्मेलन की स्थापना दूसरे विश्व युद्ध में हुई त्रासदी पर विचार विमर्श करने के उद्देश्य से की गई थी। इस सम्मलेन का मुख्य लक्ष्य संयुक्त राष्ट्र की ओर से प्रतिनिधियों का एक संगठन तैयार करना था, जो दुनिया में शान्ति स्थापित करने की दिशा में कार्य कर सके। इन प्रतिनिधियों को सम्मान देने और इनके कार्यों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र महासभा की ओर से वैश्विक स्तर पर 25 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि दिवस (International Delegate’s Day in Hindi) के रूप में मनाए जाने की घोषणा की गई थी। 

अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि दिवस

अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि दिवस का महत्व 

यहाँ अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि दिवस (International Delegate’s Day in Hindi) के महत्वों के बारे में बताया जा रहा है : 

  • बहुपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देना : अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि दिवस (International Delegate’s Day in Hindi) के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र अपने प्रतिनिधियों को वैश्विक स्तर पर शान्ति बनाए रखने और विश्व के विभिन्न देशों के आपस में सहयोग देने की प्रक्रिया को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित करता है।  
  • वैश्विक शांन्ति को मजबूत करना : अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि दिवस (International Delegate’s Day in Hindi) के मौके पर संयुक्त राष्ट्र अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से वैश्विक शांति को मजबूत करने के उद्देश्य से बढ़ावा देता है। अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि दिवस के दिन संयुक्त राष्ट्र अपने प्रतिनिधियों को इस दिशा में अधिक तेज़ी से काम करने के लिए प्रोत्साहित करता है।  
  • अंतर्राष्ट्रीय कानून व्यवस्था को मजबूत करना : अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि दिवस के मौके पर संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय क़ानून व्यवस्था के प्रति वैश्विक स्तर पर जागरूकता फ़ैलाने का काम करता है ताकि विश्व में शांति बनी रहे और वैश्विक स्तर पर किसी भी प्रकार की अराजकता को रोका जा सके। 
  • संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधियों के सम्मान का दिन : अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि दिवस हमें उन सभी संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधियों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है जिन्होंने विश्व शांति के लिए कार्य किए हैं। यह दिवस हमें याद दिलाता है कि हम एक वैश्विक नागरिक हैं और एक बेहतर विश्व और सुनहरा भविष्य बनाने के लिए हमें मिलकर काम करने की आवश्यकता है। 

अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि दिवस कैसे मनाया जाता है? 

अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि दिवस कई प्रकार से मनाया जाता है : 

आधिकारिक कार्यक्रम 

  • इस दिवस पर संयुक्त राष्ट्र की ओर से वैश्विक स्तर पर कार्यशालाएं और प्रदर्शनियां आयोजित की जाती हैं।  
  • इस दिवस पर संयुक्त राष्ट्र की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों में वरिष्ठ संयुक्त राष्ट्र अधिकारी, राजनयिक और प्रतिनिधि शामिल होते हैं।
  • इस दिवस पर संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी और प्रतिनिधि भाषण देते हैं, वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करते हैं और प्रतिनिधियों की भूमिका की सराहना करते हैं। 

शैक्षिक कार्यक्रम 

  • संयुक्त राष्ट्र के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधियों के बारे में छात्रों को जागरूक करने और शिक्षित करने के उद्देश्य से स्कूल और कॉलेजों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।  
  • इस मौके पर स्कूल और कॉलेजों में भाषण और प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किए जाते हैं। 
  • अंतर्राष्ट्रीय प्रितिनिधि दिवस के अवसर पर छात्रों को संयुक्त राष्ट्र सिमुलेशन में भी भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, जहां वे विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों की भूमिका निभाते हैं।

डिजिटल माध्यमों के द्वारा 

  • अंतर्राष्ट्रीय प्रितिनिधि दिवस के अवसर पर सोशल मीडिया और विभिन्न  वेबसाइटों के माध्यम से वैश्विक शान्ति के प्रति जागरूकता फ़ैलाने का प्रयास किया जाता है। 
  • यूट्यूब आदि पर वीडियो शेयर कर संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधियों के कार्यों को उजागर करने का प्रयास किया जाता है। 

आप अंतर्राष्ट्रीय प्रितिनिधि दिवस के अवसर के लिए कैसे भागीदारी अदा कर सकते हैं? 

आप निम्नलिखित तरीकों से अंतर्राष्ट्रीय प्रितिनिधि दिवस के लिए भागीदारी अदा कर सकते हैं : 

  • आप सोशल मीडिया पर संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधियों के कार्यों के बारे में पोस्ट करके लोगों को जागरूक कर सकते हैं।  
  • आप अपने स्थानीय समुदाय में संयुक्त राष्ट्र के कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं। 
  • आप अपने स्कूल या कॉलेज में संयक्त राष्ट्र संघ के प्रतिनिधियों के सम्मान में कोई भाषण कार्यक्रम या प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित करा सकते हैं। 

अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि दिवस के बारे में कुछ रोचक तथ्य 

अंतर्राष्ट्रीय प्रितिनिधि दिवस के बारे में कुछ रोचक तथ्य नीचे दिए गए हैं : 

  • अंतर्राष्ट्रीय प्रितिनिधि दिवस हर वर्ष 25 अप्रैल को मनाया जाता है। 
  • अंतर्राष्ट्रीय प्रितिनिधि दिवस वर्ष 1945 में सैन फ्रांसिस्को में हुए संयुक्त राष्ट्र के सम्मलेन के पहले दिन की वर्षगांठ की याद में मनाया जाता है।  
  • संयुक्त राष्ट्र संघ की पहली महासभा में 50 देशों के प्रतिनिधि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद की दुनिया में शांति बहाल करने और एक स्थायी अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था स्थापित करने के लिए एकजुट हुए थे। उसी महत्वपूर्ण दिन के प्रतीक चिन्ह के रूप में हर साल 25 अप्रैल के दिन को अंतर्राष्ट्रीय प्रितिनिधि दिवस रूप में मनाया जाता है। 

FAQs

हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि दिवस कब मनाया गया है?

प्रतिनिधि दिवस हर साल 25 अप्रैल को मनाया जाता है।  

25 अप्रैल को कौनसा दिवस मनाया जाता है? 

25 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि दिवस मनाया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि दिवस क्यों मनाया जाता है? 

अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि दिवस संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधियों की भूमिका के संबंध में लोगों में जागरूकता की वृद्धि करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

सम्बंधित आर्टिकल्स

राष्ट्रीय मतदाता दिवसराष्ट्रीय पक्षी दिवस
राष्ट्रीय समुद्री दिवसओडिशा स्थापना दिवस
विश्व अंतर्मुखी दिवस विश्व रेडियो दिवस
अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवसराष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस
पोंगलराष्ट्रीय युवा दिवस
अफ़्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना दिवसविश्व ब्रेल दिवस
राष्ट्रीय पैदल दिवसखान जागरूकता के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस
सीआरपीएफ शौर्य दिवसविश्व होम्योपैथी दिवस
बैसाखीविश्व टीकाकरण सप्ताह का इतिहास, महत्व व कैसे मनाते हैं?

आशा है कि आपको International Delegate’s Day in Hindi की जानकारी मिली होगी जो आपके सामान्य ज्ञान को बढ़ाने का काम करेगी। इसी प्रकार के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स पर ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*