Lok Sabha Ki Seat Kitni Hai : लोकसभा सीट कितनी हैं?

1 minute read
लोकसभा सीट कितनी हैं

प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स से जुड़े क्वेश्चन पूछे जाते हैं, क्योंकि करंट अफेयर्स का उद्देश्य मनुष्य की समझ को विस्तार करना है। UPSC में प्री और मेंस एग्जाम के अलावा इंटरव्यू का भी महत्वपूर्ण रोल है, इसलिए कैंडिडेट्स को रोजाना हो रहीं आसपास और देश-दुनिया की घटनाओं को समझना होगा। इस ब्लाॅग में हम लोकसभा सीट कितनी हैं के बारे में जानेंगे, जिसे आप अपनी तैयारी में जोड़ सकते हैं।

लोकसभा सीट कितनी हैं?

भारतीय संविधान के अनुसार संविधान में व्‍यवस्‍था है कि सदन की अधिकतम सदस्‍य संख्‍या 550 होगी। 530 सदस्‍य राज्‍यों का प्रतिनिधित्‍व करेंगे और 20 सदस्‍य संघशासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्‍व करेंगे। वर्तमान में सदन की सदस्‍य संख्‍या या लोकसभा की सीटें 543 हैं। 

यह भी पढ़ें- लोकसभा क्या है और इसकी शक्तियां व कार्य क्या हैं?

लोकसभा की सीटें कितनी हैं?

लोकसभा सीटों की संख्या राज्यों के हिसाब से इस प्रकार हैः

संख्यासदन/राज्यलोकसभा सीट
1आंध्र प्रदेश25
2अरुणाचल प्रदेश2
3असम14
4बिहार40
5छत्तीसगढ़11
6गोवा2
7गुजरात26
8हरियाणा10
9हिमाचल प्रदेश4
10जम्मू – कश्मीर (यूटी)5
11झारखंड14
12कर्नाटक28
13केरल20
14मध्य प्रदेश29
15महाराष्ट्र48
16मणिपुर2
17मेघालय2
18मिजोरम1
19नागालैंड1
20राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली7
21ओडिशा21
22पुडुचेरी1
23पंजाब13
24राजस्थान25
25सिक्किम1
26तमिलनाडु39
27तेलंगाना17
28त्रिपुरा2
29उत्तर प्रदेश80
30उत्तराखंड5
31पश्चिम बंगाल42

यह भी पढ़ें- राज्यसभा क्या है और इसकी शक्तियां व कार्य क्या हैं?

लोकसभा (LokSabha) क्या है?

लोकसभा सीट कितनी हैं जानने के साथ यह समझना जरूरी है कि भारतीय संसदीय प्रणाली को 3 भागों में बांटा गया है। पहला राज्यसभा, दूसरा लोकसभा और तीसरा प्रेसीडेंट। लोकसभा को आम जनता का सदन भी कहा जाता है। 25 अक्‍टूबर 1951 से 21 फरवरी 1952 तक पहले आम चुनावों के बाद 17 अप्रैल 1952 को सर्वप्रथम लोक सभा का गठन हुआ था। 

लोकसभा सीट कितनी हैं

लोकसभा में हैं 545 सदस्य 

लोकसभा (LokSabha) की ताकत 545 सदस्य हैं, जिसमें से 530 सभी राज्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं, 13 केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करते हैं, और भारत के राष्ट्रपति शेष 2 को नामित करते हैं।

यह भी पढ़ें- New Parliament Building : नया संसद भवन कैसा है और किसने बनाया इसका डिजाइन, यहां जानें पूरी डिटेल

लोकसभा का इतिहास क्या है?

आज़ादी के बाद भारत की पहली संसद संविधान सभा थी, जिसका गठन देश के लिए संविधान बनाने के उद्देश्य से किया गया था। भारत के लिए संविधान का मसौदा तैयार करने में संविधान सभा को लगभग तीन साल लग गए। 26 जनवरी 1950 को देश ने संविधान अपनाया और इस दिन को हर साल ‘गणतंत्र दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

लोक सभा के सदस्‍यों का चुनाव कि‍स प्रकार होता है?

लोक सभा के सदस्‍यों का चुनाव आम चुनावों के माध्‍यम से वयस्‍क मताधि‍कार के आधार पर होता है। इसे 543 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में बांटा गया है। जब निर्वाचित सदस्‍य का पद रि‍क्‍त होता है या रि‍क्‍त घोषि‍त कि‍या जाता है या उनका चुनाव अवैध घोषि‍त कि‍या जाता है, तो इसे उपचुनाव द्वारा भरा जाता है।

FAQs

एक वर्ष में लोकसभा के कि‍तने सत्र होते हैं?

1 वर्ष में लोकसभा के 3 सत्र आयोजि‍त कि‍ए जाते हैंः बजट सत्र (फरवरी-मई), मानसून सत्र (जुलाई-अगस्‍त), शीतकालीन सत्र (नवंबर-दिसंबर)।

वि‍धेयक क्‍या है?

वि‍धेयक सभा के सामने उसकी अनुमति के लि‍ए लाए गए वि‍धायी प्रस्‍ताव का एक प्रारूप है।

‘प्रश्‍नकाल’ क्‍या होता है?

सभा को प्रत्‍येक बैठक का पहला घंटा जि‍समें प्रश्‍न पूछे जाते हैं और उनका उत्तर दि‍या जाता है, प्रश्‍नकाल कहलाता है।

लोकसभा का वर्तमान अध्‍यक्ष कौन है?

लोकसभा का वर्तमान अध्यक्ष ओम बिरला हैं।

लोकसभा का पीठासीन अधिकारी कौन है?

लोकसभा में अध्‍यक्ष और उपाध्‍यक्ष पीठासीन अधिकारी हैं।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको लोकसभा सीट कितनी हैं के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। एग्जाम की तैयारी और बेहतर करने व UPSC में पूछे जाने वाले क्वैश्चंस के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*