आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकाल

1 minute read
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री

आंध्र प्रदेश प्रदेश राज्य का गठन 1 नवंबर 1956 को हुआ था। इसका गठन भाषा के आधार पर हुआ था। आंध्र प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री जगमोहन रेड्डी हैं। राज्य में विधानसभा की सीटें 175 तथा लोकसभा की 25 सीटें हैं राज्यसभा की 11 सीटें हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों और उनके कार्यकाल से जुड़े प्रश्न राज्य की प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में पूछे जाते हैं, इसलिए इस ब्लाॅग में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री की सूची दी जा रही है।

मुख्यमंत्री के बारे में

किसी भी स्टेट में गवर्नर कानूनी प्रमुख होता है, लेकिन वास्तविक कार्यकारी शक्ति मुख्यमंत्री के पास ही होता है। भारत के संविधान के अनुच्छेद 164 में कहा गया है कि सीएम की नियुक्ती गवर्नर द्वारा की जाएगी। एक स्टेट में सिर्फ एक ही सीएम होता है। मुख्यमंत्री सीधे तौर पर निर्वाचित नहीं होता बल्कि उस पार्टी द्वारा मनोनीत किया जाता है जिसके पास राज्य में सबसे अधिक होते हैं। ऐसा माना जाता है कि सीएम राज्य स्तर पर प्रधानमंत्री के समान ही होता है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री की सूची क्या है?

यहां के आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री की सूची और उनके कार्यकाल के बारे में बताया जा रहा हैः

मुख्यमंत्रीकार्यकाल
नीलम संजीव रेड्डी1 नवंबर 1956 से 11 जनवरी 1960 तक
दामोदरम संजीवय्या11 जनवरी 1960 से 12 मार्च 1962 तक
नीलम संजीव रेड्डी12 मार्च 1962 से 20 फरवरी 1964 तक
कासु ब्रह्मानंद रेड्डी21 फरवरी 1964 से 30 सितंबर 1971 तक
पी.वी. नरसिम्हा राव30 सितंबर 1971 से 10 जनवरी 1973 तक
राष्ट्रपति शासन11 जनवरी 1973 से 10 दिसंबर 1973 तक
जलागम वेंगाला राव10 दिसंबर 1973 से 6 मार्च 1978 तक
मैरी चेन्ना रेड्डी6 मार्च 1978 से 11 अक्टूबर 1980 तक
तंगुतुरी अंजैया11 अक्टूबर 1980 से 24 फरवरी 1982 तक
भवनम वेंकटरामी रेड्डी24 फरवरी 1982 से 20 सितंबर 1982 तक
कोटला विजया भास्कर रेड्डी20 सितंबर 1982 से 9 जनवरी 1983 तक
एनटी रामा राव9 जनवरी 1983 से 16 अगस्त 1984 तक
नादेन्ददला भास्कर राव16 अगस्त 1984 से 16 सितंबर 1984तक
एनटी राम राव16 सितंबर 1984 से 2 दिंसबर 1989 तक
मेरी चेन्ना रेड्डी 3 दिसंबर 1989 से 17 दिसंबर 1990 तक
एन जनार्दन रेड्डी17 दिसंबर 1990 से 9 अक्टूबर 1992 तक
कोटला विजया भास्कर रेड्डी9 अक्टूबर 1992 से 16 दिसंबर 1994 तक
एनटी राम राव16 दिसंबर 1994 से 1 सितंबर 1995 तक
एन. चंद्रबाबू नायडू1 सितंबर 1995 से 14 मई 2004 तक
वाईएस राजशेखर14 मई 2004 से 2 सितंबर 2009 तक
कै रोसेेया 3 सितंबर 2009 से 24 नवंबर 2010 तक
एन किरण कुमार रेड्डी25 नवंबर 2010 से 1 मार्च 2014 तक
राष्ट्रपति शासन1 मार्च 2014 से 8 जून 2014 तक
एन चन्द्र बाबू नायडू8 जून 2014 से 29 मई 2019 तक
एस. जगमोहन रेड्डी30 मई 2019 से वर्तमान तक।

आंध्र प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?

नीलम संजीव रेड्डी आंध्रप्रदेश की पहले मुख्यमंत्री थे। इनका राजनीतिक करियर कांग्रेस पार्टी से शुरू हुआ था। भारत सरकार ने इन्हें 2 बार लोकसभा का अध्यक्ष भी बनाया था और इन्होंने भारत के छटे राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। रेड्डी ने कांग्रेस सरकार में कई अहम केंद्रीय मंत्री के पद को सभांला था। 

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री

आंध्र प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन है?

आंध्र प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री एस. जगमोहन रेड्डी हैं। इनका पुरा नाम वाइ एस जगमोहन रेड्डी है। ये वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष भी हैं। ये इस समय आंध्र प्रदेश के 17 वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं। इनके राजनीतिक करियर की शुरुआत 2004 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से हुई थी।

मुख्यमंत्री बनने के लिए योग्यता है?

सीएम बनने के लिए हमारे भारत के संविधान में योग्यता के बारे में नहीं बताया गया है । जो योग्यता एमलए बनने के लिए होती है वही योग्यता चीफ मिनीस्टर के लिए होती है। सीएम बनने के लिए आपके पास भारत की नागरिकता होनी चाहिए और आपकी उम्र 25 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। मुख्यमंत्री बनने के लिए आपके पास विधानसभा की सदस्यता होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री का कार्यकाल कितना होता है?

मुख्यमंत्री का कार्यकाल पांच वर्ष तक होता है और इसे भारत के संविधान में भी बताया गया है। गवर्नर राज्य के सीएम को सीएम पद की शपथ दिलाता है। जब तक मुख्यमंत्री को विधान सभा में भारी मात्रा में समर्थन प्राप्त नहीं हो जाता, तब तक वह इस्तीफा दे सकता है और राज्यपाल उसके गलत कार्ययों पर उसे बर्खास्त कर सकते हैं। 

मुख्यमंत्री का काम क्या होता है?

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री की सूची जाननें के साथ ही हम मुख्यमंत्री के कामों पर भी नजर डालते हैं।  

  • सीएम स्टेट के कैबिनेट मिनिस्टर और राज्य मंत्रीयों के मंत्रालय आवंटित करता हैं।
  • सीएम मंत्रिमंडल की बैठकों की अध्यक्षता करता है। 
  • चीफ मिनिस्टर गवर्नर को किसी भी पर्सन को मंत्री बनाने के लिए राय देता है।
  • सीएम सभी मंत्रियों के कामों पर निगरानी करता है। 
  • गर्वमेंट के खिलाफ रहने वाले मिनिस्टरों को पद हटाना।
  • मंत्रिपरिषद के खिलाफ कार्य करने वालों का आपराधिक रिकाॅर्ड चेक करना
  • मिनिस्टरों की लिस्ट तैयार करना और उसे गवर्नर को सौंपकर सरकार बनाना।

मुख्यमंत्री से जुड़े 10 प्रमुख सवाल

मुख्यमंत्री से जुड़े 10 प्रमुख सवाल इस प्रकार हैः

1- मुख्यमंत्री की नियुक्ती कौन करता है?

उत्तर- मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल करता है।

2- आंध्र प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं?

उत्तर- आंध्र प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री जगमोहन रेड्डी हैं।

3- आंध्र प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?

उत्तर- आंध्र प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री नीलम स्त्राजिवा रेड्डी थे।

4- आंध्र प्रदेश के दूसरे मुख्यमंत्री कौन थे?

उत्तर- आंध्र प्रदेश के दूसरे मुख्यमंत्री दामोदरम संजीवय्या थे।

5- आंध्र प्रदेश में कितनी बार राष्ट्रपति शासन लग चुका है?

उत्तर- आंध्र प्रदेश में दो बार राष्ट्रपति शासन लग चुका है। 

6- आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री की सैलरी कितनी होती है?

उत्तर- INR 335,000 प्रतिमाह।

7- आंध्र प्रदेश में सबसे ज्यादा समय के लिए पद पर रहने वाले मुख्यमंत्री कौन हैं?

उत्तर- एन. चंद्रबाबू नायडू।

8- आंध्र प्रदेश में सबसे कम समय के लिए पद पर रहने वाले मुख्यमंत्री कौन हैं?

उत्तर- नादेन्ददला भास्कर राव।

10- 2003 में आंध्र प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन था?

उत्तर- एन. चंद्रबाबू नायडू।

संबंधित ब्लाॅग्स

भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकालभारत के रक्षा मंत्री की लिस्ट और जानें उनका कार्यकाल
भारत के शिक्षा मंत्री की लिस्ट और जानें उनका कार्यकालउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकाल
हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकालउत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकाल
रिर्जव बैंक के गवर्नर की सूची और जानें उनका कार्यकालराजस्थान के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकाल
गुजरात के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकालदिल्ली के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकाल
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकालझारखंड के मुख्यमंत्री और जानें उनका कार्यकाल
कर्नाटक के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकालबिहार के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकाल
तेलंगाना के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकालअसम के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकाल
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकालतमिलनाडु के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकाल

FAQs

आंध्र प्रदेश राज्य का गठन कब हुआ था?

1 नवंबर 1956 को।

आंध्र प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन है?

जगमोहन रेड्डी।

आंध्र प्रदेश में कितनी विधानसभा सीटें हैं?

175 सीटें हैं।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री की सूची और उनके बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ब्लाॅग्स पढ़ने के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*