Today History in Hindi | 26 July – भारतीय सेना ने कारगिल में लहराया था तिरंगा, जानें आज का इतिहास

1 minute read
Today History in Hindi

देश और दुनिया में 26 जुलाई यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 26 जुलाई 1999 का दिन भारतीय इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में दर्ज है। इसी दिन कारगिल में भारत और पाकिस्तान के बीच लगभग 60 दिनों तक चलने वाले युद्ध का अंत हुआ और भारत विजय हुआ था। 

26 जुलाई का इतिहास एक दुखद घटना के साथ भी दर्ज है क्योंकि 26 जुलाई 2005 में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई हिस्से बारिश की आफत का शिकार हुए थे और लोग कई दिनों तक अपने घरों, ऑफिस और रेलवे स्टेशनों पर फंसे रहे थे। Today History in Hindi| 26 July में हम 26 जुलाई की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

Today History in Hindi| 26 July- के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 2012 में आज ही के दिन उत्तर कोरिया में खानून तूफान से 88 लोगों की मौत 60 हजार से ज्यादा लोग बेघर हो गए थे। 
  • 2012 में 26 जुलाई को ही सीरिया की हिंसा में 1 दिन में करीब 200 लोग मारे गए थे।
  • 2008 में आज ही के दिन गुजरात के अहमदाबाद शहर में 21 धमाकों में 56 लोगों की मौत और 200 से ज्यादा घायल हो गए थे। 
  • 2008 में 26 जुलाई को ही यूरोपीय वैज्ञानिकों ने सौरमंडल के बाहर एक और नए ग्रह की खोज की थी।
  • 2007 में आज ही के दिन पाकिस्तान ने परमाणु शक्ति सम्पन्न क्रूज मिसाइल बाबर हत्फ़-7 का सफल परीक्षण किया था।
  • 2006 में 26 जुलाई के दिन ही लेबनान में इस्रायल हमले में 4 संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक मारे गए थे।
  • 2005 में आज ही के दिन नासा शटल डिस्कवरी का प्रक्षेपण हुआ था।
  • 1999 में 26 जुलाई को ही कारगिल युद्ध जीतने के बाद भारतीय सेना ने तिरंगा लहराया था।
  • 1998 में आज ही के दिन महानतम महिला एथलीट जैकी जायनर कर्सी ने एथलेटिक्स से संन्यास लिया था।
  • 1997 में 26 जुलाई को ही श्रीलंका ने क्रिकेट एशिया कप जीता था।
  • 1974 में आज ही के दिन फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप में परमाणु परीक्षण किया था।
  • 1965 में 26 जुलाई को ही मालदीव ब्रिटेन के कब्जे से स्वतंत्र हुआ था।
  • 1956 में आज ही के दिन मिस्र ने स्वेज नहर पर कब्जा जमा लिया था।
  • 1951 में 26 जुलाई को ही नीदरलैंड ने जर्मनी के साथ युद्ध खत्म किया था।
  • 1945 में आज ही के दिन विंस्टन चर्चिल ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। 
  • 1876 में 26 जुलाई को ही कलकत्ता में इंडियन एसोसिएशन की स्थापना हुई थी।
  • 1844 में आज ही के दिन भारत के प्रमुख शिक्षाविद् गुरुदास बनर्जी का जन्म हुआ था।
  • 1614 में 26 जुलाई को ही मेवाड़ के राणा का स्वागत किया था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 26 July में आपको 26 जुलाई का इतिहास और इससे जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*