जानिए जैसलमेर में कितने गांव हैं?  

1 minute read
जैसलमेर में कितने गांव हैं?

जैसलमेर भारत के राजस्थान प्रांत का एक शहर है। भारत के सुदूर पश्चिम में स्थित थार के मरुस्थल में जैसलमेर की स्थापना भारतीय इतिहास के मध्यकाल के प्रारंभ में 1178 ई. के लगभग राजपूत भाटी के वंशज रावल-जैसल द्वारा की गई थी। रावल जैसल के वंशजों ने यहाँ भारत के गणतंत्र में परिवर्तन होने तक बिना वंश क्रम को भंग किए हुए 770 वर्ष सतत शासन किया, जो अपने आप में एक महत्वपूर्ण घटना है। जैसलमेर ने भारत के इतिहास के कई कालों को देखा व सहा है। यहाँ जैसलमेर में कितने गांव हैं? इस बारे में बताया जा रहा है।  

जैसलमेर में कितने गांव हैं? 

जैसलमेर जिला राजस्थान का एक बड़ा जिला है। यह जिला पाकिस्तान के साथ अपनी सीमा साझा करता है। जैसलमेर जिले में कुल 840 गांव हैं।  

जैलसलमेर जिले के गांवों की कुल आबादी 

जैसलमेर के सारे गांवों की कुल आबादी लगभग 3 लाख है।  

पाकिस्तान के साथ सीमा साझा करने वाले गांवों की संख्या 

जैसलमेर के कुल 840 गांवों में से कुल 436 गांव ऐसे हैं जो पाकिस्तान के साथ अपनी सीमा साझा करते हैं। यह वास्तव में एक आश्चर्य की ही बात है कि पिछले 3 सालों में इन गांवों में कोई भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।  

जैसलमेर जिले का कुल क्षेत्रफल 

जैसलमेर जिले का  कुल क्षेत्रफल 38,401 किमी² है।  

जैसलमेर जिले का जनसंख्या घनत्व 

जैसलमेर जिले का जनसंख्या घनत्व 6,72,008 17/किमी² है।  

जैसलमेर की प्रमुख बोलियां 

जैसलमेर जिले के लोग प्रमुख रूप से हिंदी और राजस्थानी भाषा का प्रयोग करते हैं। 

जैसलमेर के बारे में रोचक तथ्य 

यहाँ जैसलमेर जिले के बारे में कुछ रोचक तथ्य दिए जा रहे हैं : 

  • जैसलमेर भारत का ऐसा जिला है जो पाकिस्तान के साथ सर्वाधिक लम्बी सीमा साझा करता है।  
  • जैसलमेर जिले में एशिया की सबसे बड़ी भूमिगत लाइब्रेरी है। इस लाइब्रेरी का नाम भादरिया लाइबेरी है।  
  • जैसलमेर मे तनोट माता का मन्दिर है,इस मन्दिर की देखरेख बीएसएफ के जवान करते हैं तथा तनोटमाता को अपनी कुलदेवी मानते हैं।  

उम्मीद है कि इस ब्लॉग में आपको जैसलमेर में कितने गांव हैं? इस विषय के बारे में जानकारी मिल गयी होगी। ऐसे ही अन्य रोचक और महत्वपूर्ण ब्लॉग पढ़ने के लिए बने रहिये Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*